CITY NEWS RAJASTHAN
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
CITY NEWS RAJASTHAN
No Result
View All Result

पुर्व मंत्री प्रमोद जैन भाया सहित अन्य कांग्रेसी नेताओं के खिलाफ एक और धोखाधड़ी का केस दर्ज

2 वर्ष ago
in BARAN, POLITICS
0
Share on WhatsAppShare on FacebookShare on Twitter

बारां। राजस्थान में भाजपा की सरकार बनने के बाद बारां जिले में कांग्रेस नेताओं पर मुकदमे दर्ज होने का सिलसिला थम नहीं रहा है। अब एक बार फिर पूर्व मंत्री प्रमोद जैन भाया, नगर परिषद की सभापति ज्योति पारस सहित अन्य कांग्रेसी नेताओं पर धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज (Case registered under other sections including fraud) किया गया है। यह मुकदमा भाजपा के पार्षद शिवराज महावर ने बारां कोतवाली में दर्ज करवाया है।

पार्षद शिवराज महावर द्वारा कोतवाली थाना पुलिस को दी गई एफआईआर में बताया कि सभापति ज्योति पारस ने पति कैलाश पारस, विष्णु गर्ग, राहुल शर्मा ने प्रमोद भाया के पद का फायदा उठाते हुए अस्पताल रोड पर अग्रवाल धर्मशाला के पास पड़ी खाली भूमि का नाम मात्र शुल्क में पट्टा बनवाकर फर्जीवाड़ा किया है, जबकि वो जमीन करोड़ों रूपए की है।

कोतवाली सीआई रामबिलास मीणा ने बताया की पार्षद शिवराज महावर द्वारा पूर्व मंत्री प्रमोद भाया, सभापति ज्योति पारस समेत अन्य कांग्रेस नेताओं के खिलाफ रिपोर्ट दी गई है जिस पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच बृजेश सिंह उपनिरीक्षक कर रहे है।

इससे पहले भी करीब आधा दर्जन के आसपास मुकदमे मंत्री प्रमोद जैन भाया और उनके करीबियों पर दर्ज हो चुके हैं। इनमें अधिकांश मुकदमे धोखाधड़ी, अवैध खनन और जमीन गबन के मामले दर्ज किए गए हैं, जिन पर कार्रवाई के नाम पर केवल खानापुर्ति हो रही है, यहां तक की कांग्रेस के नेताओं से पूछताछ भी नहीं हुई है। इन्हीं मामलों को लेकर कांग्रेस के नेताओं ने भी बीते दिनों मीडिया से बातचीत करते हुए प्रदेश सरकार पर हमला बोला था। साथ ही उन्होंने जिला प्रशासन और पुलिस को हिदायत दी थी कि इन झूठे दर्ज किए गए मामलों में कोई कार्रवाई कांग्रेस नेताओं के खिलाफ होती है तो सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष किया जाएगा।

यह भी पढ़े : जोधपुर में स्पा सेंटर पर रेड, संदिग्ध हालत में पकड़े 20 लड़के-लड़कियां, देह व्यापार चलाते मेनेजर सहित एक महिला गिरफतार

बता दें कि बारां जिले में चारों विधानसभा सीटों में भारतीय जनता पार्टी के विधायक जीतकर एमएलए बने हैं। यहां से पूर्व मंत्री प्रमोद जैन भाया, कांग्रेस जिला अध्यक्ष पानाचंद मेघवाल, पूर्व विधायक निर्मला सहरिया और करण सिंह चुनाव हार गए थे। करण सिंह को छोड़कर अन्य तीनों नेताओं के खिलाफ मुकदमे अलग-अलग थानों में दर्ज हुए हैं।

सिटी न्यूज़ राजस्थान चैनल को फॉलो करें।

Related Posts

Two men sitting on chairs against a pale yellow wall; left man wears a maroon patterned shirt, right man wears a light blue shirt.
BARAN

अटरू: 50 हजार लेते संविदाकर्मी और दलाल रंगे हाथ गिरफ्तार, पट्टा बनाने के नाम पर मांगी थी 60 हजार की रिश्वत

अप्रैल 29, 2026
Bundi: The atrocities being committed by KDA will no longer be tolerated - MLA Harimohan Sharma
bundi

Bundi: KDA द्वारा किया जा रहा हत्याचार अब बर्दाश्त नहीं – MLA हरिमोहन शर्मा

अप्रैल 25, 2026
अनुलग्नक विवरण New-flight-of-tourism-in-Hadoti-Growing-tourism-in-Kota-Bundi-Baran-and-Jhalawar-opening-new-doors-of-employment
BARAN

हाड़ौती में पर्यटन की नई उड़ान: कोटा, बूंदी, बारां और झालावाड़ में बढ़ता टूरिज्म, रोजगार के खुलते नए द्वार

अप्रैल 22, 2026
Next Post

राजस्थान के 17 नए जिलों- 3 संभागों के पुर्नगठन को लेकर समिति का गठन, CM भजनलाल ने दी मंजूरी

ननिहाल जाने की कहकर दो मासूम बच्चियों सहित विधवा महिला लापता, एक युवक पर भगा ले जाने का आरोप

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

ADVERTISEMENT
CITY NEWS RAJASTHAN

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN