CITY NEWS RAJASTHAN
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
CITY NEWS RAJASTHAN
No Result
View All Result

राजस्थान में 8वीं, 10वीं और 12वीं के स्टूडेंट्स को मिलेंगे टैबलेट्स, भजनलाल सरकार का बड़ा फैसला

2 वर्ष ago
in JAIPUR
0
Share on WhatsAppShare on FacebookShare on Twitter

जयपुर। राजस्थान में कक्षा 8वीं, दसवीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के मेधावी विद्यार्थियों को पांच साल से टेबलेट मिलने का इंतजार (waiting to get tablet) है। शिक्षा विभाग ने अंतिम बार 2017-18 के शिक्षा सत्र के मेधावी विद्यार्थियों को लेपटॉप का वितरण किया था। इसके बाद प्रदेश में कांग्रेस की सरकार सत्ता में आने के बाद लेपटॉप की जगह टेबलेट देने की घोषणा की। पहले एक साल के टेबलेट का वितरण लंबित था, इसी बीच कोरोना आने से दो शिक्षा सत्रों में लेपटॉप का वितरण टाल दिया गया। इसके बाद दो शिक्षा सत्रों के मेधावी विद्यार्थियों को एक साथ टेबलेट वितरण (Simultaneous distribution of tablets to meritorious students of two academic sessions) की बात चली, लेकिन वितरित नहीं किए गए।

अब प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद पिछले दो सत्रों के 55 हजार मेधावी विद्यार्थियों को टेबलेट वितरण के लिए कार्यवाही आगे बढ़ी है। शिक्षा विभाग को सरकार से 120 करोड़ रुपए का बजट भी मिल गया है। शिक्षा विभाग अब शिक्षा सत्र 2021-22 तथा 2022-23 के आठवीं, दसवीं और बारहवीं बोर्ड में 75 प्रतिशत या इससे अधिक अंक लाने वाले विद्यार्थियों को टेबलेट का वितरण शीघ्र ही करेगा।

इन सत्रों के नहीं मिलेंगे
शिक्षा सत्र 2018-19, 2019-20, 2020-21 के तीन शिक्षा सत्रों के मेधावी विद्यार्थियों को टेबलेट नहीं मिलेंगे। ऐसे में इन सत्रों के मेधावी विद्यार्थी खुद को ठगा सा महसूस कर रहे हैं। हालांकि साल 2018-19 के 8वीं के मेधावी विद्यार्थी अब कॉलेज में पहुंच गए हैं। जबकि दसवीं और बारहवीं के मेधावी विद्यार्थी अब स्नातक कर रहे है। शिक्षा सत्र 2019-20 और 2020-21 के विद्यार्थी जरूर अब स्कूल-कॉलेज में अध्ययनरत है।

टेबलेट खरीद के ऑर्डर जारी
शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि 55 हजार से अधिक मेधावी विद्यार्थियों को देने के लिए टेबलेट खरीद के ऑर्डर दिए जा चुके हैं। संबंधित फर्म टेबलेट में प्रोग्रामिंग कर उपलब्ध करवा देगी, इसके बाद वितरण शुरू किया जाएगा। जुलाई में स्कूल खुलने के कुछ समय बाद विद्यार्थियों के हाथ टेबलेट पहुंचने की उम्मीद है।

शिक्षा निदेशालय और शिक्षा विभाग द्वारास प्रदेश के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों से आठवीं बोर्ड, दसवीं और बारहवीं बोर्ड के मेधावी विद्यार्थियों की सूची मांगी है। जिसके अनुसार शिक्षा सत्र 2021-22 एवं 2022-23 के 55 हजार 727 विद्यार्थियों को ही टेबलेट दिए जाएंगे। इसमें 2021-22 के 27 हजार 861 तथा 2022-23 के 27 हजार 866 मेधावी विद्यार्थियों के नाम शामिल हैं।

यह भी पढ़े :  टोंक में ट्रक-कुरूजर की टक्कर, एक बच्चे सहित दो की मौत, 16 घायल, चौथ माता के दर्शन कर लौट रहे थे

टेबलेट लेने वाले विद्यार्थियों में सबसे अधिक जयपुर और सबसे कम प्रतापगढ़ के विद्यार्थी शामिल है। शिक्षा सत्र 2021-22 में जयपुर के 1667 एवं प्रतापगढ़ के 439 मेधावी विद्यार्थी रहे हैं। शिक्षा सत्र 2022-23 में जयपुर के 1745 एवं प्रतापगढ़ के 435 विद्यार्थी हैं।

सिटी न्यूज़ राजस्थान चैनल को फॉलो करें।

Related Posts

Rana Pratap - Jawahar Sagar and Kota Barrage will undergo improvement works, costing Rs 225 crore.
bundi

राणा प्रताप – जवाहर सागर और कोटा बैराज में होंगे सुधार कार्य, 225 करोड़ रुपये की आएगी लागत

अप्रैल 27, 2026
‘Gram-2026’ Roadshow: Rajasthan’s agricultural revolution will be heralded in New Delhi, opening new doors for investment and agritech.
JAIPUR

ग्राम-2026’ रोड शो: नई दिल्ली में राजस्थान की कृषि क्रांति का बिगुल, निवेश और एग्रीटेक के नए द्वार खुलेंगे

अप्रैल 23, 2026
Promotional banner in Hindi announcing home purchase offers in Rajasthan, highlighting Jaipur, Jodhpur, and Kota with a hand holding house keys and a modern house image and skyline.
Business

Rajasthan में घर खरीदने का सुनहरा मौका: जयपुर, जोधपुर और कोटा में रियल एस्टेट बाजार में तेजी

अप्रैल 22, 2026
Next Post

जयपुर हेरिटेल मेयर मुनेश गुर्जर की बढ़ी मुश्किलें, ACB जांच में भ्रष्टाचार के आरोप प्रमाणित

पुलिस ने अवैध हथियार सप्लाई करने वाले 3 तस्कर पकड़े, 3 पिस्टल और 12 कारतूस बरामद

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

ADVERTISEMENT
CITY NEWS RAJASTHAN

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN