CITY NEWS RAJASTHAN
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
CITY NEWS RAJASTHAN
No Result
View All Result

तलवार से टीचर दोस्त की हत्या, पुलिस पकड़ने आई तो खुद का काटा गला, हुई मौत

2 वर्ष ago
in CRIME, JAIPUR
0
Share on WhatsAppShare on FacebookShare on Twitter

राजस्थान के सलूंबर जिले के जावरमांइस थाना क्षेत्र के अदवास गांव में गुरुवार रात 40 वर्षीय अध्यापक शंकरलाल मेघवाल की हत्या (Murder of teacher Shankarlal Meghwal) करने वाले आरोपी फतह सिंह ने खुद का गला काटकर आत्महत्या (suicide by cutting one’s own throat) कर ली। इसी तलवार से उसने जादू-टोने के अंधविश्वास के चलते अध्यापक की हत्या की थी। जानकारी के मुताबिक फतह सिंह और शंकरलाल पहले दोस्त थे, फतह सिंह को पिछले कुछ समय से यह लगने लगा कि उसके दोस्त शंकरलाल ने उस पर जादू-टोना किया है, यही वजह है उसकी आर्थिक स्थिति बद से बदतर होती जा रही है। जबकि शंकरलाल दिन प्रतिदिन तरक्की करता जा रहा है।

पुलिस पकड़ने गई तो खुद का गला काटा
अध्यापक शंकरलाल की हत्या के बाद आरोपी फतह सिंह को पकड़ने के लिए पुलिस चप्पे-चप्पे पर उसकी खोज में जुटी थी, उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की एक टीम ने जंगल में छापा भी मारा। जहां पुलिस ने फतह सिंह को देखा तो उसे पकड़ने के लिए उसकी तरफ बढ़ी, इसी दौरान फतह सिंह ने उसी तलवार से खुद का गला काट लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। हालांकि, इससे पहले पुलिस ने दूर से खड़े होकर उसे तलवार फेंकने के लिए काफी समझाया, लेकिन वह नहीं माना और जब तक पुलिस पहुंचती, तब तक उसने अपना गला काट लिया था।

लहूलुहान हालत में पुलिस उसे अस्पताल लेकर पहुंची, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। जानकारी के मुताबिक अध्यापक शंकरलाल और आरोपी फतह सिंह दोनों दोस्त थे, कोरोना काल के बाद फतह सिंह को धंधे में मंदी होने से काफी नुकसान हुआ। हालांकि, उसकी स्थिति में सुधार हो, इसको लेकर शंकरलाल ने फतहसिंह को एक भोपे से मिलवाया और कुछ टोटके बताए, लेकिन इसके बाद फतह सिंह का धंधा बिलकुल बंद हो गया और आर्थिक स्थिति खराब हो गयी। इसके बाद उसने अहमदाबाद में नौकरी करनी शुरू की, लेकिन वहां भी सफल नहीं हुआ।

इसी दौरान फतह सिंह के दोस्त शंकरलाल ने दो दिन पहले एक किराने की दुकान शुरू कर दी, यह देखकर फतह सिंह को लगा कि उसके दोस्त शंकरलाल ने ही उस पर कुछ टोने-टोटके किए हैं, इसी वहम के चलते उसने शंकरलाल की दुकान के बाहर तलवार से वार कर हत्या कर दी।

यह भी पढ़े: हाड़ौती में जमकर बरसे मेघ, कोटा बैराज के 6 गेट खोले, बूंदी में कच्चा घर ढहा, 11 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

पुलिस ने बताया कि शंकरलाल का घर और दुकान अटैच है। गुरुवार शाम करीब 7 बजे शंकरलाल दुकान के बाहर खड़े थे, जबकि शंकरलाल के पिता डालचंद मेघवाल घर के अंदर थे, तभी फतह सिंह दुकान पर आया और शंकरलाल पर तलवार से हमला कर दिया, बेटे को खून से लथपथ देख डालचंद भागते हुए घर से बाहर आए और फतह सिंह को रोकने का प्रयास किया, तो आरोपी फतह सिंह ने उनका हाथ काट दिया और इसके बाद मौके से फरार हो गया। तलवार के वार से शंकरलाल की मौके पर ही मौत हो गयी, वहीं डालचंद (60) गंभीर घायल हैं, जिनका एमबी हॉस्पिटल में उपचार चल रहा है। शंकरलाल टीचर थे और उनके तीन बच्चे हैं।

सिटी न्यूज़ राजस्थान चैनल को फॉलो करें।

Related Posts

Three men stand side by side outside a faded, mural-painted building with a barred entrance and wall-mounted air conditioners.
bundi

बूंदी में ACB की बड़ी कार्रवाई: 25 हजार रुपए रिश्वत लेते सखावदा ग्राम विकास अधिकारी गिरफ्तार

मई 7, 2026
Two men sitting on chairs against a pale yellow wall; left man wears a maroon patterned shirt, right man wears a light blue shirt.
BARAN

अटरू: 50 हजार लेते संविदाकर्मी और दलाल रंगे हाथ गिरफ्तार, पट्टा बनाने के नाम पर मांगी थी 60 हजार की रिश्वत

अप्रैल 29, 2026
Rana Pratap - Jawahar Sagar and Kota Barrage will undergo improvement works, costing Rs 225 crore.
bundi

राणा प्रताप – जवाहर सागर और कोटा बैराज में होंगे सुधार कार्य, 225 करोड़ रुपये की आएगी लागत

अप्रैल 27, 2026
Next Post

दौसा जिला आबकारी अधिकारी को ACB ने 1.70 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा

कांग्रेस प्रधान के फार्म हाउस में घुसे पुलिसकर्मी, नईमुद्दीन गुड्डू ने DGP से की कार्रवाई की मांग

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

ADVERTISEMENT
CITY NEWS RAJASTHAN

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN