CITY NEWS RAJASTHAN
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
CITY NEWS RAJASTHAN
No Result
View All Result

केजरीवाल की गिफ्तारी के विरोध में AAP कार्यकर्ताओं का जयपुर में प्रदर्शन, पुलिस ने भांजी लाठियां

2 वर्ष ago
in JAIPUR, POLITICS
0
Share on WhatsAppShare on FacebookShare on Twitter

जयपुर। राजधानी जयपुर में अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन (Protest against the arrest of Arvind Kejriwal) कर रहे आम आदमी पार्टी (आप) के कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने शुक्रवार को जमकर लाठियां बरसाई (lashed heavily)। इस लाठी प्रहार में कम से कम आधा दर्जन कार्यकर्ताओं को चोटें आई हैं। जयपुर जिलाध्यक्ष कमल भार्गव के हाथ पर चोट आई है। पुलिस ने प्रदेश अध्यक्ष नवीन पालीवाल सड़क पर घसीटा। उनके सहित 34 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया। सभी कार्यकर्ताओं पर IPC की धारा 151 और 188 में मुकदमे दर्ज किए हैं।

आप प्रदेश अध्यक्ष नवीन पालीवाल ने आरोप लगाया कि जयपुर पुलिस जनता के विरोध प्रदर्शन के संवैधानिक अधिकार का रत्ती भर भी सम्मान नहीं करती। नारेबाजी करते ही बल प्रयोग करते हुए लाठियां व लात घुसे बरसाने शुरू कर दिए। जबकि पार्टी कार्यकर्ताओं का मकसद महज विरोध प्रदर्शन करना था।

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की गैर कानूनी गिरफ्तारी के विरोध में आम आदमी पार्टी, राजस्थान के कार्यकर्ताओं ने आज जयपुर में भरतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन किया। नरेंद्र मोदी सरकार की तानाशाही के खिलाफ नारेबाजी की और गिरफ्तारी दी।

गिरफ्तारी देने वालों में प्रदेश अध्यक्ष नवीन पालीवाल, उपाध्यक्ष कीर्ति पाठक, जयपुर लोकसभा अध्यक्ष अर्चित गोयल, जिलाध्यक्ष कमल भार्गव, महिला प्रदेश अध्यक्ष गायत्री विश्नोई, पार्टी की वरिष्ठ महिला नेता संगीता गौर, पार्टी के प्रदेश सह सचिव प्रशांत जायसवाल, देव यादव, उमेन्द्र भरद्वाज आदि ने गिरफ्तारी दी। पदाधिकारियों में प्रदेश सचिव सौरभ चौधरी, जयपुर ग्रामीण अध्यक्ष गिरधारी सेपट के साथ अन्य कार्यकर्ता शामिल थे।

यह भी पढ़े: प्रहलाद गुंजल सहित कोटा-बूंदी के कई BJP नेता आज Congress में होगें शामिल, चर्चाओं पर लगेगी मोहर

आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि पार्टी अरविंद केजरीवाल सहित पार्टी के दुसरे नेताओं पर ईडी, सीबीआई और पुलिस ज्यादतियों का जम कर विरोध किया जाएगा। जरूरत पड़ी तो आगे भी पार्टी कार्यकर्ता गिरफ्तारी व विरोध प्रदर्शन करने और हर ज्यादती का डटकर विरोध किया जाएगा।

सिटी न्यूज़ राजस्थान चैनल को फॉलो करें।

Related Posts

Rana Pratap - Jawahar Sagar and Kota Barrage will undergo improvement works, costing Rs 225 crore.
bundi

राणा प्रताप – जवाहर सागर और कोटा बैराज में होंगे सुधार कार्य, 225 करोड़ रुपये की आएगी लागत

अप्रैल 27, 2026
Bundi: The atrocities being committed by KDA will no longer be tolerated - MLA Harimohan Sharma
bundi

Bundi: KDA द्वारा किया जा रहा हत्याचार अब बर्दाश्त नहीं – MLA हरिमोहन शर्मा

अप्रैल 25, 2026
‘Gram-2026’ Roadshow: Rajasthan’s agricultural revolution will be heralded in New Delhi, opening new doors for investment and agritech.
JAIPUR

ग्राम-2026’ रोड शो: नई दिल्ली में राजस्थान की कृषि क्रांति का बिगुल, निवेश और एग्रीटेक के नए द्वार खुलेंगे

अप्रैल 23, 2026
Next Post

चूरू में अगवा कर नाबालिग युवती से किया सामूहिक दुष्कर्म, पोक्सो एक्ट में मामला दर्ज

BJP की आज जारी हो सकती है दूसरी लिस्ट, 3 महिलाओं को मौका, इन नामो पर हो रहा मंथन

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

ADVERTISEMENT
CITY NEWS RAJASTHAN

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN