CITY NEWS RAJASTHAN
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
CITY NEWS RAJASTHAN
No Result
View All Result

वसुंधरा राजे ने आखिर किस पर साधा निशाना! कहा – जिसने चलना सिखाया, उसी अंगुली को काट रहे लोग

2 वर्ष ago
in POLITICS, UDIAPUR
0
Share on WhatsAppShare on FacebookShare on Twitter

उदयपुर। राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे (Former Chief Minister Vasundhara Raje) ने उदयपुर में विशिष्ट जन समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि आजकल लोग उसी की अंगुली काटने का प्रयास करते हैं, जिसने उन्हें चलना सिखाया (Nowadays people try to cut the finger of the one who taught them to walk)। इस अवसर पर असम के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया भी मंच पर मौजूद थे। राजनीति में कटारिया को वसुंधरा राजे का कड़ा प्रतिद्वंदी माना जाता है।

विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी नेतृत्व ने कटारिया को नेता प्रतिपक्ष के पद से हटाकर असम का राज्यपाल नियुक्त कर दिया था। राजनीतिक विश्लेषक वसुंधरा राजे के इस बयान को महत्वपूर्ण मानते हैं और इसके विभिन्न सियासी मायने निकाल रहे हैं।

वसुंधरा राजे ने क्यों तोड़ी चुप्पी
उनका कहना है कि लंबे समय के बाद वसुंधरा राजे ने अपनी चुप्पी तोड़ी है और पार्टी नेतृत्व को यह संदेश दिया है कि वह अब चुप नहीं रहेंगी, इसके अलावा, उन्होंने उन लोगों को भी निशाने पर लिया है जिन्हें उन्होंने खुद राजस्थान की राजनीति में आगे बढ़ाया।

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कहा भंडारी जी ने राजस्थान में भैरों सिंह जी समेत कई नेताओं को आगे बढ़ाया है। लेकिन वह समय अलग था, जब लोग एहसान मानते थे। आजकल तो लोग उसी अंगुली को पहले काटने का प्रयास करते हैं, जिसको पकड़ कर वह चलना सीखते हैं। वसुंधरा ने कहा कि उनकी मां ने हमेशा संघ के संस्कार दिए और उनकी माता ने जनसंघ की पहली सरकार बनाई थी।

यह भी पढ़े : 18वीं लोकसभा का पहला सत्र आज से शुरू, संसद में पहले दो दिन नवनिर्वाचित सांसद लेंगे शपथ

वसुंधरा राजे ने बताया कि उनकी माता विजयाराजे सिंधिया ने 1967 में मध्यप्रदेश में देश की पहली जनसंघ सरकार बनाई और गोविंद नारायण सिंह को मुख्यमंत्री बनाया, उस समय भंडारी जी ने पत्र लिखकर अपनी खुशी जताई थी। बचपन से ही उनकी मां ने संघ के संस्कार दिए।

यह भी पढ़े : Dearness : आमजन पर पड़ी महंगाई की मार, दूध-दही के बाद फल-सब्जी और दाल के भी बढ़े दाम

उनके घर में कई बार संघ की शाखाएं लगती थीं और अटल जी, आडवाणी जी, राजमाता साहब, भैरों सिंह जी, सुंदर सिंह भंडारी, रज्जू भैया, केएस सुदर्शन जी, दत्तोपंत ठेंगड़ी और कुशाभाऊ ठाकरे जैसे देशभक्तों का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।

सिटी न्यूज़ राजस्थान चैनल को फॉलो करें।

Related Posts

A love affair sparked violence in Banswara A settlement was attacked after a young man was murdered, and 35 houses were burned.
BANSWARA

बांसवाड़ा में प्रेम-प्रसंग बना हिंसा की वजहः युवक की हत्या के बाद बस्ती पर हमला, 35 घर जलाए

अप्रैल 27, 2026
Bundi: The atrocities being committed by KDA will no longer be tolerated - MLA Harimohan Sharma
bundi

Bundi: KDA द्वारा किया जा रहा हत्याचार अब बर्दाश्त नहीं – MLA हरिमोहन शर्मा

अप्रैल 25, 2026
BJP Stages Protest in Jaipur Over Women's Reservation Bill; Outrage Erupts After Police Barricade and Halt March
JAIPUR

महिला आरक्षण बिल पर जयपुर में भाजपा का प्रदर्शन, पुलिस ने बैरिकेडिंग कर पदयात्रा रोकी तो भड़का आक्रोश

अप्रैल 20, 2026
Next Post

जयपुर में जुआ खेलते 32 बड़े व्यापारी गिरफ्तार, 17 लाख रुपए कैश बरामद, जुआरियों को जमानत पर छोड़ा

टोंक में ट्रक-कुरूजर की टक्कर, एक बच्चे सहित दो की मौत, 16 घायल, चौथ माता के दर्शन कर लौट रहे थे

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

ADVERTISEMENT
CITY NEWS RAJASTHAN

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN