CITY NEWS RAJASTHAN
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
CITY NEWS RAJASTHAN
No Result
View All Result

अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ जयपुर क्राइम ब्रांच का बड़ा एक्शन, पकड़ी 4 करोड़ की हेरोइन, दो तस्कर गिरफ्तार

2 वर्ष ago
in JAIPUR
0
Jaipur Crime Branch's big action against illegal drugs, heroin worth Rs 4 crore seized, two smugglers arrested
Share on WhatsAppShare on FacebookShare on Twitter

जयपुर। जयपुर पुलिस कमिश्नरेट की सीएसटी (क्राइम ब्रांच) टीम ने ड्रग माफियाओ के खिलाफ बड़ी कार्रवाई (Big action against drug mafia) को अंजाम दिया है। क्राइम ब्रांच टीम ने जयपुर की ज्योति नगर थाना पुलिस के साथ मिलकर करीब 4 करोड़ रुपए की हेरोइन पकड़ी (Heroin worth Rs 4 crore caught) है। पुलिस ने 788 ग्राम हेरोइन के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार (two smugglers arrested) किया है। शुक्रवार को पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ हेरोइन तस्कर रामधन गुर्जर और समय सिंह मीणा को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से हेरोइन के साथ एक दुपहिया वाहन भी बरामद किया गया है। आरोपी हेरोइन को स्टूडेंट्स और हाई प्रोफाइल लोगों के साथ ही डांस पार्टियों में सप्लाई (Heroin was supplied to students and high profile people as well as in dance parties.) करते थे।

जयपुर पुलिस कमिश्नर बीजू जार्ज जोसेफ के मुताबिक अवैध नशा तस्करों के खिलाफ ऑपरेशन क्लीन स्वीप चलाया जा रहा है। ऑपरेशन क्लीन स्वीप के तहत एडिशनल पुलिस कमिश्नर कैलाश चंद बिश्नोई के निर्देशन में जयपुर पुलिस कमिश्नरेट की सीएसटी टीम (CST team of Jaipur Police Commissionerate) ने अवैध मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने ज्योति नगर थाना पुलिस की टीम के साथ कार्रवाई करते हुए अवैध मादक पदार्थ तस्कर रामधन गुर्जर और समय सिंह मीणा को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 788 ग्राम हेरोइन और परिवहन के उपयोग में लिया गया दुपहिया वाहन बरामद करने में सफलता हासिल की गई है। आरोपियों के खिलाफ ज्योति नगर थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस के मुताबिक आरोपी रामधन गुर्जर जयपुर के जमवारामगढ़ का रहने वाला है। वर्तमान में सोडाला इलाके में किराए से रह रहा था। आरोपी समय सिंह मीणा दौसा जिले का रहने वाला है, जो कि वर्तमान में ज्योति नगर इलाके में रह रहा था। दोनों आरोपी एसके फाइनेंस खासा कोठी सर्किल पर नौकरी कर रहे थे।

यह भी पढ़े:  होलसेल व्यापार महासंघ संभाग अध्यक्ष पंकज बागड़ी ने वापस दिलवाई UIT से व्यापारियों की 11 दुकाने

आरोपियों से पूछताछ में सामने आया है कि मादक पदार्थ हेरोइन बेचने के लिए आरोपी रामधन के जीजा सूरजमल गुर्जर ने अलवर निवासी जितेंद्र से लाकर दी थी। रामधन का जीजा सूरजमल गुर्जर फर्स्ट ग्रेड टीचर की तैयारी करता है। आरोपी अवैध मादक पदार्थ हेरोइन को अंबेडकर नगर जयपुर और आसपास कोचिंग संस्थानों में पढ़ने वाले स्टूडेंट और हाई प्रोफाइल लोगों को बेचते थे। हीरोइन को टोकन (पुड़िया) बनाकर बेचते थे। प्रत्येक टोकन को 6000 रुपये में बेचते थे। इसके अलावा होटल, बार, डांस क्लब और फॉर्म हाउसो पर होने वाली डांस पार्टियों में भी सप्लाई करते थे। आरोपियों से अवैध मादक पदार्थ हेरोइन के सप्लायर और खरीददार के नेटवर्क के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

सिटी न्यूज़ राजस्थान चैनल को फॉलो करें।

Related Posts

Rana Pratap - Jawahar Sagar and Kota Barrage will undergo improvement works, costing Rs 225 crore.
bundi

राणा प्रताप – जवाहर सागर और कोटा बैराज में होंगे सुधार कार्य, 225 करोड़ रुपये की आएगी लागत

अप्रैल 27, 2026
‘Gram-2026’ Roadshow: Rajasthan’s agricultural revolution will be heralded in New Delhi, opening new doors for investment and agritech.
JAIPUR

ग्राम-2026’ रोड शो: नई दिल्ली में राजस्थान की कृषि क्रांति का बिगुल, निवेश और एग्रीटेक के नए द्वार खुलेंगे

अप्रैल 23, 2026
Promotional banner in Hindi announcing home purchase offers in Rajasthan, highlighting Jaipur, Jodhpur, and Kota with a hand holding house keys and a modern house image and skyline.
Business

Rajasthan में घर खरीदने का सुनहरा मौका: जयपुर, जोधपुर और कोटा में रियल एस्टेट बाजार में तेजी

अप्रैल 22, 2026
Next Post
Woman will get Rs 8 lakh cash reward and Rs 1 lakh advance if she gets pregnant, sensational incident

महिला को प्रेग्नेंट करने पर मिलेगा 8 लाख नकद ईनाम और एक लाख एडवांस, सनसनीखेज वारदात

Safety of women should be ensured, organized crimes should be tightened, corruption should be ended at every level - Chief Minister

महिलाओं की सुरक्षा हो सुनिश्चित, संगठित अपराधों पर कसें लगाम, हर स्तर पर भ्रष्टाचार हो समाप्त - मुख्यमंत्री

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

ADVERTISEMENT
CITY NEWS RAJASTHAN

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN