CITY NEWS RAJASTHAN
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
CITY NEWS RAJASTHAN
No Result
View All Result

White Hair Home Remedies: हर महीने सफेद बालों पर कलर लगाने से पाएं छुटकारा, अपनाएं ये घरेलू नुस्खा, नहीं पड़ेगी कभी जरूरत

3 वर्ष ago
in INDIA, News
0
Get rid of applying color to gray hair every month, adopt this home remedy, you will never need it
Share on WhatsAppShare on FacebookShare on Twitter

White Hair Home Remedies: बालों का झड़ना और कम उम्र में ही सफेद हो जाना काफी तकलीफ और निराशा दे सकता है। सफेद बालों की समस्या से आजकल बहुत से लोग जूझ रहे हैं, बालों को काला करने के घरेलू उपाय से लेकर सफेद बालों के लिए मेहंदी (Henna for white hair) तक लोग कई तरीके आजमाते हैं। इसके साथ ही सफेद बालों को छुपाने के लिए बहुत से लोग डॉक्टर तक से सलाह लेते हैं। हालांकि बालों के सफेद होने के कई कारण हैं, लेकिन कुछ कारगर घरेलू नुस्खे हैं जो इस परेशानी को जड़ से मिटा सकते हैं। अगर आप भी इस बात का जवाब तलाश रहे हैं कि बालों को जड़ से काला कैसे करें तो यहां हम बता रहे हैं कि कैसे आप कलौंजी का इस्तेमाल करके दोबार काले घने बाल पा सकते हैं।

सफेद बालों को काला करने का घरेलू उपाय
कलौंजी के बीजों (Nigella seeds) को सालों से रोटी, सब्जियों और दाल तड़का जैसी खाने पीने की चीजों में स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता रहा है, कलौंजी में एंटीहिस्टामाइन (Antihistamine in Nigella) और एंटीफंगल गुण होते हैं। इतना ही नहीं ये काले बीज कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में भी मदद करते हैं और वजन घटाने को भी बढ़ावा देते हैं। कलौंजी हाई ब्लड शुगर लेवल को भी कंट्रोल करती है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये सफेद बालों को नेचुरल तरीके से काला (Blacken white hair naturally) कर सकती है।

  • बालों के लिए कलौंजी के बीज के फायदे
  • कलौंजी फ्री रेडिकल्स के प्रभाव को बेअसर करने में मदद करती है जिससे बालों हेल्दी रहते हैं।
  • रूखे, घुंघराले और ड्राई हेयर के लिए कलौंजी तेल का उपयोग किया जा सकता है।
  • कलौंजी का तेल बालों की जड़ों में नमी को सील करने में मदद करता है।
  • कलौंजी मास्क का इस्तेमाल डैंड्रफ को कम करने में मदद कर सकता है क्योंकि इसमें एंटीफंगल गुण होते हैं।
  • कलौंजी के तेल से सिर की मालिश करने से जलन और खुजली से राहत मिल सकती है।
  • बालों की देखभाल में काले बीजों का नियमित उपयोग बालों के झड़ने को रोकने में मदद कर सकता है।

कलौंजी सफेद बालों को काला कर सकती है?
उम्र के साथ हमारे बालों के फॉलिकल मेलेनिन नामक कलर सेल्स कम होने लगते हैं जो बालों को सफेद बना देते हैं। कुछ अध्ययन बताते हैं कि कलौंजी का तेल मेलेनिन (Nigella oil melanin) के नुकसान को रोकता है और बालों को लंबे समय तक काला रखता है और समय से पहले सफेद होने से रोकता है। कलौंजी के बीज बालों को समय से पहले सफेद होने से रोकने और बालों की उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को धीमा करने में मदद कर सकते हैं।

हालांकि हर किसी के सफेद बालों को वापस लाना संभव नहीं है, लेकिन अगर हम अपने बालों की ठीक से देखभाल करते हैं तो बालों को सफेद होने से रोका जा सकता है या सफेद होने में देरी की जा सकती है।

सफेद बालों को काला करने के लिए कलौंजी का इस्तेमाल कैसे करें?
रोज बालों में कलौंजी के तेल का इस्तेमाल करना कारगर साबित हो सकता है, कलौंजी सीड्स को नारियल तेल के साथ मिलाकर गर्म करें। ठंडा होने के बाद बीजों को छान लें और उनसे अपने बालों और स्कैल्प पर मालिश करें। ध्यान रखें कि हल्के शैम्पू से धोने से पहले तेल को कम से कम एक घंटे या अगर संभव हो तो रात भर लगा रहने दें। सफेद बालों के इलाज के लिए कलौंजी के बीज और मेहंदी के मिश्रण का भी उपयोग किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें: सर्दी मे देगे गर्मी का अहसास यह 2 सूप, जानें घर में बनाने का तरीका

(अस्वीकरणः- सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। इस जानकारी के लिए हम ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।)

सिटी न्यूज़ राजस्थान चैनल को फॉलो करें।

Related Posts

Gold and Silver Price: Gold rates fall across the country, a golden opportunity for investors
Business

Gold And Silver Price : देशभर में गोल्ड रेट में गिरावट, निवेशकों के लिए सुनहरा मौका

अप्रैल 23, 2026
Infographic announcing RIICO's 50 crore support for MSME centers with factory image and currency symbol (Rupee)
INDIA

RIICO का बड़ा फैसला: राजस्थान वित्त निगम को 50 करोड़ का सहयोग, MSME सेक्टर को मिलेगा बूस्ट

अप्रैल 22, 2026
Surat LPG crisis: Crowds gather at Udhna station, leading to stampede amid lathicharge
INDIA

सूरत में LPG संकट का असर: उधना स्टेशन पर उमड़ी भीड़, लाठीचार्ज के बीच भगदड़ जैसे हालात

अप्रैल 19, 2026
Next Post
Before Modi's meeting, Birla celebrated Rajawat, supported BJP candidate Kalpana Devi, returned to BJP.

मोदी की सभा से पहले बिरला ने राजावत को मनाया, भाजपा प्रत्याशी कल्पना देवी का किया समर्थन, भाजपा में हुई वापसी

Case of attack on JJP party candidate from Mahuva assembly seat

Rajasthan Election- राजस्थान में इस प्रत्याशी और समर्थकों पर फेंका पेट्रोल और आग से कार जलकर नष्ट, चेहरा झुलसा

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

ADVERTISEMENT
CITY NEWS RAJASTHAN

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN