CITY NEWS RAJASTHAN
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
CITY NEWS RAJASTHAN
No Result
View All Result

भरतपुर में 40 रुपये को लेकर दो पक्षों में खुनी संघर्ष, एक की मौत, भीड़ ने हाईवे किया जाम

2 वर्ष ago
in BHARATPUR, CRIME
0
Bloody conflict between two parties over Rs 40 in Bharatpur, one died, mob blocked the highway
Share on WhatsAppShare on FacebookShare on Twitter

राजस्थान के भरतपुर जिले के गहनोली मोड़ थाना क्षेत्र के गांव खानवा में मामूली रूपये के लेनदेन पर भड़के लोगो ने एक व्यक्ति की जान ले ली। चाउमीन के 40 रुपये (40 rupees for chow mein) को लेकर शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच लाठी-भाटा जंग हो गई। इस संघर्ष में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद नाराज भीड़ ने धौलपुर-भरतपुर नेशनल हाईवे 123 पर चक्का जाम (Road jam on Dholpur-Bharatpur National Highway 123) कर दिया, जिससे तीन घंटे तक यातायात बाधित रहा।

विवाद कैसे शुरू हुआ?

गांव खानवा में रहने वाले जितेंद्र अपने छोटे भाई के साथ अंडे और चाउमीन की दुकान (Egg and Chow Mein Shop) चलाते थे। बीती रात गांव का एक व्यक्ति चाउमीन लेने आया, लेकिन 40 रुपये के भुगतान को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। मामला इतना बढ़ा कि उस व्यक्ति के परिजन मौके पर पहुंचे और विवाद हिंसक झड़प में तब्दील हो गया। दोनों पक्षों ने लाठियों और पत्थरों का सहारा लिया, जिसमें जितेंद्र के सिर पर गंभीर चोट लगी।

मौत के बाद हाईवे किया जाम

जितेंद्र को तत्काल रूपवास अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसकी स्थिति गंभीर होने के कारण उसे जिला आरबीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर फैलते ही आक्रोशित परिजनों और गांववालों ने नेशनल हाईवे 123 पर चक्का जाम कर दिया। वे आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग और शव लेने से इनकार कर रहे थे। तीन घंटे तक चले इस प्रदर्शन के बाद पुलिस के आश्वासन पर जाम को हटाया गया और यातायात बहाल हुआ।

घायल रामगोपाल ने कहा –

इस हिंसक झगड़े में घायल रामगोपाल, जो जितेंद्र का भाई है, ने बताया कि विवाद शुरू होने पर वे दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। रामगोपाल के अनुसार, चाउमीन के 40 रुपये मांगने (Asking for Rs 40 for chow mein) पर कहासुनी हुई, जिसे उन्होंने शांतिपूर्वक सुलझाने की कोशिश की। लेकिन बाद में कुछ लोग लाठी-फरसा लेकर वापस आए और जितेंद्र को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। रामगोपाल भी इस झगड़े में बीच बचाव करने के दौरान घायल हो गया।

यह भी पढ़े:  जोधपुर में चिकित्सा अधिकारी को 24 घंटे रखा डिजिटल अरेस्ट, ठगे 9 लाख

पुलिस की कार्रवाई

भरतपुर के एएसपी ब्रजेंद्र सिंह भाटी ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि चंद रूपयों के लेनदेन को लेकर हुई झड़प में जितेंद्र की मौत हो गई। पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है और फरार आरोपियों की तलाश जारी है। घटना के बाद गांव में स्थिति तनावपूर्ण है, इसलिए वहां अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। फिलहाल मृतक के परिजनों की शिकायत का इंतजार किया जा रहा है, जिसके बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

सिटी न्यूज़ राजस्थान चैनल को फॉलो करें।

Related Posts

Three men stand side by side outside a faded, mural-painted building with a barred entrance and wall-mounted air conditioners.
bundi

बूंदी में ACB की बड़ी कार्रवाई: 25 हजार रुपए रिश्वत लेते सखावदा ग्राम विकास अधिकारी गिरफ्तार

मई 7, 2026
Two men sitting on chairs against a pale yellow wall; left man wears a maroon patterned shirt, right man wears a light blue shirt.
BARAN

अटरू: 50 हजार लेते संविदाकर्मी और दलाल रंगे हाथ गिरफ्तार, पट्टा बनाने के नाम पर मांगी थी 60 हजार की रिश्वत

अप्रैल 29, 2026
Kota: Honeytrap gang busted; 6 accused, including 2 women, arrested; blackmail worth lakhs exposed
CRIME

Kota: हनीट्रैप गैंग का पर्दाफाश; 2 महिला समेत 6 आरोपी गिरफ्तार, लाखों की ब्लैकमेलिंग का खुलासा

अप्रैल 25, 2026
Next Post
Orders to investigate FSTP scam: Troubles may increase for former minister Dhariwal and close officers

FSTP घोटाले की जांच के आदेश: पूर्व मंत्री धारीवाल और करीबी अफसरों की बढ़ सकती हैं मुसीबतें

Goodbye Ratan Tata: India bids farewell with tearful eyes, cremated with state honors in Mumbai

अलविदा रतन टाटा: भारत ने नम आंखों से दी विदाई, मुंबई में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

ADVERTISEMENT
CITY NEWS RAJASTHAN

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN