CITY NEWS RAJASTHAN
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
CITY NEWS RAJASTHAN
No Result
View All Result

जयपुर के जवाहर नगर में निर्माणाधीन दो मंजिला बिल्डिंग गिरी, मलबे में दबे कई वाहन, नहीं हुई जनहानी

2 वर्ष ago
in JAIPUR
0
A two-storey building under construction collapsed in Jawahar Nagar, Jaipur, many vehicles buried under the debris, no casualties.
Share on WhatsAppShare on FacebookShare on Twitter

जयपुर। राजस्थान की राजधानी जयपुर के जवाहर नगर इलाके में गुरुवार देर शाम एक बड़ा हादसा हुआ जब एक निर्माणाधीन दो मंजिला इमारत अचानक भरभराकर गिर गई। इस हादसे के तुरंत बाद इलाके की बिजली सप्लाई बंद कर दी गई। सिविल डिफेंस और पुलिस की टीमें तेजी से घटनास्थल पर पहुंच गईं और राहत और बचाव कार्य में जुट गईं। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। हालांकि, घटनास्थल पर भारी भीड़ जमा हो जाने से बचाव कार्य में मुश्किलें आ रही हैं।

हादसा जवाहर नगर में मामा की होटल के पास हुआ, जहां अशोक जूस सेंटर के ऊपर निर्माणाधीन इमारत धराशाई (Building Under Construction Collapsed) हो गई। बताया जा रहा है कि इमारत में दरारें आ गई थीं, जो इस हादसे की प्रमुख वजह हो सकती हैं। हादसे के समय शाम के लगभग साढ़े आठ बज रहे थे, और मलबे में कुछ लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है।

दुकानदारों ने नगर निगम पर उठाए सवाल

मौके पर मौजूद दुकानदारों और स्थानीय निवासियों का आरोप है कि नगर निगम अधिकारियों की अनदेखी के कारण यह हादसा हुआ। उनका कहना है कि पिछले एक साल से यहां नियमों के विपरीत निर्माण कार्य चल रहा था, जिसकी ओर कोई ध्यान नहीं दिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही सिविल डिफेंस और पुलिस के अधिकारी (Civil defense and police officers) मय दलबल के तुरंत मौके पर पहुंचे और बचाव राहत कार्य शुरू करवाया। स्थानीय प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर मौजूद है और मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका के चलते बचाव राहत कार्य तेजी किया जा रहा हैं।

#Jaipur जवाहर नगर मामा की होटल के पास हादसा 2 मंज़िला निर्माणाधीन इमारत भरभरा कर गिरी… कई वाहन नीचे दबने की सूचना। #Jaipurnews #Rajasthannews #Rajasthan_city #Breakingnews #BigAccidentnews pic.twitter.com/Dd5KdTdCCQ

— City News Rajasthan (@rajasthan_city) August 29, 2024

बचाव कार्य में जुटा प्रशासन

प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनजर घटनास्थल के आसपास के क्षेत्र को घेर लिया है ताकि बचाव कार्य में कोई रुकावट न आए। हादसे की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त संसाधनों और उपकरणों को भी बुलाया जा रहा है। फिलहाल, हादसे के सही कारणों का पता नहीं चल पाया है, लेकिन प्रारंभिक जांच में निर्माण कार्य में लापरवाही की आशंका जताई जा रही है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है और लोग अपने परिवार की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं।

राहत कार्य में जुटे एसडीआरएफ और पुलिस की टीमें

SDRF की टीमें राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई हैं। मलबे में दबे लोगों और वाहनों को निकालने के लिए जेसीबी और गैस कटर (JCB and gas cutter) की मदद ली जा रही है। मौके पर हेरिटेज निगम के आयुक्त अभिषेक सुराणा, पूर्व विधायक अशोक परनामी (Former MLA Ashok Parnami) समेत कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद हैं, जिन्होंने राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। निगम की गैराज शाखा से अतिरिक्त जेसीबी और अन्य उपकरण भी मंगवाए गए हैं।

यह भी पढ़े : ईसरदा डेम पर 22 घंटे बाद मिला बुजुर्ग का शव, बनास नदी पार करते समय बहा था, 5 किलोमीटर दूर मिली लाश

प्रशासन ने जनता से अपील की है कि वे घटनास्थल से दूर रहें और बचाव कार्य में बाधा न डालें। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और बचाव कार्य तेजी से जारी है।

सिटी न्यूज़ राजस्थान चैनल को फॉलो करें।

Related Posts

110 Indian students stranded at Iran's Urmia University are safe, Indian Embassy reports relief
bundi

ईरान के उर्मिया विश्वविद्यालय में फंसे 110 भारतीय छात्र सुरक्षित, भारतीय दूतावास ने दी राहत की खबर

मार्च 10, 2026
Jaipur Gold-Silver Price Update: Gold stable, silver surges, bullion market remains active
Business

जयपुर गोल्ड-सिल्वर प्राइस अपडेट: सोना स्थिर, चांदी में जबरदस्त उछाल, सर्राफा बाजार में हलचल

जनवरी 24, 2026
Brother-in-law stabs widowed sister-in-law to death, attacks her for refusing to marry him
CRIME

देवर ने विधवा भाभी को चाकू से गोदकर उतारा मौत के घाट, शादी से इनकार पर किया ताबड़तोड़ हमला

जनवरी 23, 2026
Next Post
Case registered against 11 people including Discom SE, mining engineer

नियम विरुद्ध बिजली कनेक्शन देने का मामला, डिस्कॉम एसई, खनि अभियंता समेत 11 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

महिला रोती- बिलखती रही, जेठ बेरहमी से पीटता रहा, वीडियों वायरल हुआ तो पुलिस ने एक्शन

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

ADVERTISEMENT
CITY NEWS RAJASTHAN

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN