in

सूखा कुंआ ढहने से मलबें में दबे एक मजदूर की मौत, क्रेन की मदद से निकाला शव, दो घायल

टोंक, (चेतन वर्मा)। जिलें के नगरफोर्ट तहसील क्षैत्र की ग्राम पंचायत फुलेता के भोजपुरा गांव में शुक्रवार को 60 फीट गहरे सूखे कुएं (60 feet deep dry well) में पड़ी सुरंग को बंद करने के लिए फर्में लगातें समय कुएं का एक बड़ा अंदरुनी हिस्सा ढह गया। इसके मलबे में दबनें से वहां काम कर रहे तीन मजदूरों में से एक की मौत हो गई। इनमें से दो मजदूर सगे भाई थे। दूसरे मजदूरों को टोंक सआदत अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

मौके पर पहुंचे नगरफोर्ट थाना अधिकारी दिलीप सहल ने बताया कि मृतक सुरेश सैनी पुत्र कल्याणमल सैनी (30) निवासी सआदत नगर की कुएं के मलबे में दबने से मौके पर ही मौत हो गई। दूसरे श्रमिक पप्पू सैनी पुत्र कल्याण मल सैनी (33) निवासी सआदत नगर जो कि मृतक का भाई था। जिसे टोंक सआदत अस्पताल में भर्ती करवाया गया। तीसरा मजदूर चेतन माली के पैरों में चोट आई है।

भोजपुरा गांव में तीनों मजदूर करीब 10 दिनों से कुएं पर सुरंग ठीक करने का कार्य कर रहे थे, अचानक सुरंग ढहने से तीनों मजदूर मलबे में दब गए। जिनमें से एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई।

भोजपुरा गांव में कुएं का मलबा ढहने की सूचना मिलने पर नगर फोर्ट पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद तुरंत क्रेन को मौके पर बुलाकर कर मलबे को हटाया गया, करीब 2 घंटे के बड़ी मशक्कत बाद तीनों मजदूरों को कुएं से निकाला गया। नगरफोर्ट पुलिस ने बताया कि मृतक मुकेश सैनी शादीशुदा था मृतक मेहनत मजदूरी कर अपनी रोजी-रोटी का जुगाड़ करता था। मृतक के तीन बच्चे थे।

यह भी पढ़े : टोंक में महिला ने एक साथ दिया 3 बच्चों को जन्म, संतान के लिए चल रहा था इलाज

थाना अधिकारी ने बताया कि मृतक मुकेश सैनी को नगर फोर्ट अस्पताल लाकर पोस्टमार्टम कर शव परिजनों के सपुर्द कर दिया है। समाचार लिखे जाने तक परिजनों ने नगर थाने में रिपोर्ट पेश नहीं की हे। पुलिस ने मृतक के कुएं में दबने की जांच शुरू कर दी है। मृतक मुकेश सैनी के परिजन मौके पर पहुंचे परिजनों का मौके पर ही रो रो कर बुरा हाल हो गया।

सिटी न्यूज़ राजस्थान चैनल को फॉलो करें।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

बिजली विभाग का स्टोर कीपर झालावाड़ में 30 हजार रुपए रिश्वत लेते ACB ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

अंबेडकर विचार मंच ने दलित समाज को सुरक्षा देने की मांग की, आंदोलन की चेतावनी