CITY NEWS RAJASTHAN
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
CITY NEWS RAJASTHAN
No Result
View All Result

जयपुर परकोटे में उम्मीदवारों की फौज वोट काटने की जुगत में करती है इतना बड़ा खेल

राजस्थान विधानसभा चुनाव में राजनीति के रंग और चौसर देखनी हो तो चुनाव के समय परकोटे में घूम लीजिये। चारों ओर बढ़ते जयपुर शहर में आज भी राजनीति का गढ़ पुरानी आबादी की बसावट वाले इलाके ही हैं।

2 वर्ष ago
in JAIPUR
0
जयपुर परकोटे में उम्मीदवारों की फौज वोट काटने की जुगत में करती है इतना बड़ा खेल,
Share on WhatsAppShare on FacebookShare on Twitter

जयपुर। राजस्थान में विधानसभा चुनाव नजदीक हैं। राजनीति के रंग और चौसर देखनी हो तो चुनाव के समय परकोटे (Jaipur Parkota) में घूम लीजिये। चारों ओर बढ़ते जयपुर शहर (Jaipur city) में आज भी राजनीति का गढ़ पुरानी आबादी की बसावट वाले इलाके ही हैं। वर्ष 2008 से 2018 तक तीन विधानसभा चुनाव में उम्मीदवारों की संख्या पर नजर डालें तो परकोटे की आबादी को शामिल कर बने किशनपोल, हवामहल और आदर्श नगर (Kishanpol, Hawamahal and Adarsh ​​Nagar) क्षेत्र में बड़ी संख्या में प्रत्याशी चुनाव लड़ने के लिए ताल ठोकते आए हैं।

किशनपोल विधानसभा क्षेत्र मतदाताओं की संख्या के लिहाज से यूं तो प्रदेश की सबसे छोटी विधानसभा है, लेकिन बीते तीन चुनाव में यहां से कुल 94 उम्मीदवार ताल ठोक चुके हैं। Jaipur Parkota परकोटे से ही जुड़े दूसरे क्षेत्र आदर्श नगर में 80 प्रत्याशी तीन चुनाव में सामने आ चुके हैं। सांगानेर और हवामहल भी उम्मीदवारों की संख्या के मामले में पीछे नहीं हैं। यहां बीते तीन चुनाव में 59-59 प्रत्याशी चुनाव लड़ चुके हैं।

किशनपोल में बढ़ती गई संख्या
किशनपोल को संवेदनशील क्षेत्र में माना जाता है। प्रदेश का सबसे कम मतदाता वाला इलाका होने से यहां अधिक उम्मीदवार मतों के विभाजन को प्रभावित करते हैं। बड़ी पार्टियों के प्रत्याशियों के वोट कटाऊ साबित होने वाले इन प्रत्याशियों पर सबकी निगाहें भी टिकी होती हैं। हालांकि तीनों ही चुनावों में किसी अन्य दल या निर्दलीय प्रत्याशी यहां अधिक प्रभाव नहीं छोड़ पाया। गत चुनाव में यहां 46 प्रत्याशी मैदान में थे, जबकि 2008 के चुनाव में 19 प्रत्याशी ही इस क्षेत्र से थे।

यह भी पढ़ें: Rajasthan कांग्रेस में बड़ा उलटफेर, CM Gehlot के करीबी विधायकों का कट सकता है टिकेट

तीन चुनावों में विधानसभावार उम्मीदवारों की संख्या

किशनपोल
2008 – 19
2013 – 29
2018 – 46

हवामहल
2008 – 19
2013 – 21
2018 – 19

आदर्श नगर
2008 – 18
2013 – 32
2018 – 30

सिविल लाइंस
2008 – 11
2013- 12
2018 – 18

मालवीय नगर
2008 – 19
2013 – 16
2018 – 22

झोटवाड़ा
2008 – 15
2013 – 21
2018 – 20

सांगानेर
2008 – 14
2013 – 16
2018 – 29

विद्याधर नगर
2008 – 27
2013 – 18
2018 – 21

बगरू
2008 – 12
2013 – 10
2018 – 15

आमेर
2008 – 19
2013 – 14
2018 – 15

सिटी न्यूज़ राजस्थान चैनल को फॉलो करें।

Related Posts

Jaipur Gold-Silver Price Update: Gold stable, silver surges, bullion market remains active
Business

जयपुर गोल्ड-सिल्वर प्राइस अपडेट: सोना स्थिर, चांदी में जबरदस्त उछाल, सर्राफा बाजार में हलचल

जनवरी 24, 2026
Brother-in-law stabs widowed sister-in-law to death, attacks her for refusing to marry him
CRIME

देवर ने विधवा भाभी को चाकू से गोदकर उतारा मौत के घाट, शादी से इनकार पर किया ताबड़तोड़ हमला

जनवरी 23, 2026
SEBI and IEPFA organised 4th Investor Camp in Jaipur
JAIPUR

सेबी और IEPFA ने जयपुर में चौथा निवेशक शिविर आयोजित

दिसम्बर 8, 2025
Next Post
घूसखोर अभियंता के लॉकर में मिला करोड़ों का सोना-चांदी, 45 हजार रुपए की रिश्वत लेते पकड़ा था

घूसखोर अभियंता के लॉकर में मिला करोड़ों का सोना-चांदी, 45 हजार रुपए की रिश्वत लेते पकड़ा था

Priyanka Gandhi will corner the central government on the issue of ERCP, concluding the public awareness campaign

ERCP के मुद्दे पर केंद्र सरकार को घेरेंगी प्रियंका गांधी, जन जागरण अभियान का समापन

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

ADVERTISEMENT
CITY NEWS RAJASTHAN

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN