CITY NEWS RAJASTHAN
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
CITY NEWS RAJASTHAN
No Result
View All Result

गांव के सरपंच का हुक्का-पानी बंद कर एक पैर पर खड़ा किया, 5 लाख जुर्माना लगाया

2 वर्ष ago
in nagaur
0
Tughlaq's decree issued against village sarpanch in Nagaur
Share on WhatsAppShare on FacebookShare on Twitter

राजस्थान के नागौर में गांव के सरपंच के खिलाफ तुगलकी फरमान जारी (Tughlaq’s decree issued against village sarpanch in Nagaur) करने का मामला सामने आया है। जिले के गांव में ग्रामीणों द्वारा पंचायत की गई जिसमे वर्तमान सरपंच को सजा के तौर पर 1 पैर पर खड़ा किया गया। सरपंच का हुक्का-पानी बंद कर उसे समाज से बहिस्कार किया गया। साथ ही पंचायत में उस पर 5 लाख रूपये का जुर्माना भी लगाया गया। सरपंच के भाई पर हत्या का आरोप है, इसी आरोप के चलते उसके खिलाफ गांव के ग्रामीणों ने पंचायत बुलाई।

मामला, नागौर जिले के खींवसर उपखंड क्षेत्र के दांतीणा ग्राम पंचायत का है। गांव के सरपंच श्रवण राम मेघवाल का आरोप है कि गांव के 9 दिसंबर को दांतीणा ग्राम पंचायत में गांव के लोग इकट्ठा हुआ थे। इसमें पूर्व सरपंच शेराराम, उप सरपंच भगवत सिंह सांखला, रामूराम, पंच उमाराम, लूणाराम, किशनाराम, श्रवण राम, जोराराम, उमाराम, उमाराम, प्रताप राम, प्रहलाद राम व अन्य 50 लोग पंचायत में शामिल हुए थे। पंचायत में सरपंच श्रवण राम को बार-बार फोन कर बुलाया जा रहा था। जब सरपंच पंचायत में पहुंचे तो उसके खिलाफ तुगलकी फरमान जारी किया गया।

दरअसल, गांव के जीतू सिंह की पूर्व में हत्या हुई थी। जीतू की हत्या का आरोप सरपंच श्रवण राम मेघवाल के भाई मूलाराम पर है। गांव के लोगों ने पंचायत कर जीतू की हत्या को लेकर सरपंच के खिलाफ फरमान जारी किया था। जबकि इस मामले में सरपंच श्रवण राम मेघवाल ने कहा कि उसका जीतू सिंह की हत्या से कोई लेना देना नहीं है। अगर उसका भाई मूलाराम दोषी है तो पुलिस उसे गिरफ्तार करेगी और कोर्ट सजा देगा।

सरपंच श्रवण राम ने बताया कि पंचायत में शामिल लोगों ने उसके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की बात कही। आरोप है कि जब वह पंचायत में पहुंचा तो उसे हाथ जोड़कर एक पैर पर खड़े होने की सजा दी गई। वह हाथ जोड़कर एक पैर पर खड़ा रहा। फिर सरपंच और उसके परिवार को गांव-समाज से बहिष्कृत करने का फरमान भी जारी किया गया। फरमान जारी करते हुए कहा कि इनके परिवार का हुक्का-पानी बंद करना है और इन्हें गांव से निकालना है। कोई भी गांव का दुकानदार इन्हें किराने का सामान नहीं देगा। सरपंच के घर किसी का आना-जाना नहीं होगा, उसके घर कोई खाना-पीना नहीं करेगा।

यह भी पढ़े: टोंक: अलाव तापते वक्त कपड़ों में लगी आग, जिंदा जला युवक

सरपंच श्रवण राम का आरोप है कि पंचायत में शामिल लोगों ने उनका शारीरिक और मानसिक शोषण किया। आरोपियों ने कहा कि हमारा फैसला पुलिस और कोर्ट से ऊपर है। सजा से बचना है तो 5 लाख रूपए दंड देना होगा। सरपंच का आरोप है कि जब उसने आर्थिक दंड देने से मना किया तो उसे डराया-धमकाया गया। आरोपी उसके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव ले आए। पीड़ित सरपंच ने मामले को लेकर पांचौड़ी पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। सभी आरोपी पांचोड़ी ग्राम पंचायत के निवासी हैं।

सिटी न्यूज़ राजस्थान चैनल को फॉलो करें।

Related Posts

Fraternal murder: Under the influence of alcohol, the elder brother killed the younger brother with an axe.
CRIME

भाईचारे का कत्ल: शराब के नशे में बड़े भाई ने छोटे भाई को कुल्हाड़ी से उतारा मौत के घाट

फ़रवरी 5, 2025
FBI raid in Rajasthan, cyber thugs were making American citizens victims
CRIME

राजस्थान में FBI की रेड, साइबर ठग अमेरिकी नागरिकों को बना रहे थे शिकार

दिसम्बर 12, 2024
Brother arrived with myra worth Rs 1.38 crore, gifted two bighas of land along with gold, silver and cash.
nagaur

1.38 करोड़ का मायरा लेकर पहुंचे भाई, सोना-चांदी और नकदी समेत दो बीघा जमीन उपहार में दी

दिसम्बर 6, 2024
Next Post
Family burnt alive by room heater, father and 3 month old girl died, couple had love marriage

रूम हिटर से जिंदा जल गया परिवार, पिता और 3 महीने की बच्ची की मौत, कपल ने की थी लव मैरिज

Congress formed a 16-member manifesto committee, not a single leader from Rajasthan is named, what is the reason?

कांग्रेस ने बनाई 16 सदस्यीय मेनिफेस्टो कमेटी, राजस्थान के एक भी नेता का नाम नहीं, आखिर क्या है वजह?

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

ADVERTISEMENT
CITY NEWS RAJASTHAN

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN