CITY NEWS RAJASTHAN
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
CITY NEWS RAJASTHAN
No Result
View All Result

बेटे के सामने मां की गला काटकर हत्या, थाने पहुंचकर पति, बोला- मैंने पत्नी को मार दिया

2 वर्ष ago
in CRIME, JAIPUR
0
Mother murdered by slitting her throat in front of her son, husband reached the police station and said - I killed my wife
Share on WhatsAppShare on FacebookShare on Twitter

जयपुर। जयपुर में पति ने पत्नी की चाकू से गला काटकर हत्या (Husband kills wife by slitting her throat with a knife) कर दी। हत्या के बाद आरोपी पति थाने पहुंचा और ड्यूटी ऑफिसर से बोला कि मैंने पत्नी का गला काटकर मार दिया है। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची तो कमरे में लहूलुहान हालत में महिला का शव पड़ा था। मामला श्याम नगर इलाके का है।

सीआई कैलाश चंद मीणा ने बताया कि काजल सरकार (35) निवासी पश्चिम बंगाल पत्नी प्रीति सरकार (32) के साथ श्याम नगर इलाके में रह रहा था। शनिवार सुबह 7 बजे काजल सरकार थाने पहुंचा और ड्यूटी ऑफिसर को बताया कि उसने पत्नी की हत्या कर दी (Told the duty officer that he murdered his wife) है।

इस पर ड्यूटी ऑफिसर करीब 7.30 बजे काजल को अपने साथ लेकर मौके पर पहुंचा तो वहां प्रीति सरकार का शव खून से लथपथ पड़ा मिला। उसके गले और पेट में चाकू से वार किए गए थे। इस पर पुलिस ने आरोपी को डिटेन कर लिया और थाने ले आई।

पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल की टीम को भी बुलाया। इसके बाद प्रीति की डेडबॉडी को एसएमएस अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया। मृतका के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है। उनके आने के बाद शव का पोस्टमॉर्टम किया जाएगा।

थानाधिकारी ने बताया कि आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसका प्रीति के साथ 3 दिन से झगड़ा चल रहा था। सुबह भी उसका पत्नी से झगड़ा हुआ था। इस दौरान उसने चाकू से प्रीति का गला काट दिया और फिर पेट में वार कर उसकी हत्या कर दी। हालांकि झगड़े का मुख्य कारण आरोपी अभी तक नहीं बता पाया है।

यह भी पढ़े: पिता की हत्या कर सरकारी नौकरी पाने के लिए बेटे-बहू ने बेल्ट और सरिए से पीटा, बड़े बेटे ने बचाया

पुलिस ने बताया कि घटना के दौरान प्रीति का पहले पति से हुआ 10 साल का बेटा भी मौके पर मौजूद था। आरोपी ने उसके सामने ही प्रीति का गला काट दिया था। इस पर वह घबराकर मौके से भाग निकला। लोगों के बुलाने और पुलिस के आने पर वह दोबारा घर पहुंचा। बच्चा इतना घबराया हुआ है कि अभी कोई भी बात नहीं बता पा रहा है।

सिटी न्यूज़ राजस्थान चैनल को फॉलो करें।

Related Posts

Jaipur Gold-Silver Price Update: Gold stable, silver surges, bullion market remains active
Business

जयपुर गोल्ड-सिल्वर प्राइस अपडेट: सोना स्थिर, चांदी में जबरदस्त उछाल, सर्राफा बाजार में हलचल

जनवरी 24, 2026
Brother-in-law stabs widowed sister-in-law to death, attacks her for refusing to marry him
CRIME

देवर ने विधवा भाभी को चाकू से गोदकर उतारा मौत के घाट, शादी से इनकार पर किया ताबड़तोड़ हमला

जनवरी 23, 2026
An FIR has been registered against an ASI posted at Gandoli police station in Bundi for demanding a bribe; a major action by ACB Kota.
bundi

बूंदी के गेंडोली थाने में तैनात ASI पर रिश्वत मांगने का मुकदमा दर्ज, ACB कोटा की बड़ी कार्रवाई

जनवरी 3, 2026
Next Post
3 including husband and wife killed in horrific accident on Delhi-Mumbai Expressway, were going to Haridwar for mother's funeral

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर भीषण हादसे में पति-पत्नी सहित 3 की मौत, मां की अंत्येष्टि में जा रहे थे हरिद्वार

Run 5 accounts simultaneously on Instagram app, follow the easy process

इंस्टाग्राम ऐप एक साथ चलाएं 5 अकाउंट्स, करें आसान प्रक्रिया का पालन

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

ADVERTISEMENT
CITY NEWS RAJASTHAN

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN