CITY NEWS RAJASTHAN
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
CITY NEWS RAJASTHAN
No Result
View All Result

ERCP को लेकर खडगे ने केंद्र की मोदी सरकार को घेरा, कांग्रेस ने किया जन जागरण अभियान का बारां से आगाज

राजस्थान ने उन्हें 25 सांसद दिए, और किसी ने ERCP पर कुछ नहीं कहा। भाजपा की कथनी और करनी में अन्तर- गहलोत

2 वर्ष ago
in BARAN
0
ERCP को लेकर खडगे ने केंद्र की मोदी सरकार को घेरा, कांग्रेस ने किया जन जागरण अभियान का बारां से आगाज
Share on WhatsAppShare on FacebookShare on Twitter

बारां, (फ़िरोज़ ख़ान)। ERCP परियोजना को राष्ट्रीय परियोजना घोषित नहीं करने के मुद्दे को लेकर बारां जिला मुख्यालय से कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे ने जागरण अभियान का आगाज (Mallikarjun Kharge started Jagran campaign) कर केन्द्र की मोदी सरकार जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि एक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime minister Narendra Modi) ने जुबान दी, लेकिन उस पर चले नहीं। राजस्थान सरकार (Rajasthan Government) ने कई गारंटी दी और उसे पूरा किया।जनसभा को सम्बोधित करते हुए खडगे ने प्रदेश में संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की तारीफ करते हुए कहा कि राजस्थान सरकार जैसी योजनाएं शायद ही किसी अन्य राज्य में लागू हो। मोदी सरकार केवल बढा-चढाकर घोषणाएं करती है लेकिन उन्हें लागू नही करती है जबकि कांग्रेस पार्टी जो घोषणा करती है उसे लागू करती है।

उन्होनें कहा कि मोदी जी द्वारा हर साल दो करोड युवाओं को रोजगार देने, प्रत्येक व्यक्ति की जेब में 15 लाख रूपए देने का वादा किया था जो पूरा नही किया गया। राजस्थान देश का ऐसा पहला राज्य है जिसने चिकित्सा का अधिकार, रोजगार का अधिकार दिया। गरीब व्यक्ति का पैसे के अभाव में ईलाज नही होता था इसे देखते हुए गहलोत ने मुख्यमंत्री ने चिरंजीवी स्वास्थ्य योजना लागू की जिसमें 25 लाख तक का फ्री उपचार करवाया जा सकता है। गरीबों के लिए इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारण्टी योजना लागू की। 100 यूनिट घरेलू तथा किसानों के लिए 2000 यूनिट बिजली फ्री, गैस सिलेण्डर 500 रूपए का किया। उन्होनें कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता कांग्रेस सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का घर-घर जाकर प्रचार-प्रसार करें तथा पुनः कांग्रेस पार्टी की सरकार बनाए एवं 2024 के लोकसभा चुनावों में कांग्रेस की सरकार बने इसके लिए मजबूती के साथ एकजुट होकर काम करें। उन्होनें ईआरसीपी परियोजना के बारे में कहा कि राजस्थान पानी के लिए तडपता रहता है, लेकिन केन्द्र सरकार ऐसी येाजनाओं में मदद नही कर रही है। यहां से 25 सांसद चुनकर संसद पहुंचे लेकिन फिर भी केन्द्र सरकार से राजस्थान को बजट नही मिलता है। राजस्थान को केन्द्र सरकार से कुछ नही मिला ना पैसा ना पानी। हम गरीबों के लिए नहर बनाना चाहते है, पानी उपलब्ध करवाना चाहते है लेकिन केन्द्र सरकार बजट नही देती। ऐसे नेताओं को आने वाले चुनाव में सबक सिखाना चाहिए।

ERCP को लेकर खडगे ने केंद्र की मोदी सरकार को घेरा, कांग्रेस ने किया जन जागरण अभियान का बारां से आगाज

गुस्सा वसुंधरा राजे पर है, लेकिन वे राजस्थान की जनता से क्यों धोखा कर रहे हैं?
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ईआरसीपी के मुद्दे पर केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि केंद्र सरकार का गुस्सा वसुंधरा राजे पर है, लेकिन वे राजस्थान की जनता से क्यों धोखा कर रहे हैं? उनकी वसुंधरा से नहीं बनती, इस पर हम कुछ नहीं कहना चाहते। ये उनका अंदरूनी मामला है, लेकिन राजस्थान ने उन्हें 25 सांसद दिए, यहां से केन्द्र में जल संसाधन मंत्री है और किसी सांसद ने ईआरसीपी पर कुछ नहीं कहा। पीएम ने खुद 13 जिलों का नाम लेकर इसे राष्ट्रीय परियोजना घोषित करने का वादा किया था। ईआरसीपी परियोजना के लागू होने से 13 जिलों की दो लाख हैक्टेयर भूमि इस परियोजना से सिंचित होगी तथा पेयजल के लिए पानी मिलेगा। बरसात के समय कालीसिंध, चम्बल, पार्वती का पानी व्यर्थ बहकर चला जाता है उस पानी का उपयोग करने के उद्वेश्य से यह योजना लागू की है लेकिन विगत पांच साल से केन्द्र सरकार की हठधर्मिता से इस परियोजना को केन्द्र सरकार द्वारा राष्ट्रीय परियोजना घोषित नही किया है। भाजपा सरकार की कथनी और करनी में अन्तर है। उन्होनें कहा कि मंत्री प्रमोद जैन भाया की कोटा, बूंदी, झालावाड के लिए जीवनदायिनी कही जाने वाली परवन सिंचाई परियोजना को बनाए जानी की जिद थी उसके लिए हमने 14000 करोड रूपए उपलब्ध करवाए जिसका शिलान्यास हमारे नेता राहुल गांधी द्वारा किया गया।

ERCP को लेकर खडगे ने केंद्र की मोदी सरकार को घेरा, कांग्रेस ने किया जन जागरण अभियान का बारां से आगाज

ईआरसीपी को राष्ट्रीय परियोजना घोषित करने का वादा भुले
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविन्दसिंह डोटासरा ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री द्वारा पिछले चुनाव के समय राजस्थान में दो जगहों पर यह वादा किया था कि दोबारा एनडीए की सरकार बनेगी तो ईआरसीपी को राष्ट्रीय परियोजना घोषित करूंगा। राजस्थान के 13 जिलों के लिए पेयजल एवं सिंचाई का पानी उपलब्ध करवाने वाली इस जीवनदायिनी परियोजना को लेकर मोदी सरकार द्वारा वादा खिलाफी की है। जबकि हमारे मुख्यमंत्री अशोक जी गहलोत ने गत बजट और इस बजट में इस परियोजना के लिए 23000 हजार करोड रूपए पेयजल और सिंचाई के लिए देने का कार्य किया है। डोटासरा ने मोदी सरकार की ईआरसीपी परियोजना को लेकर की गई वादा खिलाफी एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को गांव-गांव, ढाणी-ढाणी पहुंचाने की कांग्रेसजनों से अपील की।

चारों विधानसभा सीटों पर कांग्रेस पार्टी ने विजयश्री प्राप्त करेगी- भाया
खान एवं गोपालन मंत्री प्रमोद जैन भाया ने कहा कि बारां जिला कभी भाजपा का मजबूत गढ हुआ करता था, इस क्षेत्र से भैरोसिंह शेखावत, वसुंधरा राजे तीन बार मुख्यमंत्री रहे। कांग्रेस के साथियों पर भाजपाराज में काफी जुल्म हुए। लेकिन शीर्ष नेतृत्व के मार्गदर्शन एवं कार्यकर्ताओं की मेहनत के दम पर आज बारां जिले की अधिकांश नगर पालिकाओ, पंचायतराज संस्थाओं में कांग्रेस के बोर्ड काबिज है। बारां जिले की चार में से तीन विधानसभाओं में कांग्रेस के विधायक है। बारां जिले पर सोनिया गांधी, राहुल गांधी एवं शीर्ष नेतृत्व का हमेशा आशीर्वाद रहा है। अकाल के समय 2002 में सोनिया गांधी ने रोड शो किया। वर्ष 2008 की चुनावी सभा में श्रीमती सोनिया जी श्रीबड़ां बालाजीधाम पधार कर कार्यकर्ताओं का जो मनोबल बढाया है, उसकी परीणिति में उस समय जिले की चारों विधानसभा सीटों पर कांग्रेस पार्टी ने विजयश्री प्राप्त की थी। उन्होने कहा कि एक जनप्रतिनिधि के नैतिक दायित्व के नाते क्षेत्र के विकास, सामाजिक सेवा और धार्मिक कार्याे में हमारे लोकप्रिय मुख्यमंत्री के आशीर्वाद से हमनें बारां जिले में कोई कोर कसर नही छोडी। इस कार्यकाल में जिला मुख्यालय पर मेडिकल कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज, दो-दो कृशि महाविद्यालय, छह कॉलेज समेत आमजन से जुडे हुए सेक्टर-बिजली, सडक, चिकित्सा, सिंचाई, षिक्षा, सिंचाई, पेयजल आदि क्षेत्रों में कई ऐतिहासिक कार्य करवाए गए है। भाया ने कहा कि इस बार भी बारां जिले की जनता के आशीर्वाद, कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं, जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की मेहनत से चारों विधानसभा सीटों पर कांग्रेस को विजयश्री प्राप्त होगी।

Also Read – बारां से कांग्रेस का चुनावी शंखनाद आज, मल्लिकार्जुन खरगे और CM गहलोत समेत कई नेता होंगे शामिल

स्वागत भाषण के दौरान जिला प्रमुख उर्मिला जैन भाया ने कहा कि आखिर क्यो प्रधानमंत्री मोदी ने ईआरसीपी परियोजना को लेकर वादा खिलाफी की। खुद राष्ट्रीय परियोजना का दर्जा देने की बात करने वालों ने ही इस परियोजना की ओर से आंखे मूंद ली। जल संसाधन मंत्री राजस्थान के इस ओर चुप्पी साधे बैठे हुए है आखिर क्यों घ्राज्य में जनहितकारी राजस्थान सरकार की कार्यप्रणाली, सरकार की लाभकारी योजनाएं और कांग्रेस गहलोत साहब के नेतृत्व में पारदर्षी शासन ने केन्द्र सरकार की नींद हराम कर दी है।

कांग्रेस जिला संगठन महामंत्री कैलाश जैन ने बताया कि केन्द्र सरकार द्वारा ईआरसीपी परियोजना को लेकर की गई वादा खिलाफी तथा प्रदेश में सम्पन्न होने जा रहे विधानसभा चुनाव का आगाज आज बारां जिले से किया गया। इस कार्यक्रम में एआईसीसी संगठन महासचिव के.सी.वेणुगोपाल, प्रदेश प्रभारी सुखजिन्दर सिंह रंधावा, जल संसाधन मंत्री महेन्द्रजीत सिंह मालवीय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी, मंत्री रमेश मीणा, भरोसीलाल जाटव, शकुन्तला रावत, पूर्व केन्द्रीय मंत्री नमोनारायण मीणा, चयन समिति चेयरमेन गोविन्दराम मेघवाल, एआईसीसी सह प्रभारी विरेन्द्र सिंह चौहान, सह प्रभारी काजी निजामुद्वीन, अमृता धवन, बारां-अटरू विधायक पानाचंद मेघवाल, किशनगंज विधायक निर्मला सहरिया सहित प्रदेश एवं कोटा, बूंदी, झालावाड के जिलाध्यक्षों सहित हजारों की संख्या में कांग्रेस नेताओं, पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों सहित हजारों की संख्या में कांग्रेसजनों ने भाग लिया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामचरण मीणा द्वारा जन जागरण अभियान कार्यक्रम में पधारने पर सभी नेताओं, जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों, कांग्रेसजनों, किसानों का आभार व्यक्त किया गया।

सिटी न्यूज़ राजस्थान चैनल को फॉलो करें।

Related Posts

Flood-like situation in Baran due to heavy rain, 29 people were rescued; Collector-SP inspected
BARAN

बारां में भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात, 29 लोगों को बचाया गया; कलेक्टर-एसपी ने किया निरीक्षण

जून 24, 2025
Leave of employees in roadways cancelled, orders not to leave headquarters
BARAN

रोडवेज में कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द, मुख्यालय नहीं छोड़ने के आदेश

मई 9, 2025
Illegal drug storage busted in Chhabra, medicines worth Rs 2 lakh seized from Hans Foundation, operation was being done without license
BARAN

छबड़ा में अवैध दवा भंडारण का भंडाफोड़, हंस फाउंडेशन से 2 लाख की दवाएं जब्त, बिना लाइसेंस हो रहा था संचालन

फ़रवरी 21, 2025
Next Post
छात्राओं ने मतदाता जागरूकता रैली निकाल मतदान के प्रति लोगों को किया जागरूक, बीडीओं दिखाई हरी झंडी

छात्राओं ने मतदाता जागरूकता रैली निकाल मतदान के प्रति लोगों को किया जागरूक, बीडीओं दिखाई हरी झंडी

ऑनलाइन जालसाजों ने घर में ही लगा रखी थी ATM मशीनें, मेवात के ठगों पर की गई छापेमरी के बाद बड़ा खुलासा

ऑनलाइन जालसाजों ने घर में ही लगा रखी थी ATM मशीनें, मेवात के ठगों पर की गई छापेमरी के बाद बड़ा खुलासा

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

ADVERTISEMENT
CITY NEWS RAJASTHAN

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN