CITY NEWS RAJASTHAN
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
CITY NEWS RAJASTHAN
No Result
View All Result

कर्मचारी भविष्य निधि का प्रवर्तन अधिकारी 1.50 लाख की रिश्वत लेते ACB ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार

2 वर्ष ago
in JAIPUR
0
Share on WhatsAppShare on FacebookShare on Twitter

जयपुर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की टीम ने जयपुर में कर्मचारी भविष्य निधि (EPF) के प्रवर्तन अधिकारी को 1.50 लाख रुपए की रिश्वत राशि लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार (Enforcement officer arrested red handed while taking bribe amount of Rs 1.50 lakh) किया है। एसीबी ने मंगलवार को EPF कार्यालय में प्रवर्तन अधिकारी दीपक बडजात्या को ट्रैप किया है। आरोपी के आवास की तलाशी में एसीबी ने 9 लाख रुपए से ज्यादा की नगदी बरामद (ACB recovered cash worth more than Rs 9 lakh during search) की है। एसीबी आवास और अन्य ठिकानों पर सर्च कर रही है। एसीबी के डीआईजी डॉ. रवि के सुपरविजन में कार्रवाई को अंजाम दिया है। फर्म के 5 साल के इंसपेक्शन रिपोर्ट तैयार करने की एवज में रिश्वत राशि की मांग की गई थी।

ACB के DIG डॉ रवि के मुताबिक परिवादी की ओर से शिकायत दी गई थी कि उसकी फर्म की 5 साल की इंसपेक्शन रिपोर्ट तैयार करने की एवज में प्रतिवर्ष 50 हजार रुपए के हिसाब से कुल 2.50 लाख रुपए रिश्वत राशि मांग कर परेशान किया जा रहा है। एसीबी जयपुर शहर द्वितीय इकाई के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र सिंह के निर्देशन में शिकायत का सत्यापन किया गया, सत्यापन करने के बाद उप अधीक्षक अभिषेक पारीक की ओर से इंस्पेक्टर छोटी लाल के साथ ट्रैप की कार्रवाई को अंजाम दिया गया।

ट्रैप की कार्रवाई करते हुए आरोपी प्रवर्तन अधिकारी दीपक बडजात्या (Accused enforcement officer Deepak Badjatya) को परिवादी से डेढ़ लाख रुपए रिश्वत राशि लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। जिसमें 60 हजार रुपए भारतीय चलन मुद्रा और 90 हजार रुपए डमी नोट शामिल थे। आरोपी अधिकारी के मानसरोवर जयपुर स्थित निवास पर एसीबी की टीम की ओर से सर्च किया गया। तलाशी के दौरान 9 लाख रुपए से ज्यादा की नगदी बरामद हुई है।

यह भी पढ़े: कार की टक्कर दो जनों की मौत, नदी में युवक का शव मिला, दोस्तों के संग नहाने गये युवक की डूबने से मौत

आरोपी से एसीबी की टीम पूछताछ कर रही है। एसीबी की ओर से मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत प्रकरण दर्ज करके अग्रिम अनुसंधान किया जाएगा।

सिटी न्यूज़ राजस्थान चैनल को फॉलो करें।

Related Posts

Rana Pratap - Jawahar Sagar and Kota Barrage will undergo improvement works, costing Rs 225 crore.
bundi

राणा प्रताप – जवाहर सागर और कोटा बैराज में होंगे सुधार कार्य, 225 करोड़ रुपये की आएगी लागत

अप्रैल 27, 2026
‘Gram-2026’ Roadshow: Rajasthan’s agricultural revolution will be heralded in New Delhi, opening new doors for investment and agritech.
JAIPUR

ग्राम-2026’ रोड शो: नई दिल्ली में राजस्थान की कृषि क्रांति का बिगुल, निवेश और एग्रीटेक के नए द्वार खुलेंगे

अप्रैल 23, 2026
Promotional banner in Hindi announcing home purchase offers in Rajasthan, highlighting Jaipur, Jodhpur, and Kota with a hand holding house keys and a modern house image and skyline.
Business

Rajasthan में घर खरीदने का सुनहरा मौका: जयपुर, जोधपुर और कोटा में रियल एस्टेट बाजार में तेजी

अप्रैल 22, 2026
Next Post

कोटा में धुलण्डी की रात युवक को डंडों से पीटा, घायल की इलाज के दौरान मौत, हत्या का केस दर्ज

28 मार्च को 9 घंटे पानी को तरसेगा कोटा, इन 90 से ज्यादा इलाकों में बंद रहेगी पेयजल सप्लाई

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

ADVERTISEMENT
CITY NEWS RAJASTHAN

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN