in

सचिन पायलट के गढ़ टोंक में गरजे BJP प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी, उपचुनाव के नतीजों को लेकर किया ये दावा

टोंक, (चेतन वर्मा)। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी बुधवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव सचिन पायलट के गढ़ टोंक में जमकर गरजे। प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने जिला कार्यसमिति को संबोधित करते हुए उपचुनावों में कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर जुटने की अपील तक कर दी। वहीं मीडिया से बातचीत करते हुए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने प्रदेश की पांचों विधानसभा सीटों के उपचुनावों में ऐतिहासिक जीत का दावा किया।

दरअसल, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी बुधवार को टोंक में जिला कार्यसमिति की बैठक में शिरकत करने पहुंचे थे। इस दौरान कैबिनेट मंत्री कन्हैयालाल चौधरी, हीरालाल नागर, पूर्व मंत्री राजेंद्र राठौड़, प्रभूलाल सैनी सहित कई दिग्गज नेता मंच पर मौजूद थे।

मीडियाकर्मियों ने सीपी जोशी से जब विधानसभा उपचुनावों में सचिन पायलट की चुनौती को लेकर सवाल पूछा तो उन्होंने कहा हमारे सामने सचिन पायलट कोई चुनौती नहीं है। भाजपा हर दिन एक नई चुनौती खुद तैयार करती है और उस पर काम करती है।

लेकिन सबसे बड़ी बात तो यह रही कि प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने सचिन पायलट को लेकर ज्यादा टीका टिप्पणी नहीं की। हालांकि उन्होंने कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा पर जमकर निशाना साधा। सीपी जोशी ने कहा कि डोटासरा जिस तरह से भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं। उनकी पार्टी में भी उन्हें गंभीरता से लेना बंद कर दिया है।

यह भी पढ़े :  सचिन पायलट के बयान पर ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर का हमला, बोले- 5 साल उनकी क्या दुर्दशा हुई

सीपी जोशी से जब किरोड़ी लाल मीणा को लेकर उनके इस्तीफे के बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने इस बात पर चुप्पी साध ली। इस पर वह तुरंत भी बिना जवाब दिये प्रेस वार्ता से उठकर चले गए और फिर पौधारोपण कर कार्यकर्ताओं से मुलाकात में व्यस्त हो गए।

सिटी न्यूज़ राजस्थान चैनल को फॉलो करें।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

राष्ट्रीय गौरव अवार्ड 2024 से अलंकृत हुए बागपत के विपुल जैन

दो पुलिस कर्मियों के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज, महिला कांस्टेबल ने लगाया आरोप