CITY NEWS RAJASTHAN
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
CITY NEWS RAJASTHAN
No Result
View All Result

पत्नी ने हीटर से बांध कर पति को लगाया करंट, फिर धारदार हथियार से सिर पर किया वार, बेटी ने किया खुलासा

2 वर्ष ago
in CRIME, jhalawar
0
Wife electrocuted husband by tying him to a heater, then hit him on the head with a sharp weapon, daughter revealed
Share on WhatsAppShare on FacebookShare on Twitter

झालावाड़। जिले के सुनेल क्षेत्र के सांगरिया गांव में मंगलवार सुबह एक युवक की करंट लगाकर और धारदार हथियार से वार कर हत्या (Young man murdered by electrocution and attack with sharp weapon) कर दी। पुलिस ने मृतक की पत्नी और गांव के एक युवक के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

थानाधिकारी विष्णु सिंह ने बताया कि मृतक के छोटे भाई नरेन्द्र सिंह सोनगरा ने सोपीं रिपोर्ट में बताया कि भतीजी आदित्य कुंवर मंगलवार सुबह 6 बजे उसके पिता शिवराज सिंह सोनगरा (32) को जगाने गई। इस दौरान शिवराज सिंह कमरे में खून से लथपथ पड़ा था। हाथ में हीटर के तार बंधे थे। इसको देख बेटी आदित्य चिल्लाई तो परिजन कमरे में पहुंचे। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। झालावाड़ पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर सुनेल चिकित्सालय लाई।

भतीजी आदित्य कुंवर ने परिजनों को बताया कि पिता शिवराज को रात में उसकी मां किरण कुुंवर ने खाना खिलाया था। इसके बाद दूध देकर आदित्य का छोटा भाई मंयक सिंह और वह सब एक साथ एक ही कमरे में सो गए। इसके बाद रात्रि को आदित्य उठी तो उसने देखा की कमरे में खून के छींटे पड़े हुए थे और मां कमरे में पोंछा लगा रही थी। मंगलवार सुबह उसने कमरे में पिता को नहीं देखा तो मां से पूछा। इसके बाद समीप के कमरे में देखा तो पिता संदिग्ध अवस्था में पड़े मिले। उनके हाथ में हीटर का तार लपटा हुआ था। वहीं उनके सिर पर धारदार हथियार की दो जगह गंभीर चोट थी। आशंका है कि पहले उनको करंट लगाया (First electrocuted them), उसके बाद धारदार हथियार से हमला किया (Attacked with a sharp weapon) और सिर में गंभीर चोट लगने से उनकी मौत (He died due to serious head injury) हो गई।

यह भी पढ़े : राजस्थान की महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी, भजनलाल सरकार देगी 10 हजार रुपए

घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए

परिजनों और मृतक के भाई नरेन्द्र ने पत्नी किरण और गांव के ही सुंदरलाल राजपूत पर हत्या की आशंका जताई। घटनास्थल का एफएसएल व एमओबी टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। इधर झालावाड़ पुलिस ने मृतक शिवराज सिंह का मेडिकल बोर्ड द्वारा पोस्टमार्टम करवाया। पुलिस ने हत्या की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

सिटी न्यूज़ राजस्थान चैनल को फॉलो करें।

Related Posts

Three men stand side by side outside a faded, mural-painted building with a barred entrance and wall-mounted air conditioners.
bundi

बूंदी में ACB की बड़ी कार्रवाई: 25 हजार रुपए रिश्वत लेते सखावदा ग्राम विकास अधिकारी गिरफ्तार

मई 7, 2026
Two men sitting on chairs against a pale yellow wall; left man wears a maroon patterned shirt, right man wears a light blue shirt.
BARAN

अटरू: 50 हजार लेते संविदाकर्मी और दलाल रंगे हाथ गिरफ्तार, पट्टा बनाने के नाम पर मांगी थी 60 हजार की रिश्वत

अप्रैल 29, 2026
Kota: Honeytrap gang busted; 6 accused, including 2 women, arrested; blackmail worth lakhs exposed
CRIME

Kota: हनीट्रैप गैंग का पर्दाफाश; 2 महिला समेत 6 आरोपी गिरफ्तार, लाखों की ब्लैकमेलिंग का खुलासा

अप्रैल 25, 2026
Next Post
Devotional juice showered in Algoja special Purnima satsang in the worship of Lord Gopal, satsangi reached from Aanwa and Barahpura.

गोपाल भगवान की आराधना में अलगोजा स्पेशल पूर्णिमा सत्संग में बरसा भक्ति रस, आंवा व बारहपुरा से पहुंचे सत्संगी

Due to maintenance in more than 100 areas of Jaipur, electricity will remain closed in different shifts from 10 am to 6 pm.

जयपुर के 100 से ज्यादा इलाकों में मेंटेनेंस के चलते सुबह 10 से शाम 6 बजे तक अलग-अलग शिफ्ट में रहेगी बिजली बंद

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

ADVERTISEMENT
CITY NEWS RAJASTHAN

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN