CITY NEWS RAJASTHAN
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
CITY NEWS RAJASTHAN
No Result
View All Result

राजस्थान में बजट से पहले होगी कांग्रेस विधायक दल की बैठक, नवनिर्वाचित इंडिया गठबंधन सांसदो का स्वागत

2 वर्ष ago
in JAIPUR, POLITICS
0
Share on WhatsAppShare on FacebookShare on Twitter

राजस्थान विधानसभा में बजट सत्र के दौरान आगामी 10 जुलाई को भजनलाल सरकार अपना पहला पूर्ण बजट पेश करेगी। वहीं विधानसभा के सत्र में पहले ही हंगामा जारी है। जबकि कांग्रेस बजट सत्र को लेकर रणनीति पर चर्चा के लिए विधायक दल की बैठक 9 जुलाई को बुलाई है। खास बात यह है कि इस बैठक के बाद नवनिर्वाचित इंडिया गठबंधन और BAP सांसदों का स्वागत (Newly elected India Alliance and BAP MPs welcomed) समारोह आयोजित किया जाएगा।

राजस्थान कांग्रेस विधायक दल की बैठक 9 जुलाई को (Rajasthan Congress Legislature Party meeting on 9th July) आयोजित होगी तथा राजस्थान प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, कांग्रेस एवं इंडिया गठबंधन तथा बाप के नवनिर्वाचित सांसदों का स्वागत समारोह राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित किया जाएगा।

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं प्रवक्ता स्वर्णिम चतुर्वेदी ने बताया कि 9 जुलाई 2024 को जयपुर के होटल मेरियट में राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली की अध्यक्षता में विधायक दल की बैठक होगी। यह बैठक शाम 4 बजे आयोजित की जाएगी। जिसमें राजस्थान विधानसभा के आगामी बजट सत्र को लेकर महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की जाएगी। इसके अलावा जनहित के मुद्दों को उठाने के लिए रणनीति तैयार होगी। बैठक के बाद शाम 5 से 6 बजे तक नवनिर्वाचित विधायकों का प्रशिक्षण होगा।

यह भी पढ़े : 70 हजार पदों पर भर्तियों से युवाओं को मिलेंगे रोजगार के बेहतर अवसर- CM भजनलाल

सांसदों का होगा स्वागत
चतुर्वेदी ने बताया कि सांय 7 बजे राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा की अध्यक्षता में राजस्थान के प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा एवं कांग्रेस तथा इंडिया गठबंधन व बाप के नवनिर्वाचित सांसदों का स्वागत समारोह पूर्वक किया जाएगा। सभी कार्यक्रम जयपुर में जवाहर सर्किल स्थित होटल मेरियट में आयोजित होंगे। माना जा रहा है कि बैठकों में विधानसभा उपचुनाव को लेकर भी चर्चा हो सकती है।

सिटी न्यूज़ राजस्थान चैनल को फॉलो करें।

Related Posts

Rana Pratap - Jawahar Sagar and Kota Barrage will undergo improvement works, costing Rs 225 crore.
bundi

राणा प्रताप – जवाहर सागर और कोटा बैराज में होंगे सुधार कार्य, 225 करोड़ रुपये की आएगी लागत

अप्रैल 27, 2026
Bundi: The atrocities being committed by KDA will no longer be tolerated - MLA Harimohan Sharma
bundi

Bundi: KDA द्वारा किया जा रहा हत्याचार अब बर्दाश्त नहीं – MLA हरिमोहन शर्मा

अप्रैल 25, 2026
‘Gram-2026’ Roadshow: Rajasthan’s agricultural revolution will be heralded in New Delhi, opening new doors for investment and agritech.
JAIPUR

ग्राम-2026’ रोड शो: नई दिल्ली में राजस्थान की कृषि क्रांति का बिगुल, निवेश और एग्रीटेक के नए द्वार खुलेंगे

अप्रैल 23, 2026
Next Post

पूर्व पीएमओ डॉ. मधुसूदन शर्मा को याद कर भावुक हुये गुहिल, गुजरात कांग्रेस के कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष ने जताया शोक

खाद्य पदार्थो के लिए सैंपल, रिपोर्ट चौकाने वाली आई, कोटा कचौरी समेत इन दुकानों की रिपोर्ट नेगेटिव

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

ADVERTISEMENT
CITY NEWS RAJASTHAN

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN