राजस्थान के बीकानेर में गुरुवार शाम एक ऐसी घटना सामने आयी जिसने भी इसके बारे में सुना वह सन्न रह गया। एक परिवार के चार सदस्य अपने मकान में फांसी के फंदे पर लटके मिले, जबकि परिवार का मुखिया मृत पड़ा मिला। पुलिस इसे सामूहिक खुदकुशी का मामला मान रही है।
बीकानेर शहर के मुक्ता प्रसाद थाना इलाके में एक परिवार की मुखिया ने अपने परिवार सहित खुदकुशी कर ली है। जिसके चलते क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पड़ोसियों ने घटना की सूचना पुलिस को दी, जिसमें बताया कि एक मकान में पांच जने मृत पड़े है। इनमें चार कमरे में फांसी के फंदे पर लटक रहे है जबकि परिवार का मुखिया मृत पड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक, आईजी समेत पुलिस दल अंत्योदय नगर स्थित मकान पर पहुंच गए। पुलिस अधिकारियों ने जैसे ही मकान में कदम रखा उनके भी रोंगटे खड़े हो गए। एक कमरे में महिला और तीन बच्चे फांसी के फंदे पर लटक रहे थे। जबकि पास में ही जहरीला पदार्थ पड़ा था और परिवार का मुखिया हनुमान सोनी मृत पड़ा था। पुलिस को समझते देर नहीं लगी कि मुखिया ने पहले परिवार के सदस्यों को फंदे पर लटकाया होगा और फिर खुद जहर खाकर जान दी होगी।
जानकारी मिली है कि अंत्योदयनगर निवासी हनुमान सोनी अपनी पत्नी विमला ओर तीन बच्चों ऋषि, मोनू ओर गुड्डू को फांसी के फंदे पर लटका कर खुदने जहर खा लिया। बताया जा रहा है कि हनुमान सोनी पिछले 8 साल से अंत्योदय नगर में एक किराए के मकान पर रहता था। उसने गुरुवार देर शाम यह खौफनाक कदम उठाया। घटना की जानकारी मिलने के बाद आईजी ओम प्रकाश, एसपी तेजस्विनी गौतम, अतिरिक्त पुलिस दीपक शर्मा सहित थाना अधिकारी व पुलिस जाब्ता मौके पर पहुंचा। शवों को पीबीएम की मोर्चरी में रखवाया गया है।
यह भी पढ़े: भजनलाल आज लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ, पीएम नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह होंगे शामिल
कर्ज से परेशान था परिवार
प्रारिम्भक पूछताछ में पता चला कि हनुमान सोनी देशनोक का रहने वाला है। वह परिवार सहित यहां किराये के मकान में रहता था। उसने कर्ज ले रखा था। उसको को लेकर परेशान रहता था।