CITY NEWS RAJASTHAN
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
CITY NEWS RAJASTHAN
No Result
View All Result

7वीं मंजिल से छलांग लगाकर दुल्हन ने किया सुसाइड, चंद घंटे पहले ही हुई थी शादी

2 वर्ष ago
in AJMER, CRIME
0
Share on WhatsAppShare on FacebookShare on Twitter

अजमेर। अजमेर में दुल्हन ने बिल्डिंग की 7वीं मंजिल से छलांग लगाकर सुसाइड कर लिया (The bride committed suicide by jumping from the 7th floor of the building)। युवती की एक दिन पहले 7 जुलाई को ही शादी हुई थी। घटना बीके कौल नगर स्थित गोकुलधाम अपार्टमेंट में सोमवार दोपहर 3.30 बजे हुई।

क्रिश्चियन गंज थाना प्रभारी अरविंद चारण ने बताया कि कोमल शर्मा (32) पत्नी रोनक बंसल ने सुसाइड किया है। युवती जयपुर की रहने वाली थी। उसकी अजमेर के बीके कौल नगर गोकुलधाम अपार्टमेंट में फ्लैट नंबर-602 निवासी रोनक बंसल से रविवार को शादी हुई थी। कोमल और रोनक की इंटर कास्ट अरेंज मैरिज थी। रोनक के साड़ियों का बिजनेस है।

पुलिस ने बताया सोमवार सुबह 4 बजे फेरे हुए और सुबह 7 बजे दूल्हा-दुल्हन घर पहुंचे थे। इसके बाद घर में दुल्हन के आने पर रस्में चल रही थीं। इस दौरान दुल्हन को घबराहट हुई। वह अपने पति के साथ छत पर चली गई। पति को बोली कि बैठने के लिए एक कुर्सी लेकर आ जाओ। पति छत पर दूसरी तरफ रखी कुर्सी लेने के लिए गया। इस दौरान उसने छलांग दी। पति दौड़ता हुआ नीचे भागा और परिवार के साथ हॉस्पिटल लेकर गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

युवती की पीहर जयपुर वैशाली नगर में है। हादसे की जानकारी मिलने पर उसके परिजन अजमेर पहुंचे। युवती के घरवालों का प्रॉपर्टी का कारोबार है। आज शाम को भी ससुराल वालों की तरफ से प्रोग्राम था, जिसमें रिश्तेदार और अन्य मेहमान शामिल होने वाले थे।

इधर, दुल्हन की बहन सोनाली ने आरोप लगाया कि रोनक झूठा है। शराब पीता है और गुटखा भी खाता है। लड़का सही नहीं लग रहा। लड़के से पूछा तो कहा था- केवल पार्टी में ही पीता हूं। गुटखा तो कब का छोड़ दिया। नशे में फेरों के बीच लड़ रहा था, मेरी बहन बहुत स्ट्रांग थी। हमारी शादी उसने की है। हम तीनों भाई-बहनों को उसने पाला था। वह सुसाइड नहीं कर सकती। सोनाली ने कहा कि दीदी ने एमकॉम किया हुआ था और टीचर थी, 50 हजार रुपए महीना कमाती थी। मम्मी-पापा को भी सपोर्ट करती थी वह कभी सुसाइड नहीं कर सकती।

दुल्हन के पिता दीपक शर्मा का आरोप है कि मुझे डाउट हो रहा है। इनके आपस में छत पर कोई न कोई बात हुई है। दूल्हे ने शराब पी रखी थी। गुस्से में लड़के ने कोई बात बोली है। घटना के बाद जयपुर से आते हुए लड़के और उसके माता-पिता को कई बार कॉल किया, लेकिन उन्होंने नहीं उठाया। दोपहर 3 बजे मेरी पत्नी के पास लड़के की मां का कॉल आया, अजमेर आ जाओ। मेरी बच्ची बहुत स्ट्रांग थी। शादी से पहले पता होता तो मेरी बेटी खुद मना कर देती। पूरा परिवार उसी ने संभाल रखा था।

लड़की के पिता ने बताया कि शादी में बेटी के ससुराल वालों के लिफाफे बनाते-बनाते परेशान हो गया था। दामाद का 11 हजार का बनाना है, उसका 51 हजार का बनाना है। ऐसे करते-करते करीब 40 से 50 लिफाफे बनाए थे। शादी से कुछ दिन पहले ही एक वीडियो देखकर बेटी को बोला था कि ये शराब पीता है। बेटी को भी बताया था, पर सब कुछ भगवान पर छोड़ दिया था।

दुल्हन के पिता दीपक शर्मा ने बताया हंसी-खुशी बेटी विदा होकर गई थी। ससुराल वालों ने कहा था कि हम अभी नहीं भेजेंगे, 14 तारीख को ही भेजेंगे। गणेश जी के ब्राह्मण 14 जुलाई को ही करना। 10 जुलाई को हमारे यहां है। वो अड़ गए कि 14 जुलाई को ही भेजेंगे और उसी दिन दोनों जाएंगे और वापस आ जाएंगे। मेरे पुराने जानकार ने रिश्ता बताया था। उन्होंने कहा था कि मेरी बुआ का लड़का है, अच्छा परिवार है। उनकी एक लड़की की शादी हो चुकी है। घर में लड़का और उसके माता-पिता ही है। शर्मा का आरोप है कि बेटी को धक्का देकर गिराया गया है। उन्होंने कहा कि जब तक हमें न्याय नहीं मिलता, बेटी का अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा।

यह भी पढ़े :  जालौर: शादी करके आए कपल को SP ऑफिस तक परिजनों ने दौड़ाया, गिरते-पड़ते पहुंकर मांगी सुरक्षा

दुल्हन की मौत के बाद से दुल्हा गायब है। पुलिस ने परिजनों को कहा कि कॉल करके बुलाए। इसके बाद भी वह सामने नहीं आया है। मामले की जानकारी पर अजमेर उत्तर डीएसपी रुद्रप्रकाश शर्मा हॉस्पिटल पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने घटनास्थल पर एफएसएल टीम को बुलाकर सबूत जुटाए। रात 8 बजे बाद रोनक क्रिश्चियन गंज थाने पहुंचा। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

सिटी न्यूज़ राजस्थान चैनल को फॉलो करें।

Related Posts

Three men stand side by side outside a faded, mural-painted building with a barred entrance and wall-mounted air conditioners.
bundi

बूंदी में ACB की बड़ी कार्रवाई: 25 हजार रुपए रिश्वत लेते सखावदा ग्राम विकास अधिकारी गिरफ्तार

मई 7, 2026
Two men sitting on chairs against a pale yellow wall; left man wears a maroon patterned shirt, right man wears a light blue shirt.
BARAN

अटरू: 50 हजार लेते संविदाकर्मी और दलाल रंगे हाथ गिरफ्तार, पट्टा बनाने के नाम पर मांगी थी 60 हजार की रिश्वत

अप्रैल 29, 2026
Kota: Honeytrap gang busted; 6 accused, including 2 women, arrested; blackmail worth lakhs exposed
CRIME

Kota: हनीट्रैप गैंग का पर्दाफाश; 2 महिला समेत 6 आरोपी गिरफ्तार, लाखों की ब्लैकमेलिंग का खुलासा

अप्रैल 25, 2026
Next Post

राजस्थान के पेंशनर्स के लिए खुशखबरी: अब 3 महीने की पेंशन ले सकते हैं एडवांस, 1 अगस्त से होगी सुविधा शुरू

Gold Price Update - सोने के भाव में आई गिरावट, क्या है आपके शहर में भाव?

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

ADVERTISEMENT
CITY NEWS RAJASTHAN

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN