राजस्थान में 3 दिसंबर को विधानसभा चुनाव का रिजल्ट आया था इसके बाद 12 दिसंबर को प्रदेश में भजन लाल शर्मा की सरकार बनी। इसके बाद से सीएम भजन लाल शर्मा (CM Bhajan Lal Sharma) ने कई बडे़ फैसले लिये। हाल ही में CMO में अहम जिम्मेदारी संभाल रहे तीन अधिकारियों का तबादला किया था। जबकि 25 दिसंबर को अशोक गहलोत सरकार में OSD रहे आरएएस अधिकारी देवाराम सैनी और महिपाल कुमार का तबादला किया गया। अब 30 दिसंबर को मंत्रिमडल के गठन के एक दिन बाद 31 दिसंबर को सचिवालय (Secretariat) में 42 DOPT का तबादला कर दिया गया है।
राजस्थान सचिवायल के कार्मिक विभाग द्वारा एक आदेश जारी किया गया है, जिसमें 42 कर्मचारियों की एक तबादला सूची जारी (A transfer list of 42 employees released) की गई है। जिसमें तत्काल प्रभाव से इनका तबादला कर दिया गया है।

यह भी पढ़े: IAS सुधांश पंत होंगे राजस्थान के नए मुख्य सचिव, केंद्र ने किया रिलीव, जानिए इनके बारे में!
आपको बता दें 42 कर्मचारियों में से 31 ऐसे कर्मचारी है जो पहले अपने पदस्थापना के इंतजार में थे। अब इन सभी 42 कर्मचारियों को नए कैबिनेट में चुने गए मंत्रियों के कार्यालय में स्थांतरित किया गया है।
