CITY NEWS RAJASTHAN
No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
CITY NEWS RAJASTHAN
No Result
View All Result

ERCP बूंदी जिले के 3 शहरों, 21 ढाणियों और 365 गांवों के लिए वरदान साबित होगी परियोजना

2 वर्ष ago
in bundi
1
Share on WhatsAppShare on FacebookShare on Twitter

बूंदी। राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना (PKC- ERCP) परियोजना से बूंदी जिले के तीन शहरों, 21 ढाणियों और 365 गांवों में पेयजल समस्या का स्थाई समाधान मिलेगा। विभिन्न क्षेत्रों में फ्लोराइडयुक्त पानी की समस्या से भी स्थाई रूप से निजात मिलेगी। पेयजल समस्या समाधान में यह परियोजना जिले के लिए वरदान सिद्ध होगी।

मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा (Chief Minister Bhajan Lal Sharma) के प्रयासों से परियोजना पर अब तेजी से कार्य हो रहा है। ईआरसपी परियोजना से बूंदी जिले के बड़े क्षेत्र में पेयजल समस्या का स्थाई समाधान संभव होने जा रहा है। पार्वती-कालीसिंध-चंबल नदियों को इंटरलिंक कर पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना (पीकेसी- ईआरसीपी) के तहत नौनेरा बांध निर्माण से बूंदी जिलावासियों को पेयजल के रूप में बडी सौगात मिली है। जिले में परियोजना के माध्यम से पेयजल उपलब्ध करवाने के लिए आगामी 2 माह में कार्य शुरू हो जाएंगे।

हाडौती में पार्वती-कालीसिंध-चंबल पर बने नोनेरा बांध से बूंदी जिले में 713.88 करोड़ की लागत से 3 शहरों सहित 365 गांव और 121 ढाणियांे की प्यास बुझेगी। पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना (पीकेसी- ईआरसीपी) परियोजना में बूंदी जिले के लिए 22.55 मिलियन क्यूबिक मीटर पेयजल प्रावधान किया गया हैं। इसके लिए टेण्डर की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

पेयजल परियोजना के धरातल पर उतरने के बाद बूंदी जिले के बड़ा हिस्सा सरफेस (सतही) वाटर से जुड़ जाएंगा। नोनेरा पेयजल परियोजना से कोटा व बूंदी के 749 गांवों को जोड़ा जाना है, जिसमें बूंदी जिले के 365 गांव शामिल हैं। केशवरायपाटन, बूंदी, तालेड़ा व नैनवां के इन 365 गांवों के साथ 121 ढाणियों को भी नोनेरा बांध से पानी मिलना है। ये गांव बूंदी, केशवरायपाटन, तालेड़ा व नैनवां के हैं।

पेयजल परियोजना का सबसे ज्यादा लाभ केशोरायपाटन उपखण्ड क्षेत्र को मिलेगा। इस क्षेत्र में फ्लोराइडयुक्त पानी की समस्या अधिक होने के कारण गांव में विकट हालात रहते हैं। ऐसे में क्षेत्रवासियों को फ्लोराइडयुक्त पानी की समस्या से भी स्थाई रूप से निजात मिलेगी। इस क्षेत्र के 182 गांवों तथा केशवरायपटन शहर को परियोजना से जोड़कर शुद्ध पेयजल उपलब्ध करवाया जाएगा।

जिले के तीन नगरीय क्षेत्र केशोरायपाटन, लाखेरी व कापरेन को पेयजल परियोजना में शामिल किया गया है। इसके अलावा तालेड़ा उपखंड क्षेत्र के 48, बूंदी के 47, केशवरायपाटन के 182 तथा नैनवां उपखण्ड क्षेत्र के 88 गांवों को पेयजल सुविधा मिलेगी। साथ ही इन क्षेत्रों में बसी 121 ढाणियों को पीने का पानी मिल सकेगा।

7 जल शोधन संयत्रों का होगा निर्माण
परियोजना में शामिल कापरेन शहर में परियोजना में 58 एमएलडी क्षमता का जल शोधन संयंत्र स्थापित किया जाएगा। कापरेन, गण्डोली खुर्द, लबान, करवर, बाजड, खटकड़ सारसला में पंप हाऊस बनाएं जाएंगे। इसके अलावा 11100 किलोलीटर क्षमता की 69 टंकियों का निर्माण कराया जाएगा। इन कार्यों के पूरा होने के बाद परियोजना में शामिल शहरों, गांवों और ढाणियों में 52 हजार 239 घर-घर पानी के कनेक्शन किए जाएंगे।

यह भी पढ़े : राजस्थान के चार सांसदों को मोदी केबिनेट में बड़ी जिम्मेदारी, देखें किसे मिला कौनसा मंत्रालय

नोनेरा बांध से बूंदी जिले के लिए किए गए पेयजल प्रावधान के तहत 2 हजार 190 किलोमीटर लंबी पाइप लाइन बिछाई जाएगी। जानकारी के अनुसार 719 किलोमीटर पाइप लाइन डालकर पानी टंकियों तक पहुंचाया जाएगा। इसके बाद टंकियों से गांवों तक पानी पहुंचाने के लिए 546 किलोमीटर पाइप लाइन डाली जाएगी। इन कार्यों के पूरा होने के बाद 925 किलोमीटर पाइप लाइन बिछाकर घर-घर पानी के कनेक्शन दिए जाएंगे। 

सिटी न्यूज़ राजस्थान चैनल को फॉलो करें।

Related Posts

‘Bundi Mobile & Electronics’ offers gifts and heavy discounts; household furniture is also available.
bundi

बूंदी मोबाईल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स’ पर उपहार और भारी छूट,घरेलू फर्नीचर भी उपलब्ध

नवम्बर 7, 2026
Crowds of customers flock to Patodi Enterprises in Bundi; high demand for smart and premium appliances.
bundi

बूंदी के पाटोदी एंटरप्राइजेज पर उमड़ा ग्राहकों का हुजूम, स्मार्ट और प्रीमियम अप्लायंसेज की भारी मांग

नवम्बर 7, 2026
Alleged illegal abortion of a six-month-old fetus! Questions raised against a private hospital following a rape case; police seek full records.
bundi

छह माह के गर्भ का कथित अवैध गर्भपात! दुष्कर्म के बाद निजी अस्पताल पर भी उठे सवाल, पुलिस ने मांगा पूरा रिकॉर्ड

अगस्त 8, 2026
Next Post

अवैध खनन की रोकथाम के लिए अभियान शुरू, जिला कलक्टर के निर्देश पर 25 जून तक चलेगा अभियान

NEET UG 2024 : नीट यूजी परीक्षा में धांधली विद्यार्थियों के भविष्य से खिलवाड़ - गुंजल

Comments 1

  1. Ramkhiladi meena says:
    2 वर्ष ago

    Shivdhanpura

    Reply

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

ADVERTISEMENT
CITY NEWS RAJASTHAN

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN