CITY NEWS RAJASTHAN
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
CITY NEWS RAJASTHAN
No Result
View All Result

सामाजिक सुरक्षा पेंशनर्स को लेकर अच्छी खबर, CM भजनलाल 15 प्रतिशत बढ़ी हुई पेंशन लाभार्थियों के खाते में करेंगे ट्रांसफर

2 वर्ष ago
in RAJASTHAN
0
Share on WhatsAppShare on FacebookShare on Twitter

राजस्थान प्रदेश में सामाजिक सुरक्षा पेंशनर्स के लिए अच्छी खबर (Good news for social security pensioners) सामने आई है। राज्य सरकार इस महीने 15 प्रतिशत बढ़ी हुई पेंशन लाभार्थियों के खाते में ट्रांसफर (15 percent increased pension transferred to the accounts of beneficiaries) करेगी। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत ने इसकी जानकारी दी।

गहलोत ने कहा कि सीएम भजनलाल शर्मा ने चुनाव से पहले सामाजिक सुरक्षा पेंशन बढ़ाने का वादा किया था। इसके बाद बजट में पेंशन बढ़ाने की घोषणा की थी, मंत्री गहलोत ने कहा कि 24जून को आरआईसी में सीएम भजनलाल पेंशनर्स को बढ़ी हुई पेंशन का तोहफा (CM Bhajanlal gift of increased pension to pensioners) देने जा रहे है।

गहलोत ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल सरकार का सपना है कि जनकल्याण के लिए काम करेंगे, चुनाव से पहले किए गए वादे नीतिगत दस्तावेज बनाकर जनता के सामने पेश करेंगे और कहेंगे कि जो कहा है वो किया है। हम समाज के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक मदद पहुंचाने का काम करेंगे। मुख्यमंत्री 24 जून को एक साथ बढ़ी हुई एक हजार 150 रुपए की राशि लाभार्थियों के खाते में डालेंगे।

गौरतलब है कि इसी महीने यानी जून में ही 1 करोड़ पेंशनधारियों को बढ़ी हुई पेंशन मिलेगी। 15 प्रतिशत बढ़ी हुई पेंशन राजस्थान में पेंशनधारियों को दी जाएगी। आचार संहिता के कारण पेंशन नहीं बढ़ पाई थी।

अब वृद्धजनों, किसानों, विधवा महिलाओं, दिव्यांगजनों को बढ़ी हुई पेंशन मिलेगी। अब तक हर महीने 1 हजार रुपए पेंशन पेंशनधारियों को दी जा रही रही थी। हालांकि पेशन के बढ़ने से राजस्थान सरकार पर सालाना करीब 1500 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार आएगा।

यह भी पढ़े : भजनलाल सरकार ने पलटा गहलोत राज का बड़ा फैसला, राजस्थान में अब 50 जिले ही होंगे

बतादें कि हाल ही में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बड़ी पहल करते हुए राज्य कर्मचारियों के साथ बजट मीटिंग की थी। राज्य सरकार ने आगामी बजट वित्तीय वर्ष 2024-25 की तैयारी को लेकर मुख्यमंत्री कार्यालय में आयोजित मीटिंग में कर्मचारी महासंघ, संगठनों के प्रतिनिधियों से सुझाव लिए थे। सूत्रों की माने तो इस बैठक में ही ये तय हो गया था कि राजस्थान में पेंशनधारियों की पेंशन बढ़ाई जाएगी लेकिन आचार सहिंता लगने के कारण सरकार निर्णय को धरातल पर लागू करने में असमर्थ थी। फिलहाल पेंशन बढ़ने के कारण पेंशनधारी सरकार का आभार प्रकट कर रहे हैं। साथ ही उन्होंने सरकार के इस फैसले का स्वागत किया है।

सिटी न्यूज़ राजस्थान चैनल को फॉलो करें।

Related Posts

Bundi Roadways depot gets 8 new buses, new services to start from April 1
bundi

बूंदी रोडवेज आगार को मिली 8 नई बसें, 1 अप्रैल से शुरू होंगी नई सेवाएं

मार्च 27, 2026
Bundi girl Anshika Rathore creates history, becomes Rajasthan topper with 99% marks in 10th board exams
bundi

बूंदी की बेटी अंशिका राठौर ने रचा इतिहास, 10वीं बोर्ड में 99ः अंक के साथ राजस्थान टॉपर में शामिल

मार्च 24, 2026
An eighth-grade student returning from an exam in Bundi was drugged and gang-raped; a case was registered under the POCSO Act.
bundi

बूंदी में परीक्षा देकर लोट रही 8वीं की छात्रा को नशीला पदार्थ पिलाकर सामूहिक दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज

फ़रवरी 28, 2026
Next Post

Allen कोटा में नीट-2025 की निःशुल्क कोचिंग के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 30 जून

UGC ने राजस्थान की 7 सरकारी, 7 प्राइवेट यूनिवर्सिटी को किया डिफाल्टर घोषित, लोकपाल नियुक्त नहीं करने पर कार्रवाई

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

ADVERTISEMENT
CITY NEWS RAJASTHAN

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN