CITY NEWS RAJASTHAN
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
CITY NEWS RAJASTHAN
No Result
View All Result

IAS सुधांश पंत होंगे राजस्थान के नए मुख्य सचिव, केंद्र ने किया रिलीव, जानिए इनके बारे में!

2 वर्ष ago
in JAIPUR, RAJASTHAN
0
IAS Sudhansh Pant will be the new Chief Secretary of Rajasthan, relieved by the Centre, know about him!
Share on WhatsAppShare on FacebookShare on Twitter

राजस्थान को नए साल की पूर्व संध्या से पहले नया मुख्य सचिव मिल गया है। वरिष्ठ आईएएस सुधांश पंत नए मुख्य सचिव होंगे (Senior IAS Sudhansh Pant will be the new Chief Secretary)। पंत को केंद्र सरकार ने रिलीव कर दिया है। राजस्थान कैडर के आईएएस अधिकारी (IAS officers of Rajasthan cadre) पंत मोदी के पसंदीदा अफसर माने जाते है। गहलोत सरकार में जलदाय विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव थे। बाड़मेर समेत कई जिलों के कलेक्टर रह चुके है। कोरोना काल में स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी संभाली थी।

राजस्थान कैडर के 1991 बैच के आईएएस अधिकारी सुधांश पंत मुख्य सचिव (Sudhansh Pant, 1991 batch IAS officer of Rajasthan cadre, Chief Secretary) होंगे। पंत उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के रहने वाले हैं। पंत राजस्थान में विभिन्न पदों पर रहे है। पिछली गहलोत सरकार में विभिन्न पदों पर रहे। लेकिन बाद में सेंट्रल डेप्युटेशन पर दिल्ली चले गए थे।

इन जिलों में कलेक्टर रहे पंथ
पंत 1993 में जयपुर में एसडीएम रहे है। उसके बाद जैसलमेर कलक्टर रहे, झुंझुनूं, भीलवाड़ा, जयपुर में कलक्टर रह और जेडीए के कमिश्नर भी रहे हैं। राजस्थान के कृषि विभाग के कमिश्नर व स्वास्थ्य विभाग दिल्ली में संयुक्त सचिव रहे हैं। राजस्थान सरकार में वन पर्यवारण विभाग में प्रिंसिपल सचिव, राजस्थान के प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड के चेयरमैन रहे हैं। रिलीव होने से पहले भारत सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय में सचिव के पद पर काम कर रहे थे।

यह भी पढ़े: राजस्थान में किरोड़ी-दिलावर-बाघमार समेत ये 22 MLA मंत्रिमंडल में शामिल, वसुंधरा की गैर-मौजूदगी बनी चर्चा

रेस में ये दावेदार थे
राजस्थान में मुख्य सचिव ऊषा शर्मा सेवानिवृत्त (Rajasthan Chief Secretary Usha Sharma retired) हो गई है। 31 दिसंबर तक ही उनका कार्यकाल था। ऊषा शर्मा भी यूपी की रहने वाली थी। ऊषा शर्मा के बाद एक बार फिर ब्राह्मण को मुख्य सचिव बनाया गया है। माना जा रहा है कि पंत की नियुक्ति जातिगत समीकरण साधने के लिए की गई है। पंत के अलावा आईएएस सुबोध अग्रवाल, राजेश्वर सिंह, संजय मल्होत्रा और शुभ्रा सिंह मुख्य सचिव की प्रमुख दावेदार थी। लेकिन शुभ्रा सिंह पिछड़ गई है। पंत को राजस्थान सरकार से 2000, 2001, 2002, 2003, 2004 में अवार्ड मिल चुका है। माना जा रहा है कि राजस्थान की वित्तीय व्यवस्थाओं का पंत को बेहतर अनुभव है उसका लाभ यहां सरकार लेना चाहती है। इनसे 6 वरिष्ठ अधिकारियों को पीछे छोड़ा गया है।

सिटी न्यूज़ राजस्थान चैनल को फॉलो करें।

Related Posts

Bundi Roadways depot gets 8 new buses, new services to start from April 1
bundi

बूंदी रोडवेज आगार को मिली 8 नई बसें, 1 अप्रैल से शुरू होंगी नई सेवाएं

मार्च 27, 2026
Bundi girl Anshika Rathore creates history, becomes Rajasthan topper with 99% marks in 10th board exams
bundi

बूंदी की बेटी अंशिका राठौर ने रचा इतिहास, 10वीं बोर्ड में 99ः अंक के साथ राजस्थान टॉपर में शामिल

मार्च 24, 2026
110 Indian students stranded at Iran's Urmia University are safe, Indian Embassy reports relief
bundi

ईरान के उर्मिया विश्वविद्यालय में फंसे 110 भारतीय छात्र सुरक्षित, भारतीय दूतावास ने दी राहत की खबर

मार्च 10, 2026
Next Post
Modi ji's Malaseri envelope of ₹ 21 remembered again... Ashok Chandna

22 मंत्रियों की शपथ के बाद मोदी जी का मालासेरी वाला ₹21 का लिफ़ाफ़ा फिर याद आ गया.... चांदना

Triple murder in Rajasthan: Murder of sleeping parents and sister in the house, created panic, what is the reason?

राजस्थान में ट्रिपल मर्डर: घर में सो रहे माता-पिता और बहन की हत्या, मचा हड़कंप, आखिर क्या है वजह?

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

ADVERTISEMENT
CITY NEWS RAJASTHAN

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN