CITY NEWS RAJASTHAN
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
CITY NEWS RAJASTHAN
No Result
View All Result

Gold And Silver Price Today : सोना फिर हुआ महंगा, चांदी में भी तेजी, यहां जानें लेटेस्ट रेट

2 वर्ष ago
in INDIA, News
0
Gold And Silver Price Today: Gold becomes expensive again, silver also rises, know the latest rate here
Share on WhatsAppShare on FacebookShare on Twitter

सर्राफा बाजार में फिर तेजी (Bullion market booming again) आई है। यूपी के वाराणसी में 16 अप्रैल (मंगलवार) को सर्राफा बाजार खुलने के साथ 22 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत में 550 रुपये का उछाल आया। वहीं बात चांदी की करें तो उसकी कीमत में भी 500 रुपये प्रति किलो की तेजी देखने को मिली है। बताते चलें कि सोने चांदी की कीमत (Gold silver price) हर दिन टैक्स, उत्पाद शुल्क के कारण घटती-बढ़ती रहती है।

वाराणसी के सर्राफा बाजार में 16 अप्रैल को 22 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 550 रुपये उछलकर 67200 रुपये हो गई है। इससे पहले 15 अप्रैल को इसका भाव 66650 रुपये था। वहीं 14 अप्रैल को इसकी कीमत 67350 रुपये थी। 13 अप्रैल को भी इसका यही भाव था। इससे पहले 12 अप्रैल को इसकी कीमत 66350 रुपये थी। वहीं 11 अप्रैल को इसका भाव 66250 रुपये था। इससे पहले 10 अप्रैल को इसकी कीमत 65900 रुपये थी. वहीं 9 अप्रैल को इसका भाव 65800 रुपये था।

600 रुपये उछला 24 कैरेट का भाव
22 कैरेट के अलावा बात यदि 24 कैरेट 10 ग्राम शुद्ध सोने की करें, तो मंगलवार को इसकी कीमत में 600 रुपये का इजाफा हुआ। जिसके बाद उसकी कीमत 72590 रुपये हो गई है। वहीं 15 अप्रैल को इसका भाव 71990 रुपये था। वाराणसी के सर्राफा कारोबारी अनूप सेठ ने बताया कि अप्रैल महीने में सोने की कीमतों में लगातार तेजी का दौर देखा जा रहा है।

यह भी पढ़े : Gold silver price today: सोने और चांदी की कीमतें छू रहीं आसमान, आज इतना महंगा हुआ 10 ग्राम गोल्ड

चांदी हुई महंगी
सोने से इतर बात चांदी के कीमत की करें तो मंगलवार को इसकी कीमत में 500 रुपये प्रति किलो की तेजी आई है। जिसके बाद चांदी का भाव 86000 रुपये हो गया। इससे पहले 15 अप्रैल को इसका भाव 85500 रुपये था। वहीं 14 अप्रैल को इसकी कीमत 86500 रुपये रही। 13 अप्रैल को भी इसका यही भाव था। वहीं 12 अप्रैल को इसकी कीमत 85000 रुपये थी। इससे पहले 11 अप्रैल को इसका भाव 85500 रुपये था। वहीं 10 अप्रैल को इसकी कीमत 84500 रुपये थी।

सिटी न्यूज़ राजस्थान चैनल को फॉलो करें।

Related Posts

Gold and Silver Price: Gold rates fall across the country, a golden opportunity for investors
Business

Gold And Silver Price : देशभर में गोल्ड रेट में गिरावट, निवेशकों के लिए सुनहरा मौका

अप्रैल 23, 2026
Infographic announcing RIICO's 50 crore support for MSME centers with factory image and currency symbol (Rupee)
INDIA

RIICO का बड़ा फैसला: राजस्थान वित्त निगम को 50 करोड़ का सहयोग, MSME सेक्टर को मिलेगा बूस्ट

अप्रैल 22, 2026
Surat LPG crisis: Crowds gather at Udhna station, leading to stampede amid lathicharge
INDIA

सूरत में LPG संकट का असर: उधना स्टेशन पर उमड़ी भीड़, लाठीचार्ज के बीच भगदड़ जैसे हालात

अप्रैल 19, 2026
Next Post
UPSC Civil Services Result 2023: UPSC final result released, 1143 got success, how many became IAS?

UPSC Civil Services Result 2023 : यूपीएससी फाइनल रिजल्ट जारी, 1143 को मिली सफलता, कितने बने IAS?

IAS Success Story: This is how IAS Chandrajyoti Singh cleared UPSC at the age of 22.

IAS Success Story: आईएएस चंद्रज्योति सिंह ने 22 की उम्र में ऐसे क्लियर किया UPSC

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

ADVERTISEMENT
CITY NEWS RAJASTHAN

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN