CITY NEWS RAJASTHAN
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
CITY NEWS RAJASTHAN
No Result
View All Result

राजस्थान में इस मानसून सीजन में हुई सामान्य से 1 फीसदी ज्यादा बरसात, 6 जिलों में भारी बारिश की संभावना

2 वर्ष ago
in RAJASTHAN
0
Share on WhatsAppShare on FacebookShare on Twitter

राजस्थान में पिछले कुछ दिनों से लगातार मानसून कहर बरपा रहा है। इसी बीच मौसम विभाग ने जयपुर, दौसा, अजमेर, भीलवाड़ा समेत सभी जिलों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है। हालांकि, बारिश की वजह से उमस और बढ़ गई है. वहीं, प्रदेश कई जिलों का तापमान 40 डिग्री के आसपास बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार 23 जुलाई को अजमेर, अलवर एवं भरतपुर जिलों में भारी एवं भीलवाड़ा जिले में अतिभारी बरसात होने की संभावना हैं। इसी तरह 24 जुलाई को डूंगरपुर एवं सिरोही जिले में अतिभारी बारिश होने की संभावना है।

राजस्थान में अब तक इस मानसून सीजन की सामान्य से 1 फीसदी ज्यादा बरसात हो चुकी है। वहीं, शनिवार रात और रविवार को हुई मूसलाधार बारिश के बाद जगह-जगह पानी भर गया है। ऐसे में राहगीरों और स्थानीय लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। मौसम विभाग की मानें, तो आज एक बार फिर मानसून रफ्तार पकड़ेगा, जिसके चलते कई जिलों में भारी बारिश देखने को मिल सकती है।

6 जिलों में भारी बारिश की संभावना
मौसम विभाग ने आज राजस्थान के सभी जिलों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं, भीलवाड़ा, राजसमंद, चित्तौड़गढ़, बांसवाड़ा, कोटा और उदयपुर में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश होने की संभावना जताई है।

यह भी पढ़े : राजस्थान में भारी बारिश का अलर्ट, 23 -24 जुलाई को इन जिलों में भारी बारिश की संभावना

पिछले 24 घंटों में राज्य में कहीं-कहीं पर मेघ गर्जन के साथ हल्के से मध्यम वर्षा दर्ज की गई है। पूर्वी राजस्थान में सर्वाधिक बारिश सुमेल, झालावाड़ में 66 व पश्चिमी राजस्थान के बापिनी, जोधपुर में 60 बारिश दर्ज की है। वहीं, तापमान की बात करें तो पिछले 24 घंटों में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 42.3 डिग्री श्रीगंगानगर तथा सर्वाधिक न्यूनतम तापमान 32.0 डिग्री श्रीगंगानगर में दर्ज किया गया है।

सिटी न्यूज़ राजस्थान चैनल को फॉलो करें।

Related Posts

Bundi Roadways depot gets 8 new buses, new services to start from April 1
bundi

बूंदी रोडवेज आगार को मिली 8 नई बसें, 1 अप्रैल से शुरू होंगी नई सेवाएं

मार्च 27, 2026
Bundi girl Anshika Rathore creates history, becomes Rajasthan topper with 99% marks in 10th board exams
bundi

बूंदी की बेटी अंशिका राठौर ने रचा इतिहास, 10वीं बोर्ड में 99ः अंक के साथ राजस्थान टॉपर में शामिल

मार्च 24, 2026
An eighth-grade student returning from an exam in Bundi was drugged and gang-raped; a case was registered under the POCSO Act.
bundi

बूंदी में परीक्षा देकर लोट रही 8वीं की छात्रा को नशीला पदार्थ पिलाकर सामूहिक दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज

फ़रवरी 28, 2026
Next Post

पथराव में ASP सहित 12 पुलिस कर्मी चौटिल, माइंस बंद कराने पहुंचे ग्रामीण, समझाइश के लिए पहुंची थी पुलिस

महिला का गला काट थाने में पहुंचा पति, बोला- मैंने पत्नी को मार डाला…, चरित्र पर शक था

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

ADVERTISEMENT
CITY NEWS RAJASTHAN

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN