CITY NEWS RAJASTHAN
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
CITY NEWS RAJASTHAN
No Result
View All Result

विधायक के घर से मिली युवक कि लाश, पुलिस ने शुरू कि जाँच

3 वर्ष ago
in INDIA
0
विधायक के घर से मिली युवक कि लाश, पुलिस ने शुरू कि जाँच
Share on WhatsAppShare on FacebookShare on Twitter

बिहार (Bihar) के नवादा जिले में कांग्रेस विधायक (Congress MLA) के घर लाश मिलने से आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई। हिसुआ से कांग्रेस विधायक नीतू सिंह (Congress MLA Nitu Singh) के घर से एक युवक का शव मिलने से हडकंप मच गया है। इलाके के लोगो द्वारा हत्या की आशंका जताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार मामला हिसुआ विधानसभा (Hisua Assembly) के नरहट थाना क्षेत्र का है। मृतक युवक की पहचान 24 साल के पीयूष कुमार उर्फ सुद्दू के रूप में कि गई है। उसके पिता का नाम स्वर्गीय टुनटुन सिंह है। बताया जा रहा है कि जिस पीयूष का शव मिला है वो विधायक के निजी सहयोगी प्रिंस कुमार का भाई है।

घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर नवादा एसपी अंबरीष राहुल, रजौली एसडीपीओ पंकज कुमार और मेसकौर थाने की पुलिस विधायक के घर पहुंची। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए घटनास्थल पर FLS और डॉग स्क्वायड की टीम को भी बुलाया जिसके बाद देर रात तक छानबीन चलती रही। पुलिस ने सभी साक्ष्यों को जुटाने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

फिलहाल पीयूष की हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है। वहीं स्थानीय लोगों ने बताया कि बीते 25 अक्टूबर से विधायक पटना में है और आवास खाली पड़ा था, उसमें विधायक के परिवार का कोई सदस्य मौजूद नहीं था।

Read More – उर्फी जावेद ने बनाई ऐसी ड्रेस देखकर उड़ जायेंगे होश

वहीं दूसरी तरफ इस हत्या में गोलू सिंह का नामक व्यक्ति का नाम सामने आ रहा है। वो विधायक नीतू सिंह (MLA Nitu Singh) के देवर सुमन सिंह और कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष आभा सिंह का पुत्र है जबकि मृतक युवक भी विधायक के परिवार का ही सदस्य है। रिश्ते में गोलू और मृतक पीयूष चचेरे भाई थे।

इस पूरे मामले में नवादा के एसपी अम्बरीष राहुल ने बताया कि शाम 4ः30 बजे नरहट थाने को सूचना मिली थी कि हिसुआ की विधायक नीतू सिंह के घर पर बंद कमरे में एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलने के बाद थाना प्रभारी तुरंत घटना स्थल पहुंचे जहां घर की जांच की गई तो एक रूम से शव मिला। शव की पहचान पीयूष सिंह के रूप में हुई जो विधायक नीतू सिंह के दूर के रिश्तेदार थे। जिस रूम में लाश मिली है वह गोलू सिंह का है। गोलू सिंह नीतू सिंह के भतीजे हैं और शुरुआती शक उन्हीं पर है।

सिटी न्यूज़ राजस्थान चैनल को फॉलो करें।

Related Posts

Gold and Silver Price: Gold rates fall across the country, a golden opportunity for investors
Business

Gold And Silver Price : देशभर में गोल्ड रेट में गिरावट, निवेशकों के लिए सुनहरा मौका

अप्रैल 23, 2026
Infographic announcing RIICO's 50 crore support for MSME centers with factory image and currency symbol (Rupee)
INDIA

RIICO का बड़ा फैसला: राजस्थान वित्त निगम को 50 करोड़ का सहयोग, MSME सेक्टर को मिलेगा बूस्ट

अप्रैल 22, 2026
Surat LPG crisis: Crowds gather at Udhna station, leading to stampede amid lathicharge
INDIA

सूरत में LPG संकट का असर: उधना स्टेशन पर उमड़ी भीड़, लाठीचार्ज के बीच भगदड़ जैसे हालात

अप्रैल 19, 2026
Next Post
प्याज की कीमतें - अभी 100 रुपये प्रति किलो, 150 रुपये तक जायेगा भाव!

प्याज की कीमतें - अभी 100 रुपये प्रति किलो, 150 रुपये तक जायेगा भाव!

गहलोत-पायलट दिल्ली में, CEC की बैठक में 100 नामों पर होगा मंथन

गहलोत-पायलट दिल्ली में, CEC की बैठक में 100 नामों पर होगा मंथन

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

ADVERTISEMENT
CITY NEWS RAJASTHAN

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN