CITY NEWS RAJASTHAN
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
CITY NEWS RAJASTHAN
No Result
View All Result

BJP की आज जारी हो सकती है दूसरी लिस्ट, 3 महिलाओं को मौका, इन नामो पर हो रहा मंथन

2 वर्ष ago
in JAIPUR, POLITICS, RAJASTHAN
0
Share on WhatsAppShare on FacebookShare on Twitter

जयपुर। राजस्थान में लोकसभा सीटों पर लगभग प्रत्याशियों की घोषणा हो गई है, कुछ ही सीटें शेष रह गई हैं। कांग्रेस राजस्थान की 25 में से 16 सीटें तय कर चुकी है। वहीं, बीजेपी 25 में से 15 उम्मीदवारों के नाम तय कर चुकी है। उम्मीद है कि भाजपा आज अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर सकती है, जिसमें बाकी की दस सीटों पर प्रत्याशियों के नाम सामने आ सकते हैं। चर्चा है कि भाजपा आलाकमान ने दस सीट के पैनल में महिला प्रत्याशियों के नाम भी मांगे हैं। उम्मीद है कि 2 से 3 लोकसभा सीटों पर भाजपा महिला प्रत्याशियों को उतारने की तैयारी में है।

सूत्रों के मुताबिक जयपुर में हुई बैठक में हर सीट के लिए तीन नाम तय किए जा चुके हैं। अब इनपर दिल्ली में मुहर लगने वाली है। कई सीटों पर मंथन हो गया है। वहीं जयपुर, जयपुर ग्रामीण, राजसमंद, दौसा, सवाईमाधोपुर और झुंझुनूं के लिए मामला अभी भी फंसा हुआ है। इन सीटों पर अभी कई नामों को लेकर पेंच है।

महिलाओं और युवाओं को साधने की तैयारी
जयपुर, जयपुर ग्रामीण, झुंझनूं, दौसा और राजसमंद के लिए कई महिलाओं के नाम चल रहे हैं। जिसमें कुछ पूर्व विधायक, मेयर और सांसद की बेटी का नाम है। दरअसल, बीजेपी ने पिछले चुनाव में तीन महिलाओं को टिकट दिया था और सभी जीत गई थीं, इस बार अभी तक सिर्फ एक सीट पर बीजेपी ने महिला को टिकट दिया है। अभी तक 15 सीटों पर जारी किए गए नामों में किसी युवा का नाम नहीं है, अब युवाओं को भी दो टिकट मिल सकता है।

ऐसे में माना जा रहा रहा है टोंक-सवाई माधोपुर से अलका गुर्जर, जयपुर की मेयर सौम्या गुर्जर या फिर सुनीता बैंसला को टिकट मिल सकता है। इसी प्रकार जयपुर और राजसंमद से राजघराने की महिला को टिकट दिया जा सकता है। बीजेपी की ओर से 10 लोकसभा सीटों पर नाम घोषित (Names declared by BJP on 10 Lok Sabha seats) किए जाने हैं। सियासी चर्चा है कि दूसरी सूची में 2 से 3 महिला उम्मीदवारों के नाम शामिल हो सकते हैं। इनमें कयास है कि राजसमंद, दौसा, झुंझुनू, टोंक सवाई माधोपुर और अजमेर सीटों में से महिला उम्मीदवारों के नाम को लेकर घोषणा हो सकती है। इसको लेकर केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में गहन मंथन चल रहा है।

राजस्थान की 10 सीटों को मिलेंगे उम्मीदवार
राजस्थान को लेकर अजमेर, भीलवाड़ा, दौसा, गंगानगर, जयपुर, जयपुर ग्रामीण, झुंझुनू, करौली-धौलपुर, राजसमंद और टोंक-सवाई माधोपुर के लिए टिकटों की घोषणा का इंतजार किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि पिछले दिनों जेपी नड्डा और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की मौजूदगी में दिल्ली में हुई कोर ग्रुप की बैठक में इन सभी 10 सीटों पर नाम तय कर लिए गए हैं। अब सिर्फ CEC की बैठक में औपचारिक घोषणा होनी है। इससे पहले राजस्थान की 15 सीट जिसमें बीकानेर, चूरू, सीकर, अलवर, भरतपुर, नागौर, पाली, जोधपुर, बाड़मेर, जालोर, उदयपुर, बांसवाड़ा, चित्तौड़गढ़, कोटा और झालावाड़-बारां शामिल हैं। वहां उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए गए थे।

टिकट के ये प्रबल दावेदार
सासंद राज्यवर्धन सिंह के विधायक बनने की स्थिति में खाली हुई जयपुर ग्रामीण से इस बार पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष राव राजेंद्र सिंह, पार्टी में महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी या प्रवक्ता राखी राठौड़ को पार्टी मैदान में उतार सकती है। राजसमंद से पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ के साथ पूर्व सांसद हरिओम सिंह राठौड़ के बेटे करणवीर सिंह का नाम भी चर्चाओं में हैं।

टोंक-सवाईमाधोपुर से सुखबीर जौनपुरिया की जगह सौम्या गुर्जर या सुनीता बैंसला को टिकट मिल सकता है। करौली-धौलपुर लोकसभा सीट पर हटीराम ठेकेदार, पूर्व आईएएस प्रेम सिंह मेहरा के साथ कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए खिलाड़ी लाल बैरवा को टिकट मिलने की चर्चा है। दौसा सीट से मौजूदा सांसद जसकौर मीणा का टिकट काटकर उनकी बेटी अर्चना मीणा या किरोड़ी लाल मीणा के भाई जगमोहन मीणा को दिया जा सकता है। भीलवाड़ा सीट से सुभाष बेहड़िया के स्थान पर मयूर सूटिंग्स के रिज्जू झुनझुनवाला को इस बार लोकसभा का टिकट मिल सकता है।

यह भी पढ़े: प्रहलाद गुंजल सहित कोटा-बूंदी के कई BJP नेता आज Congress में होगें शामिल, चर्चाओं पर लगेगी मोहर

श्रीगंगानगर से मौजूदा सांसद निहालचंद मेघवाल या संगठन से कैलाश मेघवाल को टिकट मिल सकता है। झुंझुनू से हर्षिणी कुल्हारी और पूर्व सांसद संतोष अहलावत को टिकट मिल सकता है। अजमेर लोकसभा सीट से मौजूदा सांसद का टिकट काटा जाता है तो उसकी जगह कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए राजेन्द्र यादव या लाल चंद कटारिया को टिकट दिया जा सकता है।

सिटी न्यूज़ राजस्थान चैनल को फॉलो करें।

Related Posts

Demand raised to convert Bundi bus stand into a mini-secretariat; memorandum submitted to Deputy CM Bairwa.
bundi

बूंदी बस स्टैंड को मिनी सचिवालय बनाने की मांग, कोर्ट परिसर स्थानांतरण का भी उठा मुद्दा, डिप्टी सीएम बैरवा को सौंपा ज्ञापन

फ़रवरी 2, 2026
Rajasthan Weather Update: Effect of western disturbance, rain and cold will increase in many districts including Jaipur.
RAJASTHAN

Rajasthan Weather Update: पश्चिमी विक्षोभ का असर, जयपुर सहित कई जिलों में बारिश, ठंड और बढ़ेगी

जनवरी 24, 2026
Jaipur Gold-Silver Price Update: Gold stable, silver surges, bullion market remains active
Business

जयपुर गोल्ड-सिल्वर प्राइस अपडेट: सोना स्थिर, चांदी में जबरदस्त उछाल, सर्राफा बाजार में हलचल

जनवरी 24, 2026
Next Post

नागौर, दौसा और कोटा सहित इन लोकसभा सीटों पर Congress आज कर सकती है प्रत्याशियों के नाम का ऐलान

नकली डीजल- पेट्रोल बनाकर बैचने का भंडाफोड़, 200 ड्रम व टंकियां में 44000 लीटर केमिकल जब्त, 4 पक़डे

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

ADVERTISEMENT
CITY NEWS RAJASTHAN

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN