CITY NEWS RAJASTHAN
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
CITY NEWS RAJASTHAN
No Result
View All Result

नए साल में सीपी जोशी और गोविंद डोटासरा की होगी छुट्टी! बीजेपी-कांग्रेस को नए प्रदेश अध्यक्ष का ऐलान जल्द

2 वर्ष ago
in POLITICS, RAJASTHAN
0
नए साल में सीपी जोशी और गोविंद डोटासरा की होगी छुट्टी! बीजेपी-कांग्रेस को नए प्रदेश अध्यक्ष का ऐलान जल्द
Share on WhatsAppShare on FacebookShare on Twitter

राजस्थान की सियासत में नए साल में कई नए बदलाव देखने को मिल सकते हैं। बीजेपी ने भजनलाल शर्मा को मुख्यमंत्री और दीया कुमारी के साथ प्रेमचंद बैरवा को उपमुख्यमंत्री बनाकर बदलाव का बड़ा संकेत दे दिया है, तो वहीं अब मान जा रहा है कि बदले हालात में कांग्रेस भी नेतृत्व परिवर्तन कर सकती है, यानी नए साल में बीजेपी और कांग्रेस को नए प्रदेश अध्यक्ष मिल सकते हैं।

बीजेपी में बदलाव
राजस्थान में बीजेपी की जीत के बाद कई स्तर पर बड़े बदलाव देखने को मिल रहे हैं, जहां भाजपा ने ब्राह्मण चेहरे के रूप में भजनलाल शर्मा को मुख्यमंत्री बनाया है तो वहीं एक राजपूत और एक दलित को उपमुख्यमंत्री बनाकर बड़ा संदेश देने की कोशिश की है। वहीं अब माना जा रहा है कि भाजपा नए प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति कर सकती है।

दरअसल, भजनलाल शर्मा के मुख्यमंत्री बनने के बाद मुख्यमंत्री पद और प्रदेश अध्यक्ष के पद पर ब्राह्मण चेहरे आसीन है, मौजूदा वक्त में सीपी जोशी के पास प्रदेश अध्यक्ष पद का दायित्व है। आगामी दिनों में लोकसभा चुनाव होने हैं, ऐसे में भाजपा सीपी जोशी को लोकसभा चुनाव के लिए पद से मुक्त कर सकती है और किसी नए चेहरे को प्रदेश अध्यक्ष पद की कमान दी जा सकती है। प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए माना जा रहा है कि कैलाश चौधरी पार्टी की पहली पसंद हो सकते हैं, वहीं पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ को भी यह दायित्व दिया जा सकता है।

कांग्रेस में बदलाव
राजस्थान में मिली हार के बाद कांग्रेस भी नए प्रदेश अध्यक्ष पर विचार कर रही है, माना जा रहा है कि लोकसभा चुनाव से पहले गोविंद सिंह डोटासरा को कोई दूसरा दायित्व दिया जा सकता है और उनकी जगह सचिन पायलट को फिर से पार्टी की कमान दी जा सकती है। हालांकि एक थ्योरी यह भी है कि अगर भाजपा किसी जाट को प्रदेश अध्यक्ष बनाती है तो कांग्रेस के पास गोविंद सिंह डोटासरा के विकल्प के रूप में हरीश चौधरी भी है, अशोक गहलोत को कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए दिल्ली में जिम्मेदारी दे दी है। वहीं कांग्रेस को नेता प्रतिपक्ष के पद पर भी फैसला करना है।

Related Posts

Stray dog ​​menace 10-year-old boy mauled to death, Birla expresses condolences
bundi

आवारा श्वानों का खौफ: 10 वर्षीय मासूम को नोच-नोचकर मार डाला, बिरला ने जताई संवेदना

मई 4, 2026
A love affair sparked violence in Banswara A settlement was attacked after a young man was murdered, and 35 houses were burned.
BANSWARA

बांसवाड़ा में प्रेम-प्रसंग बना हिंसा की वजहः युवक की हत्या के बाद बस्ती पर हमला, 35 घर जलाए

अप्रैल 27, 2026
Bundi: The atrocities being committed by KDA will no longer be tolerated - MLA Harimohan Sharma
bundi

Bundi: KDA द्वारा किया जा रहा हत्याचार अब बर्दाश्त नहीं – MLA हरिमोहन शर्मा

अप्रैल 25, 2026
Next Post
Police opened water cannons on Congress march in Kerala, many leaders admitted to hospital, protesters accused of stone pelting

केरल में कांग्रेस के मार्च पर पुलिस ने छोड़ीं पानी की बौछारें, कई नेता अस्पताल में भर्ती, प्रदर्शनकारियों पर पथराव का आरोप

Police opened water cannons on Congress march in Kerala, many leaders admitted to hospital, protesters accused of stone pelting

यूक्रेन में राजस्थान के निवासी भारतीय छात्र की मृत्यु, दिवंगत देह को भारत लाने के लिये राष्ट्रपति सचिवालय में याचिका

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

ADVERTISEMENT
CITY NEWS RAJASTHAN

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN