CITY NEWS RAJASTHAN
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
CITY NEWS RAJASTHAN
No Result
View All Result

राजस्थान सरकार के कर्मचारियों का DA बढ़ा, जानिए क्या है वित्त विभाग का आदेश

2 वर्ष ago
in JAIPUR, RAJASTHAN
0
Share on WhatsAppShare on FacebookShare on Twitter

राजस्थान में भजनलाल सरकार ने 5वें- 6ठें वेतनमान का चयन करने वाले कर्मियों का DA 9 प्रतिशत बढ़ा दिया है। प्री रिवाइज वेतनमान वाले कर्मियों और पेंशनर्स का भी DA बढ़ाया गया है। इस आश्य का वित्त विभाग ने आदेश जारी कर दिया है। 5वें वेतनमान के तहत जो प्री रिवाइज पे स्केल ले रहे थे उन्हें भी बढ़े DA का तोहफा मिला है। प्रोविजनल पेंशनर्स को भी बढ़े DA का तोहफा दिया है।

1 जनवरी 2024 से इस वर्ग के कर्मियों पेंशनर्स का DA 230 प्रतिशत से 239 प्रतिशत हुआ है। यह बदलाव 1 जनवरी 2024 से लागू माना जाएगा। ऐसे में 1 जनवरी से लेकर 29 फरवरी की अवधि के लिए महंगाई भत्ते में वृद्धि की राशि राजस्थान सरकारी सेवक सामान्य भविष्य निधि नियम, 2021 के प्रावधानों के अनुसार जीपीएफ खाते में जमा की जाएगी। इसके साथ ही नकद भुगतान 01 मार्च से स्वीकार्य होगा अर्थात मार्च, 2024 माह का वेतन 1 अपैल 2024 को देय होगा।

अक्टूबर में हुई थी 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी
इससे पहले 31 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव से पहले गहलोत सरकार ने राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी करने का ऐलान किया था। इससे 8 लाख से अधिक कर्मचारी और 4 लाख पेंशनरों को सीधा लाभ मिला था। इसके साथ ही कर्मचारियों को दिवाली बोनस देने का रास्ता भी साफ हो गया था। उस वक्त राजस्थान में आचार संहिता लागू थी, जिसके चलते सरकार ने निर्वाचन विभाग की अनुमति के लिए यह प्रस्ताव भेजा था। विभाग ने इसे मंजूरी दे दी तब ही वित्त विभाग के आदेश जारी कर राज्य कर्मचारियों को खुशखबरी दी थी।

यह भी पढ़े :  भजनलाल सरकार खेला ये दावं, कर्मचारियों के DA में 4%इजाफा, पेट्रोल-डीजल पर 2 प्रतिशत घटाया वैट

3 जुलाई से विधानसभा का सत्र
उल्लेखनीय है कि 3 जुलाई से राजस्थान विधानसभा का दूसरा सत्र शुरू होने जा रहा है। इस दौरान 10 जुलाई को राजस्थान की डिप्टी सीएम और वित्त मंत्री दिया कुमारी भजनलाल सरकार का पहला पूर्ण बजट पेश करने जा रही हैं। ऐसे में राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 9: बढ़ोतरी का ऐलान काफी बड़ा है। इससे कर्मचारियों के चेहरे खुशी से खिल उठे हैं।

सिटी न्यूज़ राजस्थान चैनल को फॉलो करें।

Related Posts

Bundi Roadways depot gets 8 new buses, new services to start from April 1
bundi

बूंदी रोडवेज आगार को मिली 8 नई बसें, 1 अप्रैल से शुरू होंगी नई सेवाएं

मार्च 27, 2026
Bundi girl Anshika Rathore creates history, becomes Rajasthan topper with 99% marks in 10th board exams
bundi

बूंदी की बेटी अंशिका राठौर ने रचा इतिहास, 10वीं बोर्ड में 99ः अंक के साथ राजस्थान टॉपर में शामिल

मार्च 24, 2026
110 Indian students stranded at Iran's Urmia University are safe, Indian Embassy reports relief
bundi

ईरान के उर्मिया विश्वविद्यालय में फंसे 110 भारतीय छात्र सुरक्षित, भारतीय दूतावास ने दी राहत की खबर

मार्च 10, 2026
Next Post

जोधपुर में स्पा सेंटर पर रेड, संदिग्ध हालत में पकड़े 20 लड़के-लड़कियां, देह व्यापार चलाते मेनेजर सहित एक महिला गिरफतार

पुर्व मंत्री प्रमोद जैन भाया सहित अन्य कांग्रेसी नेताओं के खिलाफ एक और धोखाधड़ी का केस दर्ज

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

ADVERTISEMENT
CITY NEWS RAJASTHAN

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN