CITY NEWS RAJASTHAN
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
CITY NEWS RAJASTHAN
No Result
View All Result

SI पेपर लीक मामले के मास्टरमाइंड यूनिक भांभू के मकान पर चला बुल्डोजर, भारी पुलिस जाब्ता रहा मौजुद

2 वर्ष ago
in JAIPUR, RAJASTHAN
0
Share on WhatsAppShare on FacebookShare on Twitter

जयपुर। एसआई भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले के मुख्य आरोपी यूनिक उर्फ पंकज भांभू (Unique alias Pankaj Bhambhu is the main accused in SI recruitment exam paper leak case.) के पूनिया कॉलोनी में बनाए गए अवैध मकान (illegal house) को पुलिस की अनुसंषा पर नगर परिषद के आदेश पर सोमवार को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया (Demolished by bulldozer) गया है। इस दौरान चूरू एसपी जय यादव के निर्देशन में भारी पुलिस जाब्ता भी मौजूद था।

आपको बता दें कि यूनिक उर्फ पंकज भांभू SI भर्ती परीक्षा 2021, JEN भर्ती परीक्षा 2021 सहित अन्य भर्ती परीक्षाओं के पेपर लीक कर 500 से अधिक लोगों की सरकारी नौकरी लगवा चुका है। फरार चल रहे भांभू पर SOG ने एक लाख का इनाम भी घोषित किया है। भांभू एसआई भर्ती परीक्षा पेपर लीक कर करीब दस भर्तियों में फर्जीवाड़ा कर लोगों को नौकरी लगवा चुका है। यूनिक उर्फ पंकज भांभू पुत्र जगदीश जाट उम्र 36 वर्ष निवासी पूनिया कॉलोनी चूरू का रहने वाला है जो वनपाल के पद पर था, इसका एक और नाम विवेक भाम्भू है जो पासपोर्ट में लिखा हुआ है।

इन 12 आरोपियों पर इनाम की घोषणा
यूनिक उर्फ पंकज भांभू 1 लाख रुपए, ओमप्रकाश ढाका पर 75 हजार रुपए, पोरव कालेर पर 50 हजार रुपए, हनुमान मीणा और शैतान राम विश्नोई पर 50 हजार रुपए, सम्मी उर्फ छम्मी विश्नोई पर 50 हजार रुपए, रिंकू और विनोद कुमार पर 50 हजार रुपए, भंवरलाल और दीपक राहड पर 25-25 हजार रुपए, वर्षा विश्नोई और सुनील बेनीवाल पर 25-25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया है। वहीं, एसओजी ने इस मामले में 33 थानेदारों को गिरफ्तार किया है, जिनमें से 3 ने चयन होने के बाद भी ज्वाइन नहीं किया था। गिरफ्तार अन्य 12 आरोपी गैंग के सक्रिय सदस्य हैं। अब फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद मामले में और नाम सामने आ सकते हैं।

राजस्थान पुलिस की स्पेशल टीम एसओजी इस मामले की जांच में लगातार कार्रवाई कर रही है। इस मामले में कई ट्रेनी सब इंस्पेक्टर को भी गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में बड़ी भूमिका निभाने वाले मास्टरमाइंड को पकड़ने में टीम जुटी है। लेकिन इस खेल के बड़े खिलाड़ी जांच एजेंसी की पकड़ से बाहर है। ऐसे में अब जांच एजेंसी ने इन सभी पर इनाम घोषित करते हुए लोगों से मदद की अपील की है।

बता दें कि खुद नकल करके वनपाल पद पर नौकरी हासिल करने वाले यूनिक भांभू ने पत्नी, भाई व बुआ के दो बेटों को भी लाभ पहुंचाया। यह सरकारी नौकरियों में पिछले छह साल से फर्जीवाड़ा कर रहा था। उसने एसआई भर्ती परीक्षा पेपर लीक तक करीब दस भर्तियों में फर्जीवाड़ा कर लोगों को नौकरी लगवाया। इसके लिए फर्जी डिग्रियां तक बनवाई। शुरुआत में उसने शेखावाटी के झुंझुनूं व चूरू के लोगों को नौकरी लगाया।

किसको कहां लगवाई नौकरी ?
झुंझुनूं निवासी बुआ के बेटे नवीन को बिजली विभाग में तकनीकी सहायक, दूसरे बेटे अनिल को ग्रेड थर्ड टीचर, अपने भाई विवेक भांभू को फौज से रिटायरमेंट दिलवाकर एसआई भर्ती परीक्षा 2021 में पास करवाया, चूरू की पूनिया कॉलोनी निवासी एकता राहत व भूदा का बास मलसीसर के रोहिताश खींचड़ को एसआई भर्ती परीक्षा में पास करवाया, मालीगांव के राकेश भांभू की एसआई भर्ती परीक्षा में 13वीं रैंक दिलाई, पत्नी को सेकंड ग्रेड शिक्षिका बनवाया, साला नरेंद्र व उसकी पत्नी को वनपाल लगवाया, मौसी आंगनबाड़ी में महिला सुपरवाइजर हैं। मौसी के दोनों बेटे और चाचा मनीराम व उनके बेटे को नौकरी दिलाई।

यह भी पढ़े:  महिला का गला काट थाने में पहुंचा पति, बोला- मैंने पत्नी को मार डाला…, चरित्र पर शक था

इन्हें भी यूनिक भांभू ने दिलाई नौकरी
चूरू के सुरेंद्र खराडिया को पटवारी, उनकी बहन व पत्नी को महिला सुपरवाइजर, चूरू के गोपीराम के बेटे विजेंद्र को लैब असिस्टेंट, एएसपी ओमप्रकाश गोदारा के बेटे करणपाल को एसआई, अजमेर के रवि भाटी को पटवारी, चूरू के रमेश कालेर की पत्नी व भांजी को आंगनबाड़ी में महिला सुपरवाइजर, झुंझुनूं के सत्यवीर सिंह को वनपाल, चूरू के श्रवण सिंह राठौड़, उदयपुरवाटी के दिनेश कुमार, बाटेड के नरेंद्र कुमार धतरवाल, शेखपुर के प्रदीप कुमार, अलसीसर के राजेश कुमार, बीनासर के सुरेंद्र कुमार पूनिया आदि भी नौकरी लगवाई है।

सिटी न्यूज़ राजस्थान चैनल को फॉलो करें।

Related Posts

Demand raised to convert Bundi bus stand into a mini-secretariat; memorandum submitted to Deputy CM Bairwa.
bundi

बूंदी बस स्टैंड को मिनी सचिवालय बनाने की मांग, कोर्ट परिसर स्थानांतरण का भी उठा मुद्दा, डिप्टी सीएम बैरवा को सौंपा ज्ञापन

फ़रवरी 2, 2026
Rajasthan Weather Update: Effect of western disturbance, rain and cold will increase in many districts including Jaipur.
RAJASTHAN

Rajasthan Weather Update: पश्चिमी विक्षोभ का असर, जयपुर सहित कई जिलों में बारिश, ठंड और बढ़ेगी

जनवरी 24, 2026
Jaipur Gold-Silver Price Update: Gold stable, silver surges, bullion market remains active
Business

जयपुर गोल्ड-सिल्वर प्राइस अपडेट: सोना स्थिर, चांदी में जबरदस्त उछाल, सर्राफा बाजार में हलचल

जनवरी 24, 2026
Next Post

Rajasthan : नहीं मिलेगी मुफ्त बिजली, नहीं दिए जाएंगे स्मार्टफोन, सरकार ने बंद की योजना

स्पीकर बिरला की बेटी अंजली मानहानि मामले में गूगल और X को HC ने 24 घंटे के अंदर पोस्ट हटाने का दिया निर्देश

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

ADVERTISEMENT
CITY NEWS RAJASTHAN

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN