CITY NEWS RAJASTHAN
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
CITY NEWS RAJASTHAN
No Result
View All Result

Rajasthan: निजीकरण के विरोध में सड़को पर उतरे विद्युत विभाग के तकनीकी कर्मचारी, किया कार्य बहिष्कार

1 वर्ष ago
in JAIPUR, POLITICS, RAJASTHAN, sawaimadhopur
0
Rajasthan: Technical employees of electricity department took to the streets in protest against privatization, boycotted work.
Share on WhatsAppShare on FacebookShare on Twitter

राजस्थान में विद्युत निगम के निजीकरण के विरोध (opposition to privatization) में तकनीकी कर्मचारियों ने मोर्चा खोल दिया है। प्रदेशभर में तकनीकी कर्मचारियों और संयुक्त संघर्ष समिति के सदस्यों ने प्रदर्शन कर सरकार के फैसले पर नाराजगी (Displeasure over the government’s decision) जाहिर की। निजीकरण और कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर सवाई माधोपुर, बूंदी, और अन्य जिलों में बड़े स्तर पर विरोध प्रदर्शन हुए। प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर अपनी मांगें रखीं।

सवाई माधोपुर में जोरदार प्रदर्शन

सवाई माधोपुर जिले के बोंली उपखंड निगम कार्यालय में सोमवार को राजस्थान विद्युत तकनीकी कर्मचारी एसोसिएशन के बैनर तले सैकड़ों तकनीकी कर्मचारी जुटे। जहां निजीकरण के फैसले का विरोध करते हुए OPS (पुरानी पेंशन योजना) को लागू करने की मांग, 50,000 स्थायी पदों पर भर्ती करने की मांग की है। कर्मचारियों का आरोप है कि निजीकरण केवल पूंजीपतियों के हित में है और इससे आम जनता को महंगी बिजली खरीदनी पड़ेगी।

प्रदीप बैरवा, तकनीकी कर्मचारी, ने बताया कि सरकार घाटे का बहाना बनाकर विद्युत निगमों को बदनाम कर रही है। निजीकरण से केवल उद्योगपतियों को लाभ होगा और गरीब उपभोक्ता इसके भार तले दब जाएंगे।

Rajasthan: Technical employees of electricity department took to the streets in protest against privatization, boycotted work.

बूंदी कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा

बूंदी जिले में भी संयुक्त संघर्ष समिति ने विरोध प्रदर्शन किया (Joint Sangharsh Samiti protested)। कर्मचारियों ने जिला कलेक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा। उनकी मांग थी कि उत्पादन, प्रसारण, और वितरण निगमों में अंधाधुंध निजीकरण पर तुरंत रोक लगाई जाए। विधुत क्षेत्र का संचालन लोककल्याणकारी सिद्धांतों पर होना चाहिए। सरकार का निजीकरण का कदम राज्य के विकास को प्रभावित करेगा, समिति के एक सदस्य ने कहा। प्रदर्शन के दौरान निजीकरण पर रोक लगाने की मांग प्रमुखता से उठाई है।

कर्मचारियों का कहना है कि विद्युत निगमों का निजीकरण जनता के हितों के खिलाफ है। निजीकरण के बाद बिजली की कीमतों में बढ़ोतरी की आशंका है। तकनीकी कर्मचारी पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) की बहाली की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि वर्तमान पेंशन प्रणाली (सीपीएफ) कर्मचारियों के भविष्य के लिए असुरक्षित है। साथ ही कर्मचारियों ने 50,000 स्थायी पदों पर नियुक्ति की मांग की है। उनका कहना है कि स्थायी भर्तियां न होने से कार्यभार बढ़ा है और सेवा की गुणवत्ता पर असर पड़ा है। कर्मचारियों ने भविष्य निधि (सीपीएफ) में कटौती बंद करने और जीपीएफ नंबर आवंटित करने की मांग की है।

इस दौरान कनिष्ठ अभियंता भारत सिंह, संजय मीणा, नीलम, हरिश गुप्ता, रामचरण, वैभव नामा, गिरिराज धाबाई, दीपक राठौर, सुरेश शर्मा, शिव कुमार जांगिड, विशाल नामा, चौलेश कुमावत, मनोज प्रजापत, घनश्याम प्रजापत, शंकर मालव, नरेन्द्र सैन, हरिशंकर सैन, अमित पाराशर, चंद्रप्रकाश, सोहन प्रजापत, जोधराज मीणा, अशोक, धर्मराज मीणा, अजय नागर, भवर कुशवाह, मुकेश मेघवाल, अब्दूल रज्जा, रूपनारायण मीणा आदि मौजूद रहे।

जयपुर में भी विरोध प्रदर्शन

राजधानी जयपुर में भी विद्युत तकनीकी कर्मचारियों ने धरना दिया। बड़ी संख्या में कर्मचारियों ने विरोध रैली में हिस्सा लिया और निजीकरण के खिलाफ आवाज बुलंद की।

कोटा-
कोटा जिले में बिजली कर्मचारियों ने सामूहिक अवकाश लेकर निगम कार्यालयों के बाहर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने कहा कि निजीकरण के बाद उपभोक्ताओं को महंगी बिजली का सामना करना पड़ेगा।

अजमेर-
अजमेर में विरोध प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि अगर सरकार ने निजीकरण पर रोक नहीं लगाई, तो राज्यव्यापी हड़ताल की जाएगी।

निजीकरण के विरोध का प्रमुख कारण
कर्मचारियों का कहना है कि निजीकरण के बाद बिजली की कीमतें बढ़ जाएंगी, जिससे आम उपभोक्ता पर आर्थिक बोझ बढ़ेगा। ग्रामीण और गरीब उपभोक्ता, जिनके लिए सब्सिडी दरों पर बिजली उपलब्ध थी, निजीकरण के बाद महंगी दरों पर बिजली लेने को मजबूर होंगे।

पूंजीपतियों का फायदा
कर्मचारियों का आरोप है कि निजीकरण से केवल बड़े उद्योगपतियों और कंपनियों को लाभ होगा, जबकि निगमों के घाटे की भरपाई जनता करेगी।

यह भी पढ़े: वसुंधरा बोली- लोग पीठ में छुरा घोंपने में माहिर होते हैं, सिर कटा लो, लेकिन दुश्मन के सामने मत झुकाओ

सरकार का कहना है-
निजीकरण से सेवा की गुणवत्ता में सुधार होगा। निगमों के घाटे को कम किया जा सकेगा। निजी क्षेत्र के आने से आधुनिक तकनीक और निवेश बढ़ेगा। हालांकि, विरोध प्रदर्शन को देखते हुए सरकार ने संयुक्त संघर्ष समिति से वार्ता करने का आश्वासन दिया है।

राज्यव्यापी हड़ताल की चेतावनी-
अगर सरकार ने जल्द ही कर्मचारियों की मांगें नहीं मानीं, तो राज्यव्यापी हड़ताल की संभावना बढ़ सकती है। इससे बिजली आपूर्ति प्रभावित हो सकती है।

सिटी न्यूज़ राजस्थान चैनल को फॉलो करें।

Related Posts

Demand raised to convert Bundi bus stand into a mini-secretariat; memorandum submitted to Deputy CM Bairwa.
bundi

बूंदी बस स्टैंड को मिनी सचिवालय बनाने की मांग, कोर्ट परिसर स्थानांतरण का भी उठा मुद्दा, डिप्टी सीएम बैरवा को सौंपा ज्ञापन

फ़रवरी 2, 2026
Rajasthan Weather Update: Effect of western disturbance, rain and cold will increase in many districts including Jaipur.
RAJASTHAN

Rajasthan Weather Update: पश्चिमी विक्षोभ का असर, जयपुर सहित कई जिलों में बारिश, ठंड और बढ़ेगी

जनवरी 24, 2026
Jaipur Gold-Silver Price Update: Gold stable, silver surges, bullion market remains active
Business

जयपुर गोल्ड-सिल्वर प्राइस अपडेट: सोना स्थिर, चांदी में जबरदस्त उछाल, सर्राफा बाजार में हलचल

जनवरी 24, 2026
Next Post
Supreme Court made this big comment on opening of schools in Delhi due to pollution

दिल्ली मे प्रदुषण के चलते स्कूल खोलने पर सुप्रीम कोर्ट ने कि यह बडी टिप्पणी

Prostitution busted in Rajasthan, 2 pimps including boys and girls arrested

राजस्थान में देह व्यापार का पर्दाफाश, लड़के-लड़कियों सहित 2 दलाल गिरफ्तार

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

ADVERTISEMENT
CITY NEWS RAJASTHAN

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN