CITY NEWS RAJASTHAN
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
CITY NEWS RAJASTHAN
No Result
View All Result

BJP प्रत्याशी ने किया डाबी क्षेत्र में जनसम्पर्क, बिरला ने कहा- देश के सुनहरे भविष्य की गारंटी हैं मोदी

2 वर्ष ago
in bundi, KOTA, POLITICS
0
Share on WhatsAppShare on FacebookShare on Twitter

कोटा। लोक सभा चुनाव में कोटा-बूंदी क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी ओम बिरला (BJP candidate from Kota-Bundi area Om Birla) ने मंगलवार को डाबी बरड क्षेत्र में जनसम्पर्क किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले दस साल में भारत बहुत बदला है। मोदी देश के सुनहरे भविष्य की गारंटी हैं। वे ही देश को विकसित बनाएंगी।

बिरला ने डाबी के खड़ीपुर, धनेश्वर, गुडा, राजपुरा, गणेशपुरा, लाम्बाखोह, गोपालपुरा, बुधपुरा, डाबी, सुतड़ा और डोरा क्षेत्र में जनसम्पर्क किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि देशवासियों में नरेंद्र मोदी के प्रति असीम विश्वास है। आज देश के 140 करोड़ लोग खुद को मोदी का परिवार कहते हुए गर्व महसूस करते हैं।

उन्होंन कहा कि मोदी आज हर गरीब, किसान, युवा और महिला की चिंता करते हैं। उनको सम्मानजनक और बेहतर जीवन मिले, इसके लिए दिन-रात परिश्रम करते हैं। वहीं विपक्ष के नेता देश को तोड़ने और महिलाओं को अपमानित करने की बात करते हैं। देश इस लोक सभा चुनाव में विपक्ष को मुंहतोड़ जवाब देगा।

डाबी में किया रोड शो
जनसम्पर्क के दौरान भाजपा प्रत्याशी ओम बिरला ने डाबी क्षेत्र में रोड शो किया। इस दौरान उन्हें आशीर्वाद देने के लिए जनता उमड़ पड़ी। बिरला का स्वागत करने आए लोगों से सड़कें भर गईं। लोग अपने घरों की छतों पर निकल आए। बिरला जिस राह से गुजरे सभी ओर से उनपर पुष्पवर्षा की गई। इस दौरान कई बुजुर्गों ने बिरला को तीसरी बार जीत का आशीर्वाद दिया। युवाओं में भी जबरदस्त उत्साह दिखाई दिया।

जनसंपर्क के दौरान ये रहे मौजूद
जनसंपर्क के दौरान बिरला के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेश अग्रवाल, तालेड़ा प्रधान राजेश रायपुरिया, भाजपा प्रदेश मंत्री अनसूया गोस्वामी, डाबी मंडल अध्यक्ष सत्यनारायण सोलंकी, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष नूपुर मालव, जिला महामंत्री रंजना जोशी, हितेंद्र सिंह खेड़ला, शंभू सिंह सोलंकी, राधेश्याम बैरागी, नेवा लाल गुर्जर, रमेश गुर्जर, देवलाल फागणा, चंद्रप्रकाश धाकड़, नवीन चौधरी सहित क्षेत्र के कार्यकर्ता शामिल रहे।

यह भी पढ़े: दिल्ली में आज कांग्रेस CWC और CEC की बड़ी बैठकें, शाम तक घोषित हो सकते हैं प्रत्याशी!

आज सांगोद क्षेत्र में जनसम्पर्क
भाजपा प्रत्याशी ओम बिरला बुधवार को सांगोद विधानसभा क्षेत्र के तालछी, बोरदा, दिल्लीपुरा, दीगोद, डोबड़ा, डोबड़ी, कमोलर, खड़िया, गेहूंखेड़ी, बपावरकलां, लबानिया, चरेल, लटूरी, डूंगरपुर और मोइकलां में जनसम्पर्क करेंगे।

सिटी न्यूज़ राजस्थान चैनल को फॉलो करें।

Related Posts

Bundi Roadways depot gets 8 new buses, new services to start from April 1
bundi

बूंदी रोडवेज आगार को मिली 8 नई बसें, 1 अप्रैल से शुरू होंगी नई सेवाएं

मार्च 27, 2026
Bundi girl Anshika Rathore creates history, becomes Rajasthan topper with 99% marks in 10th board exams
bundi

बूंदी की बेटी अंशिका राठौर ने रचा इतिहास, 10वीं बोर्ड में 99ः अंक के साथ राजस्थान टॉपर में शामिल

मार्च 24, 2026
Allegations of illegal road construction in Bundi raise anger among residents, and questions about action taken
bundi

बूंदी में सड़क परअवैध निर्माण का आरोप, कॉलोनीवासियों में आक्रोश, कार्रवाई पर उठे सवाल

मार्च 10, 2026
Next Post

लोकसभा चुनाव के चलते UPSC प्रीलिम्स परीक्षा स्थगित, जानें- नई तारीख कब होगें एग्जाम

कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में राहुल कस्वां का कृष्णा पूनिया ने पगड़ी पहनाकर किया स्वागत

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

ADVERTISEMENT
CITY NEWS RAJASTHAN

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN