CITY NEWS RAJASTHAN
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
CITY NEWS RAJASTHAN
No Result
View All Result

फर्जी मार्कशीट से बन गए 42 डाकपाल, अब पुलिस ने किया दो जनों को गिरफ्तार

2 वर्ष ago
in CRIME, UDIAPUR
0
42 became postmasters with fake mark sheets, now police arrested two people
Share on WhatsAppShare on FacebookShare on Twitter

राजस्थान में डमी परीक्षार्थी, फर्जी सब इंस्पेक्टर, फर्जी आरटीओ के बाद अब फर्जी मार्कशीट से 42 अभ्यर्थियों द्वारा नौकरी हासिल करने का मामला (Case of 42 candidates getting jobs through fake mark sheets) सामने आया है और इस मामले में पुलिस ने दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया (Two vicious accused arrested) है।

उदयपुर के हाथीपोल थाना पुलिस ने फर्जी मार्कशीट से डाकपाल की नौकरी (Postmaster’s job through fake marksheet) हथियाने वाले 42 अभ्यर्थियों की तलाश तेज कर 2 को गिरफ्तार कर लिया है और कुछ अन्य को भी डिटेन कर उदयपुर ला रही है। इन 42 अभ्यर्थियों ने न सिर्फ दसवीं की फर्जी मार्कशीट लगाकर नौकरी हासिल की, बल्कि नौकरी जॉइन भी कर ली थी।

हालांकि इन अभ्यर्थियों के नौकरी जॉइनिंग के बाद विभाग ने इनके दस्तावेज सत्यापन के लिए संबंधित बोर्ड को भेजे तो इन 42 की पोल खुल गयी और इनकी मार्कशीट फर्जी होने का खुलासा हुआ। मामला उजागर होने के बाद से ही ये 42 अभ्यर्थी फरार चल रहे थे।

थानाधिकारी आदर्श कुमार ने बताया कि दसवीं की फर्जी मार्कशीट लगाकर डाकपाल की नौकरी प्राप्त करने के आरोप में सपोटरा करौली निवासी दिनेश चन्द्र बैरवा पुत्र राम स्वरुप और लखन मीणा पुत्र कमलेश मीणा को गिरफ्तार किया गया है।

इनके जैसे ही अन्य अभ्यर्थियों सहित उस एजेंट की भी तलाश की जा रही है, जिसने इन अभ्यर्थियों को फर्जी मार्कशीट बनवाकर दी। एजेंट के पकड़ में आने के बाद बड़े गिरोह के खुलने की संभावना है। गिरफ्तार हुए दोनों आरोपियों ने पूछताछ में कबूल किया है कि किसी एजेंट के माध्यम से उन्होंने राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान दिल्ली की मार्कशीट बनवायी थी।

पुलिस ने बताया कि भारतीय डाक विभाग ने उदयपुर मण्डल में डाकपाल के रिक्त पदों पर सीधी भर्ती निकाली थी। इसमें अभ्यर्थियों की दसवीं के अंकों की मैरिट के आधार पर सीधी भर्ती होनी थी। इन अभ्यर्थियों ने डाकपाल पद के लिए आवेदन किया, लेकिन असली मार्कशीट लगाने के बजाए एजेंट के जरिए बनवायी गयी दसवीं की फर्जी मार्कशीट लगायी।

यह अभ्यर्थी दसवीं-बारहवीं पास तो हैं, लेकिन कोई थर्ड तो कोई सैकंड डिवीजन पास है, दसवीं की असली मार्कशीट में बहुत कम अंक होने के कारण इन्हें पता था कि इनका मैरिट के आधार पर डाकपाल पद के लिए चयन नहीं होगा।

ऐसे में इन्होंने एजेंट के जरिए मन चाहे अंकों की फर्जी मार्कशीट बनवायी। ज्यादातर ने दसवीं में 90 प्रतिशत से अधिक अंकों की फर्जी मार्कशीट बनवायी और वही डाकपाल के आवेदन के साथ लगा दी। फर्जी अंकतालिका के जरिए मैरिट के आधार पर इन 42 का चयन भी हो गया और इन्होंने डाकपाल पद पर नियुक्ति हासिल कर नौकरी भी शुरू कर दी।

यह भी पढ़े : राजस्थान में 12 हजार लीटर से अधिक खाद्य तेल सीज, मुहाना मंडी और निवाई फैक्ट्री पर कार्रवाई

इस दौरान डाक विभाग ने चयनित सभी अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन के लिए संबंधित बोर्ड को भेजी तो इनके फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ। फर्जी मार्कशीट से चयनित होने पर डाक विभाग ने इन सभी 42 अभ्यर्थियों के खिलाफ हाथीपोल थाने में गत वर्ष फरवरी 2023 में एफआईआर दर्ज करवायी थी। तब से ये सभी आरोपी फरार हैं।

सिटी न्यूज़ राजस्थान चैनल को फॉलो करें।

Related Posts

Three men stand side by side outside a faded, mural-painted building with a barred entrance and wall-mounted air conditioners.
bundi

बूंदी में ACB की बड़ी कार्रवाई: 25 हजार रुपए रिश्वत लेते सखावदा ग्राम विकास अधिकारी गिरफ्तार

मई 7, 2026
Two men sitting on chairs against a pale yellow wall; left man wears a maroon patterned shirt, right man wears a light blue shirt.
BARAN

अटरू: 50 हजार लेते संविदाकर्मी और दलाल रंगे हाथ गिरफ्तार, पट्टा बनाने के नाम पर मांगी थी 60 हजार की रिश्वत

अप्रैल 29, 2026
A love affair sparked violence in Banswara A settlement was attacked after a young man was murdered, and 35 houses were burned.
BANSWARA

बांसवाड़ा में प्रेम-प्रसंग बना हिंसा की वजहः युवक की हत्या के बाद बस्ती पर हमला, 35 घर जलाए

अप्रैल 27, 2026
Next Post
Fake flying inspector caught in Rajasthan Roadways, conductor handed him over to Chaumu police station

राजस्थान रोडवेज में पकड़ा गया फर्जी फ्लाइंग इंस्पेक्टर, कन्डेक्टर ने चौमूं थाना पुलिस को सौपां

Jaipur's 'Bhavna' got 14 rape cases done in 8 years, in the 15th her trap got exposed

जयपुर की ‘भावना’ ने 8 साल में कराए 14 Rape Case, 15वें में ऐसी फंसी की खुल गयी पोल

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

ADVERTISEMENT
CITY NEWS RAJASTHAN

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN