CITY NEWS RAJASTHAN
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
CITY NEWS RAJASTHAN
No Result
View All Result

Maharashtra Election – EC के अधिकारीयों ने की राहुल गाँधी के बैग की चेकिंग, कांग्रेस नाराज

1 वर्ष ago
in INDIA, POLITICS
0
Maharashtra Election - EC के अधिकारीयों ने की राहुल गाँधी के बैग की चेकिंग, कांग्रेस नाराज
Share on WhatsAppShare on FacebookShare on Twitter

अमरावती। महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव से पहले चुनावी माहौल गरम है। शनिवार को लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के बैग की चुनाव आयोग (EC) अधिकारियों ने तलाशी ली। यह घटना अमरावती जिले के धामनगांव रेलवे में हुई, जहां राहुल गांधी (Rahul Gandhi) एक चुनावी रैली के लिए पहुंचे थे।

राहुल गांधी का हेलीकॉप्टर जब धामनगांव रेलवे के हेलीपैड पर उतरा, तो चुनाव आयोग के अधिकारियों ने उनके बैग की जांच की। अमरावती जिले की 8 विधानसभा सीटों में से एक धामनगांव रेलवे में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का दौरा हुआ।

कांग्रेस ने जताई नाराजगी
कांग्रेस ने इस कार्रवाई पर कड़ी आपत्ति जताई है। महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और कांग्रेस विधायक यशोमती ठाकुर ने कहा,
“प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बैग की तलाशी क्यों नहीं ली जाती?”

चुनाव आयोग ने आदर्श आचार संहिता के तहत नेताओं के बैग की तलाशी का नियम लागू किया है। हालांकि, कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों ने इसे पक्षपातपूर्ण बताया है।

उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) ने भी जताई नाराजगी
कांग्रेस के सहयोगी और शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने भी चुनाव आयोग की कार्रवाई पर सवाल उठाए। ठाकरे का बैग इसी सप्ताह दो बार चेक किया गया – पहले यवतमाल में और फिर लातूर में। शिवसेना (UBT) ने आरोप लगाया कि महायुति गठबंधन (BJP, शिवसेना और NCP) के नेताओं पर ऐसी कार्रवाई नहीं हो रही है।

Read More – यूपी, BJP सांसद की मटन पार्टी में बोटी नहीं देने पर युवक ने मचाया हंगामा, जमकर चले लात-घूंसे

महायुति नेताओं की भी हुई जांच
हालांकि, बाद में ऐसे वीडियो सामने आए जिनमें महायुति गठबंधन के नेताओं के बैग की भी तलाशी ली गई। इनमें मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस, अजित पवार और केंद्रीय मंत्री अमित शाह और नितिन गडकरी के नाम शामिल हैं।

आचार संहिता के तहत कार्रवाई, पर पक्षपात के आरोप
चुनाव आयोग ने स्पष्ट किया कि यह कार्रवाई आदर्श आचार संहिता का पालन कराने के लिए है। लेकिन विपक्ष ने इसे पक्षपात करार दिया है। देखना होगा कि यह मुद्दा चुनावी माहौल में कितना असर डालता है।

सिटी न्यूज़ राजस्थान चैनल को फॉलो करें।

Related Posts

Bundi: The atrocities being committed by KDA will no longer be tolerated - MLA Harimohan Sharma
bundi

Bundi: KDA द्वारा किया जा रहा हत्याचार अब बर्दाश्त नहीं – MLA हरिमोहन शर्मा

अप्रैल 25, 2026
Gold and Silver Price: Gold rates fall across the country, a golden opportunity for investors
Business

Gold And Silver Price : देशभर में गोल्ड रेट में गिरावट, निवेशकों के लिए सुनहरा मौका

अप्रैल 23, 2026
Infographic announcing RIICO's 50 crore support for MSME centers with factory image and currency symbol (Rupee)
INDIA

RIICO का बड़ा फैसला: राजस्थान वित्त निगम को 50 करोड़ का सहयोग, MSME सेक्टर को मिलेगा बूस्ट

अप्रैल 22, 2026
Next Post
IPL Mega Auction 2025 - इन 5 खिलाड़ियों को खरीद छठी बार ट्रॉफी जीतेगी मुंबई इंडियंस

IPL Mega Auction 2025 - इन 5 खिलाड़ियों को खरीद छठी बार ट्रॉफी जीतेगी मुंबई इंडियंस

When do you have to pay the fees? Auto driver's daughter suddenly got a call from CM, Nisha's emotional story

आपको फीस कब भरनी है? ऑटो ड्राइवर की बेटी के पास अचानक आया CM का फोन, निशा की भावुक कहानी

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

ADVERTISEMENT
CITY NEWS RAJASTHAN

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN