CITY NEWS RAJASTHAN
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
CITY NEWS RAJASTHAN
No Result
View All Result

MI Vs SRH Score : IPL के इतिहास में सनराइजर्स हैदराबाद ने बनाया सबसे बड़ा स्कोर, मुंबई इंडियंस को दी शिकस्त

2 वर्ष ago
in INDIA
0
Share on WhatsAppShare on FacebookShare on Twitter

हैदराबाद। पैट कमिंस की कप्तानी वाली सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में इतिहास रच दिया है। इस टीम ने बुधवार (27 मार्च) को आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा 277 रनों का स्कोर बनाकर मैच अपने नाम कर लिया है। ैत्भ् ने इस मुकाबले में हार्दिक पंड्या की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस (MI) को 31 रनों से करारी शिकस्त दी।

मुंबई के सामने आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा 278 रनों का टारगेट था, जिसके जवाब में MI टीम 5 विकेट गंवाकर 246 रन ही बना सकी और लगातार दूसरा मुकाबला गंवा दिया, मुंबई के लिए तिलक वर्मा ने 24 गेंदों पर फिफ्टी जड़ी और टीम के लिए 34 गेंदों पर सबसे ज्यादा 64 रन बनाए।

जबकि कप्तान हार्दिक पंड्या (24) और टिम डेविड (42 नाबाद) ने आखिर में कुछ अच्छी पारी खेली, लेकिन वो टीम को जीत नहीं दिला सके। सनराइजर्स टीम के लिए कप्तान पैट कमिंस और जयदेव उनादकट ने 2-2 विकेट झटके. शाहबाज अहमद को 1 सफलता मिली।

सनराइजर्स ने बनाया IPL का सबसे बड़ा स्कोर
टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए सनराइजर्स टीम ने धांसू शुरुआत की और 3 विकेट गंवाकर 277 रन बना डाले। यह IPL इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर है। इसी के साथ 11 साल पुराना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का रिकॉर्ड टूट गया है। आरसीबी ने 23 अप्रैल 2013 को पुणे वॉरियर्स के खिलाफ 5 विकेट पर 263 रन बनाए थे, तब क्रिस गेल ने 66 गेंदों पर 175 रनों की आतिशी पारी खेली थी।

सनराइजर्स टीम के लिए सबसे पहले ट्रेविस हेड ने 18 गेंदों में इस सीजन की सबसे तेज फिफ्टी लगाई। इसके बाद अभिषेक शर्मा ने यह रिकॉर्ड तोड़ते हुए 16 गेंदों पर ताबड़तोड़ फिफ्टी जड़ दी, हेड का इस सीजन में यह पहला मैच है। उन्होंने 24 गेंदों पर 62 रन बनाए।
जबकि अभिषेक ने 23 गेंदों पर 63 रनों की पारी खेली। इसके बाद आखिर में हेनरिक क्लासेन ने 34 गेंदों पर नाबाद 80 और एडेन मार्करम ने 42 रनों की आतिशी पारी खेलकर टीम को ऐतिहासिक स्कोर तक पहुंचाया. मुंबई के लिए हार्दिक पंड्या, गेराल्ड कोएत्जी और पीयूष चावला ने 1-1 विकेट लिया।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11 में इस तरह हुए बदलाव
इस मैच के लिए दोनों टीमों में कई बदलाव किए गए। मुंबई की प्लेइंग इलेवन से ल्यूक वुड को बाहर किया गया. उनकी जगह 17 साल के क्वेना मफाका को जगह मिली. यह उनका डेब्यू मैच रहा।

दूसरी ओर हैदराबाद टीम के कप्तान पैट कमिंस ने प्लेइंग-11 में दो बदलाव किए। मार्काे जानसेन और टी नजराजन को बाहर कर उनकी जगह ट्रेविस हेड और जयदेव उनादकट को लाया गया।

हैदराबाद पर हमेशा भारी पड़ी मुंबई टीम
यदि रिकॉर्ड देखा जाए तो हैदराबाद के खिलाफ हमेशा ही मुंबई का पलड़ा भारी रहा है। दोनों टीमों के बीच अब तक 22 मुकाबले हुए, जिसमें मुंबई ने 12 और हैदराबाद ने 10 मैचों में जीत दर्ज की है। यदि पिछले 5 मैचों (मौजूदा मैच छोड़कर) का रिकॉर्ड देखा जाए, तो इसमें मुंबई इंडियंस पूरी तरह हावी दिखी है। इन 5 में से उसने 4 मुकाबले जीते, जबकि एक में हैदराबाद जीती है।

मुंबई टे हैदराबाद हेड-टु-हेड
कुल मैच- 22
MI जीता- 12
SRH जीती- 10

मैच में ये है दोनों टीमों की प्लेइंग-11
मुंबई इंडियंस- ईशान किशन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, नमन धीर, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), टिम डेविड, शम्स मुलानी, गेराल्ड कोएत्जी, पीयूष चावला, क्वेना मफाका और जसप्रीत बुमराह।

सनराइजर्स हैदराबाद– ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, एडेन मार्करम, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अब्दुल समद, शाहबाज अहमद, पैट कमिंस (कप्तान), भुवनेश्वर कुमार, मयंक मार्कंडेय और जयदेव उनादकट।

यह भी पढ़े: IPL 2024 का पूरा शेड्यूल जारी, चेपॉक में 26 मई को होगा फाइनल, जानिएं कौनसी टीम किस से भिड़ेगी

सिटी न्यूज़ राजस्थान चैनल को फॉलो करें।

Related Posts

Gold and Silver Price: Gold rates fall across the country, a golden opportunity for investors
Business

Gold And Silver Price : देशभर में गोल्ड रेट में गिरावट, निवेशकों के लिए सुनहरा मौका

अप्रैल 23, 2026
Infographic announcing RIICO's 50 crore support for MSME centers with factory image and currency symbol (Rupee)
INDIA

RIICO का बड़ा फैसला: राजस्थान वित्त निगम को 50 करोड़ का सहयोग, MSME सेक्टर को मिलेगा बूस्ट

अप्रैल 22, 2026
Surat LPG crisis: Crowds gather at Udhna station, leading to stampede amid lathicharge
INDIA

सूरत में LPG संकट का असर: उधना स्टेशन पर उमड़ी भीड़, लाठीचार्ज के बीच भगदड़ जैसे हालात

अप्रैल 19, 2026
Next Post

Best Cooler For Home: ये कूलर लगाओ और AC को भूल जाओ, गर्मी में मिलेगा ठंड का अहसास और बिजली की खपत भी कम

Orient Cooler Review : ठंडी हवा देगा भरपुर, न पानी भरने का झंझट, मॉर्डन लुक और फीचर्स भी अट्रैक्टिव

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

ADVERTISEMENT
CITY NEWS RAJASTHAN

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN