आजकल हाई और लो ब्लड प्रेशर (blood pressure) की भी समस्या आम हो गई है। 30 के बाद ही लोग इसकी चपेट में आ रहे हैं जिसके कारण काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कोई भी बीमारी सही खान पान और एक्सरसाइज (Excercise) से कंट्रोल किया जा सकता है। हम आज आपको हाई बीपी (High BP) के मरीजों के लिए यहां पर एक ऐसा योगासन बताने जा रहे हैं जिससे बीपी नियंत्रित रहेगा।
दरअसल हम यहां भ्रमरी योगासन (Bhramari Yogasana) करने के बारे में आपको बताने वाले हैं, यह योग आपके हाई बीपी (High BP) को काफी हद तक कंट्रोल में रख सकते है। क्योंकि भ्रामरी प्राणायाम करने से स्ट्रेस हार्माेन कोर्टिसोल (stress hormone cortisol) कम होता है। आपको राहत महसूस होती है। इससे आपको बीपी मैनेज करने में मदद मिलती है। इस दौरान जिस तरह से हम गहरी सांस लेते हैं और छोड़ते हैं हमारी धमनियां खुलती हैं।
भ्रामरी योगासन करने का सही तरिका –
Bhramari Yogasana करने के लिए आप पद्मासन या सुखासन मुद्रा में बैठ जाएं, अब दोनों हाथों को मोड़कर कानों के पास लाएं। इसके बाद दोनों हाथों के अंगूठे से अपने दोनों कानों को बंद करिए। फिर आप दोनों हाथों की तर्जनी उंगली माथे पर रखें। वहीं, मध्यमा उंगली को आंखों पर रखिए।
अब आप अनामिका उंगली को नाक पर और कनिष्का को मुंह की दोनों तरफ रखिए। अब आपको मुंह बंद रखना है और नाक से गहरी सांस लेना है। इस प्रक्रिया को 7 से 8 बार दोहराएं। फिर सामान्य मुद्रा में आ जाएं। इससे आपको काफी हद तक आराम मिलेगा।