CITY NEWS RAJASTHAN
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
CITY NEWS RAJASTHAN
No Result
View All Result

तेज रफ्तार डम्पर ने टोल पर खड़ी बाईक को मारी टक्कर, टंकी फटने से दोनो वाहनों में लगी भीषण आग

2 वर्ष ago
in tonk
0
A speeding dumper hit a bike parked at the toll, a huge fire broke out in both the vehicles due to the tank bursting.
Share on WhatsAppShare on FacebookShare on Twitter

आग की घटना से टोल प्लाजा पर मची अफरा तफरी-हाइवे पर बजरी खाली करके भागे माफिया

टोंक,(शिवराज बारवाल मीना) जिले के उनियारा सर्किल क्षेत्र में जिम्मेदारों की घोर अनदेखी व सांठगांठ से इन दिनों अवैध बजरी परिवहन थमने का नाम नहीं ले रहा हैं। जिसके चलते कई लोगा हादसा का शिकार हो चुके है। ऐसा ही एक मामला उनियारा थाना क्षेत्र में रविवार अल सुबह 5 बजे करीब पलाई टोल प्लाजा पर देखने को मिला, जहां टोल प्लाजा का बैरिकेट्स तोड़कर भाग रहे एक डंपर ने टोल के साईड में खड़ी बाइक के जोरदार टक्कर मार दी (The dumper hit the bike parked on the side of the toll), जिससे बाईक की टंकी फटने से निकले पेट्रोल से डंपर और बाईक में भयंकर आग (Huge fire in dumper and bike due to petrol released due to bursting of bike tank) गई। जहां देखते ही देखते टोल के पास भयानक आग की लपटे उठने लगी, जिससे टोल कर्मियों में अफरा तफरी मच गई।

टोल कर्मियों द्वारा आगजनी की सूचना पर उनियारा थाना पुलिस और दमकल मौके पर पहुंची और करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इस दौरान आगजनी के हादसे की वजह से टोल प्लाजा पर करीब एक घंटे तक यातायात बाधित रहा। पुलिस की सूचना के बाद उनियारा पुलिस उपाधीक्षक सलेह मोहम्मद भी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली।

टोल कार्मियों व लोगों से मिली जानकारी अनुसार रविवार अल सुबह 5 बजे करीब उनियारा की ओर से एक तेज रफ्तार डंपर पलाई टोल प्लाजा से होकर नैनवा की ओर जा रहा था, इसी दौरान डंपर चालक ने लापरवाही बरतते हुए पलाई टोल प्लाजा पर बिना टोल दिए बैरिकेट्स लगी लेन से गुजरने के दौरान साईड में खड़ी बाईक के जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाईक डंपर में उलझ कर करीब 10 फीट तक घसीटती हुई चली गई।
इस दौरान डंपर के टायर की चपेट में आने से बाईक की टंकी विस्फोटक की तरह फूट गई, जहां टंकी से निकले पेट्रोल से डंपर और बाइक दोनों में भयानक आग लग गई। इसी दौरान डंपर चालक मौका पाकर फरार हो गया। उधर हादसे की घटना से टोल कार्मियों में अफरा तफरी मच गई।

हाईवे किनारे अवैध बजरी खाली कर भागे बजरी माफिया-
प्रत्यक्षदर्शी लोगों व टोल कार्मियों ने बताया कि उनियारा से नैनवा रोड के इस हाइवे रूट पर नियमित रूप से अवैध बजरी का परिवहन होता है, जहां रात भर से सुबह तक बजरी के वाहनों की रेलमपेल लगी रहती है।

जानकारी अनुसार डंपर भी अवैध बजरी परिवहन में लिप्त होना बताया जा रहा है। आगजनी की घटना के बाद रविवार अल सुबह भी टोल प्लाजा पर डम्पर और बाईक में आगजनी की घटना को देखकर व पुलिस की भनक लगने पर अन्य बजरी माफिया ट्रैक्टर-ट्रालीयों में भरी हुई अवैध बजरी को हाईवे किनारे खाली करके मौके से भाग छूटे। वहीं जानकारी में यह भी सामने आया कि पुलिस द्वारा बजरी माफिया वाहनों का पीछा किया जा रहा था, जिसकी वजह से बजरी को खाली कर वाहन निकालने की वजह से यह हादसा हुआ। उनियारा की ओर से आ रहे बजरी के ट्रैक्टर-ट्राली के चालक भी टोल प्लाजा पर आगजनी की घटना व पुलिस को देखकर टोल प्लाजा के समीप ही हाइवे पर बजरी को खाली करके भाग छूटे।

यह भी पढ़े:  Viral Video: सजधज घर के बाहर डांस करने निकली दो बहुएं, कुत्तों ने दौड़ाया, लोगो की फूट पड़ी हंसी

जिससे जिम्मेदारों की कार्यशैली पर भी सवालिया निशान खड़े होते नजर आ रहे हैं, इतना ही नहीं अगर पुलिस प्रशासन द्वारा टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाले जाए तो अवैध बजरी परिवहन में जिम्मेदारों की पोल खुलकर सामने आ सकती हैं।

सिटी न्यूज़ राजस्थान चैनल को फॉलो करें।

Related Posts

Naresh Meena made a big announcement as soon as he came out of jail, Jankranti Yatra will start in Rajasthan, tension of Congress and BJP increased
POLITICS

जेल से निकलते ही नरेश मीणा का बड़ा ऐलान, राजस्थान में शुरू होगी जनक्रांति यात्रा, कांग्रेस-भाजपा की बढ़ी टेंशन

जुलाई 20, 2025
IAS Saumya Jha's idea has become a huge success in Tonk! People are saying, Madam, it's amazing
AJMER

IAS सौम्या झा के आईडिया ने टोंक में गाडे़ सफलता के झंडे! लोग कह रहे कमाल हो गया मैडम

जून 14, 2025
8 youths from Jaipur died due to drowning in Tonk Banas river, 3 were rescued, they had gone for a picnic
JAIPUR

टोंक बनास नदी में डूबने से जयपुर के 8 युवकों की मौत, 3 को बचाया, पिकनिक मनाने गए थे

जून 10, 2025
Next Post
Woman murdered in Jaipur, dead body found wrapped in a sheet on the roadside, sensation spread in the area

जयपुर में महिला की हत्या, सड़क किनारे चादर में लिपटा मिला शव, इलाके फेली सनसनी

Dead body of Tonk woman found lying in Jaipur room, murdered by strangulation

टोंक की महिला का जयपुर कमरे में पड़ा मिला शव, गला दबाकर की हत्या

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

ADVERTISEMENT
CITY NEWS RAJASTHAN

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN