CITY NEWS RAJASTHAN
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
CITY NEWS RAJASTHAN
No Result
View All Result

Jodhpur : दो महिलाओं पर कुल्हाड़ी से वार, एक की मौत के बाद दो बच्चियों को टांके में डुबोकर मारा

2 वर्ष ago
in CRIME, JODHPUR
0
Share on WhatsAppShare on FacebookShare on Twitter

जोधपुर। पुलिस कमिश्नररेट के बनाड़ थाना क्षेत्र के गांव नांदडा खुर्द में बुधवार दोपहर बाद ट्रिपल मर्डर हुआ। मरने वाले सभी एक ही परिवार की हैं, इनमें नानी और दो नातिन शामिल हैं, जबकि बेटी अस्पताल में भर्ती है। इस हत्याकांड से इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस इसे ब्लाइंड मर्डर मानकर कार्रवाई में जुट गई है।

घटना की जानकारी मिलने के बाद डीसीपी ईस्ट आलोक श्रीवास्तव और अन्य अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और एफएसएल की टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए गए। पुलिस आसपास के लोगों से जानकारी जुटा रही है, इस घटना के पीछे प्रथम दृष्टया घरेलू विवाद बताया जा रहा है।

पुलिस ने बताया कि नांदडा खुर्द निवासी मंगीलाल कुडिया की बेटी संतोष पत्नी किशनाराम तीन-चार दिनों से मायके आई हुई थी, बुधवार दोपहर संतोष, उसकी मां भंवरी देवी और संतोष की दो बेटियां भावना और लक्षिता घर पर थीं। इस दौरान किसी ने घर में घुसकर कुल्हाड़ी से सबसे पहले भंवरी देवी के सिर पर वार किया, जिससे वह मौके पर ही ढेर हो गई। संतोष के भी सिर पर वार किया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। हमलावर ने दोनों मासूम बेटियों को घर में बने पानी के टांके में डुबोकर मार दिया।

डीसीपी आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि करीब 5 बजे पुलिस को इस घटना की जानकारी मिली, जिसके बाद वह मौके पर पहुंचे। मौके पर लूट या डकैती को लेकर हत्या करने के कोई साक्ष्य नहीं मिले हैं। पुलिस ने बताया कि जिस परिसर में हत्या हुई है, वहां पर मांगीलाल के दो पुत्र पुखराज और अशोक रहते हैं, पुखराज के घर में यह घटना घटित हुई है। परिजनों से भी पुलिस जानकारी जुटा रही है, इसके अलावा पुलिस का डॉग स्क्वायड भी घटनास्थल और आसपास के इलाकों में खोजबीन कर रहा है।

इधर पुलिस जब सभी को अस्पताल ले जाने के लिए तैयारी कर रही थी तो परिजनों ने टोका-टाकी करना शुरू कर दी, हत्या के खुलासे की मांग करने लगे। इस पर डीसीपी ने लोगों से समझाइश करते हुए कहा कि हम जांच करेंगे तो ही खुलासा होगा और 7 दिन में हम हत्याकांड का पर्दाफाश कर देंगे।

जिस पुखराज के घर में हत्याकांड हुआ, उससे कुछ दूरी पर खेत में अशोक रहता है, लेकिन किसी ने भी हत्याकांड को होते हुए नहीं देखा? परिजनों ने अंदेशा जताया कि लूट के इरादा से किसी ने घर में घुसकर हत्या की है, लेकिन मौके से पुलिस को ऐसे कोई साक्ष्य नहीं मिले। घटना के बाद हत्यारा मौके से भाग गया और किसी ने भी उसे आते-जाते नहीं देखा। पुलिस को लोगों का पूरा सहयोग नहीं मिल रहा है।

जिस समय हत्यारे ने भंवरी देवी और संतोष पर कुल्हाड़ी से वार किए, उस दौरान भंवरी देवी की पोती अनिश्का भी वहां मौजूद थी, उस पर हत्यारे ने वार नहीं किया। ऐसे में पुलिस के लिए वह अहम कड़ी साबित हो सकती है। उससे कुछ जानकारियां मिली भी हैं, पुलिस पोस्टमार्टम और शवों के अंतिम संस्कार तक अपनी पड़ताल पूरी कर खुलासा कर सकती है।

यह भी पढ़े : पूर्व मंत्री राजेंद्र गुढ़ा ने CMHO को हिजड़ा, चिकित्सकों को बताया नपुंसक…कहा- डॉक्टर्स जल्लाद का काम करने लगे

ऐसा अंदेशा है कि हत्यारे ने कुल्हाड़ी से भंवरी देवी की हत्या करने के बाद संतोष पर वार किया था, लेकिन कुल्हाड़ी संतोष के सिर में ही धंसी रह गई। संभवतः संतोष को मृत समझ कर उसने कुल्हाड़ी नहीं निकाली, उसकी बेटियों को टांके में डूबो कर मारने बाद हत्यारा वहां से फरार हो गया। संतोष को एमडीएम अस्पताल के न्यूरो सर्जरी विभाग में भर्ती किया गया, जहां रात को विभाग अध्यक्ष डॉक्टर सुनील गर्ग ने उसके सिर में धंसी कुल्हाड़ी निकालने का ऑपरेशन किया, कुल्हाड़ी निकालने के बाद उसे आईसीयू में शिफ्ट किया गया है। फिलहाल पुलिस तीहरे हत्याकांड का खुलासा करने में जुट गई है।

सिटी न्यूज़ राजस्थान चैनल को फॉलो करें।

Related Posts

An eighth-grade student returning from an exam in Bundi was drugged and gang-raped; a case was registered under the POCSO Act.
bundi

बूंदी में परीक्षा देकर लोट रही 8वीं की छात्रा को नशीला पदार्थ पिलाकर सामूहिक दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज

फ़रवरी 28, 2026
Brother-in-law stabs widowed sister-in-law to death, attacks her for refusing to marry him
CRIME

देवर ने विधवा भाभी को चाकू से गोदकर उतारा मौत के घाट, शादी से इनकार पर किया ताबड़तोड़ हमला

जनवरी 23, 2026
An FIR has been registered against an ASI posted at Gandoli police station in Bundi for demanding a bribe; a major action by ACB Kota.
bundi

बूंदी के गेंडोली थाने में तैनात ASI पर रिश्वत मांगने का मुकदमा दर्ज, ACB कोटा की बड़ी कार्रवाई

जनवरी 3, 2026
Next Post

हाथरस वाले हरि बाबा का राजस्थान पेपर लीक मामले से जुड़ा है कनेक्शन! SOG की जांच जारी

DLC से पहले हाउसिंग बोर्ड ने बढ़ा दी जमीनों की दरें, जयपुर मानसरोवर और जोधपुर विवेक विहार में सबसे महंगे

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

ADVERTISEMENT
CITY NEWS RAJASTHAN

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN