CITY NEWS RAJASTHAN
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
CITY NEWS RAJASTHAN
No Result
View All Result

चुरू साधारण सभा की बैठक में उलझें कांग्रेस-भाजपा के विधायक, जानिए क्या है मामला?

2 वर्ष ago
in churu, POLITICS
0
Share on WhatsAppShare on FacebookShare on Twitter

चुरू। जिला परिषद की साधारण सभा की बैठक शनिवार को जिला परिषद सभागार में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला प्रमुख वंदना आर्य ने की। बैठक में आपणी योजना के पानी को लेकर उस समय हंगामा हो गया। जबकि तारानगर विधायक बुडानिया ने कहा कि जिले में पीएमसी को आईएनजीपी का कितना पानी मिलता है, उसमें कितना चोरी होता है।

अवैध कनेक्शनों पर कार्रवाई क्यों नहीं हुई, कई वर्षों से हो रही पानी चोरी को विभागीय अधिकारी रोक क्यों नहीं पाए, गांव के लोग पानी को तरस रहे है। उन्होंने तैश में आकर कहा कि जिले में पानी के नाम पर राजनीति करते है। बुडानिया के इतना कहते ही चूरू विधायक हरलाल सहारण भड़क गए, सहारण ने बुडानिया से कहा कि राजनीति की कौनसी बात हो गई।

आपने अपने कार्यकाल में कौनसी तारानगर में गंगा बहा दी, जो इस तरह की बात करते हो? इस पर बुडानिया बोल उठे कि मैंने सब कुछ बहा दी और आगे भी बहा दूंगा। इतना होते ही परिषद की बैठक में शोर-शराबा होने लगा। इस पर बुडानिया सदस्यों से कहने लगे कि आपको शर्म नहीं आती। सहारण के तैश में आने के बाद बुडानिया के तंेवर ढीले पड़ गए।

यह भी पढ़े : सरेआम पूर्व विधायक और ASP में हुई जमकर तू-तू, मैं-मैं, सलटाने और तुम्हारे जैसे नेता बहुत देखे तक पहुंची बात

इसके बाद भी बैठक में एक जिला परिषद सदस्य व जलदाय विभाग के अधिकारी के बीच झड़प हो गयी, जिसमें विभागीय अधिकारी अपना पक्ष रख रहा था, मगर जनप्रतिनिधि उसकी अनदेखी करते रहे। बैठक में कांग्रेस सांसद राहुल कस्वां, चूरू विधायक हरलाल सहारण, तारानगर विधायक नरेंद्र बुडानिया, रतनगढ़ विधायक पूसाराम गोदारा, सुजानगढ़़ विधायक मनोज मेघवाल, सादुलपुर विधायक मनोज न्यांगली, जिला कलक्टर पुष्पा सत्यानी, तारानगर प्रधान संजय कस्वां, चूरू प्रधान दीपचंद राहड़, जिप सदस्य विमला कालवा, कमला पूनिया सहित अनेक जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद थे।

सिटी न्यूज़ राजस्थान चैनल को फॉलो करें।

Related Posts

Bundi: The atrocities being committed by KDA will no longer be tolerated - MLA Harimohan Sharma
bundi

Bundi: KDA द्वारा किया जा रहा हत्याचार अब बर्दाश्त नहीं – MLA हरिमोहन शर्मा

अप्रैल 25, 2026
BJP Stages Protest in Jaipur Over Women's Reservation Bill; Outrage Erupts After Police Barricade and Halt March
JAIPUR

महिला आरक्षण बिल पर जयपुर में भाजपा का प्रदर्शन, पुलिस ने बैरिकेडिंग कर पदयात्रा रोकी तो भड़का आक्रोश

अप्रैल 20, 2026
Naresh Meena made a big announcement as soon as he came out of jail, Jankranti Yatra will start in Rajasthan, tension of Congress and BJP increased
POLITICS

जेल से निकलते ही नरेश मीणा का बड़ा ऐलान, राजस्थान में शुरू होगी जनक्रांति यात्रा, कांग्रेस-भाजपा की बढ़ी टेंशन

जुलाई 20, 2025
Next Post

ऐतिहासिक होगा लोकसभा अध्यक्ष बिरला का बूंदी में स्वागत, जिला प्रभारी मंत्री नागर ने की तैयारियों की समीक्षा

अतिक्रमी की धमकी के बाद किसान की सदमे से मौत, SDM कार्यालय के बाहर शव के साथ दिया धरना समाप्त

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

ADVERTISEMENT
CITY NEWS RAJASTHAN

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN