टोंक/मालपुरा, (मनोज टाक)। मालपुरा शहर में कावड़ यात्रा के पहुंचने पर सोमवार को 5 साल बाद हजारो लोगो ने पलक पावडे बिछाकर पुष्प वर्षा से स्वागत किया। शहर की सड़कें फूलों की पंखुडियों से रंगी नजर आयी। कावड यात्रा के स्वागत (Welcome to Kavad Yatra) में माताओं, बहनों बच्चों सहित युवाओं भागीदारी निभाई।
भगवान का किया जला अभिषेक
ऐतिहासिक कावड़ यात्रा का जत्था बिसलपुर बांध से जल लेकर (Kavad Yatra group taking water from Bisalpur dam) परम्परा मार्ग से मालपुरा शहर के मुख्य मार्गाे से होते हुए पुलिस के भारी जाप्ते के साथ शांति से भोलेनाथ के जयकारों के साथ केदारनाथ मन्दिर पंहुची, जहां पर भोले नाथ का जल से अभिषेक किया गया। कावड़ यात्रा का शहर में जगह जगह हजारों लोगों ने पुष्प वर्षा कर बड़ी गर्म जोशी के साथ स्वागत किया।
कैबिनेट मन्त्री कन्हैया लाल चौधरी ने लगाए जयकारें
कावड़ यात्रा शहर के मुख्य मार्गाे से गुजरी, जिसमें कैबिनेट मन्त्री कन्हैया लाल चौधरी शामिल हुए। भोलेनाथ के जयकारों से गुंजा मालपुरा। शहरी क्षेत्र के साथ ग्रामीण भी पहुंचे कावडियों का स्वागत करने। भोलेनाथ के जयकारों, हर हर बम बम, हर हर महादेव, जय बजरंगी जय श्रीराम, हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की, जय श्री राम, वंदेमातरम के जयकारों से गुंजा शहर। मालपुरा शहर केसरिया रंग में रंगा नजर आया। जलदाय मन्त्री चौधरी ने भी भगवान शिव का जयकारा लगाया तो श्रृद्वालु भक्ति रस में डुबे।
कलेक्टर और एसपी करते रहे मोनिटरिंग
ऐतिहासिक कावड़ यात्रा में पुलिस अधिकारीयों ने करीब 1000 पुलिस कर्मियों के साथ सुरक्षा व्यवस्था को चाक चौबंद बनाए रखा। कावड़ यात्रा मार्ग के चप्पे चप्पे पर पुलिस की नज़र रही, धरातल व आसमान से मार्ग को सुरक्षित किया गया था। घरों की छतों पर भी सुरक्षा बल तैनात थे। जिला कलेक्टर सौम्या झा एवं पुलिस अधीक्षक सजींव नैन रहे सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लगातार मोनिटरिंग करते रहे।