CITY NEWS RAJASTHAN
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
CITY NEWS RAJASTHAN
No Result
View All Result

राजस्थान: नए जिलों को खत्म करने पर बड़ा संकेत, सरकार का फैसला जल्द!

2 वर्ष ago
in JAIPUR, POLITICS
0
Rajasthan: Big hint on abolition of new districts, government's decision soon!
Share on WhatsAppShare on FacebookShare on Twitter

जयपुर। राजस्थान की सियासत में गहलोत सरकार द्वारा बनाए गए 17 नए जिलों को लेकर हलचल तेज हो गई है। हाल ही में सामने आई एक नई कार्रवाई से इन जिलों के भविष्य को लेकर बड़े संकेत मिले हैं। पुलिस महानिदेशक कार्यालय ने शाहपुरा और गंगापुर सिटी जिलों में एसपी (SP in Shahpura and Gangapur City districts) के लिए आवंटित वाहनों को वापस बुला लिया (Allocated vehicles recalled) है, जिससे अटकलें तेज हो गई हैं कि इन जिलों को खत्म करने की तैयारी हो रही है। यह निर्णय तब लिया गया जब रिव्यू कमेटी की रिपोर्ट सरकार को सौंपी जा चुकी है, और अब उस पर अंतिम फैसला लिया जाना बाकी है।

शाहपुरा और गंगापुर सिटी के वाहनों की वापसी ने बढ़ाई सियासी हलचल

गहलोत सरकार के कार्यकाल में बनाए गए 17 नए जिलों में से 5 से 6 जिलों को खत्म करने को लेकर चर्चाएं (Discussions regarding eliminating 5 to 6 districts) तेज हो गई हैं। हाल ही में, पुलिस महानिदेशक कार्यालय ने भीलवाड़ा और सवाई माधोपुर के एसपी को पत्र भेजकर शाहपुरा और गंगापुर सिटी जिलों के लिए आवंटित इनोवा हाई क्रॉस वाहनों को वापस बुलाने का निर्देश दिया है। इस पत्र की प्रतियां भरतपुर और अजमेर रेंज के आईजी को भी भेजी गई हैं, जिससे राजनीतिक अटकलें और भी बढ़ गई हैं। ये वाहन एसपी द्वारा उपयोग किए जा रहे थे और 18 अक्टूबर 2023 को ही आवंटित किए गए थे।

चार नए जिलों से हटाए गए एसपी

भजनलाल सरकार ने हाल ही में बड़े पैमाने पर आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए, जिसमें चार नए जिलों – केकड़ी, शाहपुरा, सांचौर और गंगापुर सिटी से एसपी के पद हटा दिए गए। इन जिलों का कार्यभार अब मूल जिलों के एसपी को सौंपा गया है, जैसे कि केकड़ी का अजमेर, शाहपुरा का भीलवाड़ा, गंगापुर सिटी का सवाई माधोपुर और सांचौर का जालौर के एसपी को अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है।

यह भी पढ़े : कोटा में तस्करों ने पुलिस से बचने के लिए दौड़ाई कार, महिला की मौत, 44 किलो डोडा सहित 2 पकड़े

5 से 6 नए जिलों के समाप्त होने के संकेत

सरकार के इस कदम के बाद यह स्पष्ट हो गया है कि 17 नए जिलों को लेकर जल्द ही कोई बड़ा फैसला लिया जा सकता है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने भी हाल ही में बयान दिया था कि 5-6 नए जिले, जैसे केकड़ी और शाहपुरा, मापदंडों के अनुसार फिट नहीं हो रहे हैं। यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने भी कहा कि सरकार 5-6 जिलों को समाप्त कर सकती है। एसपी के पद हटाने और पुलिस वाहनों की वापसी के निर्णय के बाद इन अटकलों को और बल मिल गया है।

सिटी न्यूज़ राजस्थान चैनल को फॉलो करें।

Related Posts

Rana Pratap - Jawahar Sagar and Kota Barrage will undergo improvement works, costing Rs 225 crore.
bundi

राणा प्रताप – जवाहर सागर और कोटा बैराज में होंगे सुधार कार्य, 225 करोड़ रुपये की आएगी लागत

अप्रैल 27, 2026
Bundi: The atrocities being committed by KDA will no longer be tolerated - MLA Harimohan Sharma
bundi

Bundi: KDA द्वारा किया जा रहा हत्याचार अब बर्दाश्त नहीं – MLA हरिमोहन शर्मा

अप्रैल 25, 2026
‘Gram-2026’ Roadshow: Rajasthan’s agricultural revolution will be heralded in New Delhi, opening new doors for investment and agritech.
JAIPUR

ग्राम-2026’ रोड शो: नई दिल्ली में राजस्थान की कृषि क्रांति का बिगुल, निवेश और एग्रीटेक के नए द्वार खुलेंगे

अप्रैल 23, 2026
Next Post
Ram Swaroop Dhagal became the District President of Gurjar Samaj Sarva Samiti, took out a procession in the city

रामस्वरूप धगाल बने गुर्जर समाज के सर्वसमिति जिलाध्यक्ष, शहर में निकाला जुलुस

Urban Bank is at the forefront in discharging social concerns, now assistance of Rs 5 lakh is given in case of death of a shareholder in an accident.

अरबन बैंक सामाजिक सरोकारों के निर्वहन में सबसे आगे,अब अंशधारक की दुर्घटना में मृत्यु पर अब 5 लाख की सहायता

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

ADVERTISEMENT
CITY NEWS RAJASTHAN

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN