CITY NEWS RAJASTHAN
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
CITY NEWS RAJASTHAN
No Result
View All Result

सीएम गहलोत ने वसुंधरा राजे को दी बड़ी चुनौती, मेरे साथ कांग्रेस की इन 7 गारंटी पर करें बहस

3 वर्ष ago
in ELECTION 2023, POLITICS, RAJASTHAN
0
सीएम गहलोत ने वसुंधरा राजे को दी बड़ी चुनौती, मेरे साथ कांग्रेस की इन 7 गारंटी पर करें बहस
Share on WhatsAppShare on FacebookShare on Twitter

राजस्थान विधानसभा चुनाव की सरगर्मी के बीच सीएम अशोक गहलोत और पूर्व सीएम वसुंधरा राजे (CM Ashok Gehlot and former CM Vasundhara Raje) एक-दूसरे पर शब्दबांण छोड़ रहे है। ऐसे में अब सीएम गहलोत ने वसुंधरा राजे को बहस करने की चुनौती दे डाली है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडलर्स के ज़रिये एक मैसेज शेयर करते हुए पूर्व सीएम राजे को चुनौती दी है।

एक पोस्ट में सीएम गहलोत ने लिखा, राजस्थान चुनाव 2023 का मुख्य मुद्दा है कांग्रेस पार्टी द्वारा दी जा रही 7 गारंटियां। विपक्षी दल की नेता वसुंधरा राजे सिंधिया जी को मैं चुनौती देता हूं कि मेरे साथ कांग्रेस की इन 7 गारंटी पर एक बहस करें।

राजस्थान चुनाव 2023 का मुख्य मुद्दा है कांग्रेस पार्टी द्वारा दी जा रही 7 गारंटियां।

विपक्षी दल की नेता वसुन्धरा राजे सिंधिया जी को मैं चुनौती देता हूं कि मेरे साथ #कांग्रेस_की7गारंटी पर एक बहस करें।

— Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) November 3, 2023

क्या चुनौती स्वीकार करेंगी राजे?
सीएम गहलोत की वसुंधरा राजे को बहस की चुनौती दिए जाने के बाद अब चर्चाएं ये शुरू हो गई हैं कि क्या पूर्व सीएम का क्या रिएक्शन आता है। क्या वे इस चुनौती को स्वीकार करेंगी या नज़रअंदाज़ करेंगी, इस बात को लेकर लोगों को इंतज़ार रहेगा। लेकिन मुख्यमंत्री के इस पोस्ट ने गरमाई हुए सियासी हलचलों को और गरमा कर रख दिया है।

गारंटियों पर क्या कहा था वसुंधरा राजे ने
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और कांग्रेस सरकार की 7 गारन्टीयों पर वसुंधरा राजे ने गुरुवार की चुनावी सभा में कहा, जनता मूर्ख नहीं है, जो कांग्रेस की झूठी गारंटी में आ जाए। गहलोत जी जाते-जाते राहत का ऐसा जादुई पिटारा खोल रहे हैं, जिसमें दिखावे के अलावा कुछ नहीं है। आप सब जानते हैं कि ये 5 साल आपने कैसे निकाले। इन वर्षों में बहन-बेटियों की इज्जत नीलाम हुई। आए दिन निर्दाेष लोगों की हत्याएं हुई। छोटी बच्चियों के साथ दुष्कर्म हुए।

https://twitter.com/VasundharaBJP/status/1720105279755325800

गारंटियों का प्रचार कर रहे सीएम
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत इन दिनों हाल ही में घोषित 7 गारंटियों पर फोकस करते हुए इनके धुंआधार प्रचार में जुटे हुए हैं। प्रत्याशियों के समर्थन में होने वाली सभाओं में भी उनके संबोधन का ज़्यादातर हिस्सा इन 7 गारंटियों पर केंद्रित रहता है।

गुरुवार को भी अपने दूदू-बीकानेर दौरे पर सीएम गहलोत ने 7 गारन्टीयों का ज़िक्र किया। उन्होंने कहा कि पांच साल के कार्यकाल में जो वादे किए, सभी को पूरा किया है। आज राजस्थान देशभर में रोल मॉडल के रूप में गिनाया जा रहा है। सरकार ने जो सात गारंटी की बात की है, उसे हर हालत में पूरी की जाएगी। अभी सभी वर्गों से सरकार ने अपने पिछले घोषणा पत्र में जो वादे दिए, उन्हें पूरा किया गया है। अब कांग्रेस सरकार रिपीट होगी तो जनता की तकलीफों को दूर करने में प्रयासरत रहेगी।

यह भी पढ़ें: केशोरायपाटन सीट पर दिलचस्प तो हिंडोली में काफी रोचक होने वाला है चुनाव!, क्या कहता है आपका गणित

राजे भी लगातार हैं हमलावर
पूर्व सीएम वसुंधरा राजे भी सीएम अशोक गहलोत और मौजूदा कांग्रेस सरकार पर लगातार हमलावर बनी हुई हैं। उनकी भी हर सभा में गहलोत सरकार सीधे तौर पर निशाने पर रहते हैं। गुरुवार को भी एक चुनावी सभा के दौरान उन्होंने कांग्रेस सरकार की कार्यशैली को कटघरे में रखा। उन्होंने कहा कि यह बेहद शर्मनाक है कि कांग्रेस के इस कुराज में राजस्थान रेप- महिला अत्याचार, दलित अत्याचार, भ्रष्टाचार, कर्ज, बेरोजगारी, महंगाई, हिन्दुओं व संतों पर अत्याचार और झूठे वादों के मामले में नंबर वन बन गया है।

सिटी न्यूज़ राजस्थान चैनल को फॉलो करें।

Related Posts

Stray dog ​​menace 10-year-old boy mauled to death, Birla expresses condolences
bundi

आवारा श्वानों का खौफ: 10 वर्षीय मासूम को नोच-नोचकर मार डाला, बिरला ने जताई संवेदना

मई 4, 2026
A love affair sparked violence in Banswara A settlement was attacked after a young man was murdered, and 35 houses were burned.
BANSWARA

बांसवाड़ा में प्रेम-प्रसंग बना हिंसा की वजहः युवक की हत्या के बाद बस्ती पर हमला, 35 घर जलाए

अप्रैल 27, 2026
Bundi: The atrocities being committed by KDA will no longer be tolerated - MLA Harimohan Sharma
bundi

Bundi: KDA द्वारा किया जा रहा हत्याचार अब बर्दाश्त नहीं – MLA हरिमोहन शर्मा

अप्रैल 25, 2026
Next Post
एल्विश यादव के खिलाफ दर्ज हुई थ्प्त्, सांपों के जहर की तस्करी और विदेशी लड़कियों की सप्लाई का आरोप

एल्विश यादव के खिलाफ दर्ज हुई FIR, सांपों के जहर की तस्करी और विदेशी लड़कियों की सप्लाई का आरोप

Bundi: Crowd gathered at the nomination rally of Congress candidate Harimohan Sharma, grand welcome at every step.

बूंदी : कांग्रेस प्रत्याशी हरिमोहन शर्मा की नामांकन रैली में उमड़ा जनसैलाब, पग पग पर हुआ भव्य स्वागत

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

ADVERTISEMENT
CITY NEWS RAJASTHAN

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN