CITY NEWS RAJASTHAN
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
CITY NEWS RAJASTHAN
No Result
View All Result

राजस्थान की भजनलाल सरकार ने 13 IPS के किये तबादले, ACB को मिला मुखिया

2 वर्ष ago
in JAIPUR, RAJASTHAN
0
33 IAS officers transferred in Rajasthan, 8 district collectors changed, 5 given additional charge
Share on WhatsAppShare on FacebookShare on Twitter

राजस्थान सरकार ने बुधवार को 13 सीनियर आईपीएस के तबादले (Transfer of 13 senior IPS) किए है। आदेशानुसार राजीव कुमार शर्मा को एसीबी का महानिदेशक (Rajeev Kumar Sharma appointed as Director General of ACB) बनाया गया है। जबकि राजेंद्र को जोधपुर का पुलिस आयुक्त बनाया है। कार्मिक विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार एचजी राघवेंद्र सुहासा को आईजी पुलिस रेल्वेज जयपुर, हिंगलाजदान आईजी पुलिस नियम, रवि दत्त गौड़ आईजी कोटा रेंज, प्रसन्न कुमार खमेसरा आईजी सीआईडी क्राइम ब्रांच, गौरव श्रीवास्तव आईजी मुख्यमंत्री सुरक्षा एवं सतर्कता मुख्यमंत्री लगाए गए है।

आज की लिस्ट में 13 अधिकारी बदले गए हैं। इसमें एक डीजी रेंक, 11 आईजी रेंज और एक डीआईजी रेंज के अधिकारी (One DG rank, 11 IG range and one DIG range officers) शामिल हैं। लंबे समय बाद एसीबी में डीजी की नियुक्ति हुई हैं। महानिदेशक (DG) लॉ एंड ऑर्डर राजीव कुमार शर्मा को एसीबी में महानिदेशक नियुक्त किया गया है।

इसी प्रकार विकास कुमार को आईजी जोधपुर रेंज, राजेंद्र सिंह पुलिस आयुक्त जोधपुर, जय नारायण आईजी इंटेलिजेंस, अशुंमान भोमिया आईजी आतंकवाद निरोधक दस्ता एटीएस, राहुल प्रकाश आईजी भरतपुर रेंज, अनिल कुमार टांक आईजी कानून व्यवस्था पुलिस मुख्यालय जयपुर और ओमप्रकाश द्वितीय डीआईजी पाली रेंज लगाए गए है।

यह भी पढ़े: ऑनलाइन क्लास में अश्लील वीडियो चला, छात्रों के निलंबन के बाद शिकायत करने वाली टीचर भी सस्पेंड

भजनलाल सरकार ने 4 संभाग के आईजी भी बदले है। तबादले किए गए सभी अधिकारी गहलोत सरकार में मलायदार पदों पर थे। लेकिन भजनलाल सरकार ने भी इनका सम्मान बरकरार रखा है। प्राइम पोस्टिंग पर ही लगाए गए है। बता दें पद संभालने के बाद धीरे-धीरे सीएम पुलिस महकमे में बदलाव कर रहे है। अधिकांश जिलों के कलेक्टर बदल दिए गए है। लेकिन अभी एसपी का तबादला नहीं किया है। माना जा रहा है कि जल्द ही आईपीएस अफसरों की बड़ी तबादला सूची आएगी।

सिटी न्यूज़ राजस्थान चैनल को फॉलो करें।

Related Posts

Stray dog ​​menace 10-year-old boy mauled to death, Birla expresses condolences
bundi

आवारा श्वानों का खौफ: 10 वर्षीय मासूम को नोच-नोचकर मार डाला, बिरला ने जताई संवेदना

मई 4, 2026
Rana Pratap - Jawahar Sagar and Kota Barrage will undergo improvement works, costing Rs 225 crore.
bundi

राणा प्रताप – जवाहर सागर और कोटा बैराज में होंगे सुधार कार्य, 225 करोड़ रुपये की आएगी लागत

अप्रैल 27, 2026
A love affair sparked violence in Banswara A settlement was attacked after a young man was murdered, and 35 houses were burned.
BANSWARA

बांसवाड़ा में प्रेम-प्रसंग बना हिंसा की वजहः युवक की हत्या के बाद बस्ती पर हमला, 35 घर जलाए

अप्रैल 27, 2026
Next Post
Grandfather kept waiting outside the examination center, granddaughter ran away with her lover!

परीक्षा सेंटर के बाहर दादा करते रहे इंतजार, पोती अपने प्रेमी संग भागी!

Devli's government school, which was lagging behind in education, is now at the top in terms of development due to innovation and public cooperation.

शिक्षा में पिछड़ने वाला देवली का सरकारी स्कूल आज नवाचार व जनसहयोग से विकास की दृष्टि में अव्वल

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

ADVERTISEMENT
CITY NEWS RAJASTHAN

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN