CITY NEWS RAJASTHAN
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
CITY NEWS RAJASTHAN
No Result
View All Result

सिर पर चप्पल, गले में मटकी लटकाए पहुंचा फरियादी, MLA बालमुकुंद आचार्य ने कहा- यह पुरानी सरकार नहीं है, वीडियो वायरल

2 वर्ष ago
in JAIPUR, RAJASTHAN
0
Hawamahal MLA Swami Balmukund Acharya
Share on WhatsAppShare on FacebookShare on Twitter

जयपुर। राजस्थान विधानसभा से बाहर गले में मटकी और सिर पर चप्पल रखकर अनोखे ढंग से प्रदर्शन (Demonstration in a unique way by placing a pot and slippers on the head) कर रहे एक फरियादी पर हवामहल विधायक स्वामी बालमुकुंद आचार्य (Hawamahal MLA Swami Balmukund Acharya) की नजर पड़ी तो वे गाड़ी रोककर मिले और उसकी समस्याएं सुनने के बाद उसे हरसंभव मदद का भरोसा दिया। इस दौरान कांग्रेस सरकार पर हमला करते हुए उन्होंने फरियादी से कहा कि यह पुरानी सरकार नहीं है, सीएम तक आपकी बात पहुंचाई जाएगी और राहत मिलेगी। घटना का वीडियो विधायक ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया है।

घटना बीते शुक्रवार की है, फरियादी विधानसभा के बाहर सिर पर रखे चप्पल और गले में मटकी लगाकर अजीबोगरीब प्रदर्शन कर रहा था। वहां तैनात पुलिसकर्मी उससे बात कर रहे थे कि तभी उस पर भाजपा विधायक की नजर पड़ गई और वो अपनी गाड़ी रोककर फरियादी के पास पहुंच गए।
विधायक ने फरियादी की बातें सुनीं और फिर खुद अपने हाथों से उसके सिर पर रखे चप्पल और गले में लटके मटकी को हटाया और उसके सिर पर पगड़ी पहनाई। विधायक ने उसकी बात सीएम तक पहुंचाने के लिए भी आश्वस्त किया।

पीड़ित व्यक्ति की सुनी समस्या, सर से खुद चप्पल हटाई और कहा ये पुरानी सरकार नहीं, भाजपा सरकार है सीएम तक पहुँचाई जाएगी बात और मिलेगी राहत #balmukundacharya #bjp #mla #jaipur #rajasthan pic.twitter.com/S6ZHn6ZCw7

— Swami Balmukundacharya (Modi Ka Parivar) (@BMacharyaBJP) December 22, 2023

फरियादी की पहचान हरिमोहन मीणा के रूप में हुई है। फरियादी हरिमोहन मीणा ने बताया कि भीलवाड़ा में वो बालिकाओं को पढ़ाता है, लेकिन उसे किसी अधिकारी ने हटा दिया है। बताया जाता है कि फरियादी पिछले काफी दिनों से पुलिस और प्रशासन के पास चक्कर लगा रहा था, लेकिन उसकी सुनवाई नहीं हुई, तो विधासभा सभा के बाहर प्रदर्शन करने पहुंच गया।

यह भी पढ़े: जयपुर में आयोजित होगी 58वीं ऑल इंडिया DGP- IG कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लेंगे PM मोदी और शाह- जानें पूरा एजेंडा

फरियादी की समस्या सुनने के बाद विधायक ने उसको अपना कार्ड देते हुए कहा कि भविष्य में किसी भी तरीक के कोई परेशानी हो तो उसे बताए। फरियादी शुक्रवार को विधानसभा के मुख्य द्वार की ओर बढ़ रहा था, तभी वहां से गुजर रहे विधाक की उस पर नजर पड़ी और वो उसके पास पहुंच गए। घटना का यह तब से वीडियो सुर्खियों में बना हुआ है।

सिटी न्यूज़ राजस्थान चैनल को फॉलो करें।

Related Posts

Stray dog ​​menace 10-year-old boy mauled to death, Birla expresses condolences
bundi

आवारा श्वानों का खौफ: 10 वर्षीय मासूम को नोच-नोचकर मार डाला, बिरला ने जताई संवेदना

मई 4, 2026
Rana Pratap - Jawahar Sagar and Kota Barrage will undergo improvement works, costing Rs 225 crore.
bundi

राणा प्रताप – जवाहर सागर और कोटा बैराज में होंगे सुधार कार्य, 225 करोड़ रुपये की आएगी लागत

अप्रैल 27, 2026
A love affair sparked violence in Banswara A settlement was attacked after a young man was murdered, and 35 houses were burned.
BANSWARA

बांसवाड़ा में प्रेम-प्रसंग बना हिंसा की वजहः युवक की हत्या के बाद बस्ती पर हमला, 35 घर जलाए

अप्रैल 27, 2026
Next Post
Many cities in Rajasthan wrapped in dense fog, brakes on vehicle speed

राजस्थान में घने कोहरे की चादर में लिपटे कई शहर, वाहनों की रफ्तार पर लगा ब्रेक

Fearless gravel mafia loaded dumper full of illegal gravel on police Bolero

बेखौफ बजरी माफिया ने पुलिस की बोलेरो पर चढ़ाया अवैध बजरी से भरा डंपर

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

ADVERTISEMENT
CITY NEWS RAJASTHAN

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN