झुंझुनूंु। राजस्थान के दौरे पर आई प्रियंका गांधी ने प्रदेश की महिलाओं को दो गांरटी दी है। यह घोषणा प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) की तरफ से सीएम अशोक गहलोत (CM Ashok Gehlot) ने की है। सीएम गहलोत ने कहा कि प्रतिवर्ष परिवार की महिला मुखिया को 10 हजार रुपये मिलेंगे। जबकि 1 करोड़ 5 लाख लोगों को 500 रुपये में गैस सिलेंडर (Gas cylinder for Rs 500) मिलेगा। अभी केवल उज्जवला योजना के लाभार्थियों को मिल रहा है।
सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि यह घोषणाएं प्रियंका गांधी को करनी थीं, लेकिन प्रियंका जी के आग्रह मैं यह घोषणाएं करता हूं। सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि हमने जनता को रोजगार की गारंटी दी है। हमारी सरकार आई तो महिलाओं को गृह लक्ष्मी गारंटी (Griha Lakshmi Guarantee to Women) देंगे। जिसके तहत परिवार की महिला मुखिया को प्रतिवर्ष 10 हजार रुपये देंगे। जरुरतमंदों को 500 रुपये के सिलेंडर का दायरा बढ़ाएंगे। सीएम ने कहा कि हमारी योजनाओं की बदौलत प्रदेश में सरकार रिपीट होगी।
बंद नहीं होगा ओपीएस
सीएम गहलोत ने झुंझुनूं जिले के अराड़वता में जनसभा को संबोधित करते हुए बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। सीएम गहलोत ने कहा कि राजस्थान में ओपीएस किसी हाल में बंद नहीं होगा। हमारी सरकार ने एक करोड़ से ज्यादा लोगों को पेंशन दी है। पहले 500 रुपये में पेंशन मिलती थी, हमने इसे बढ़ाकर एक हजार रुपये कर दिया है। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पहले ही अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से ये जानकारी साझा कर चुके हैं कि आज झुंझुनूं से राजस्थान की महिलाओं के लिए बड़ा ऐलान होने होगा। ऐसे में सभी की निगाहें इसी जनसभा पर टिकी हुई थी। सीएम गहलोत ने प्रियंका गांधी की तरफ से यह घोषणा की है।
यह भी पढ़ें: महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष ममता शर्मा कांग्रेस में शामिल, प्रियंका गांधी ने कराई घर वापसी
किश्तों में देंगे पैसा
सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि हम विपक्ष को भी सम्मान देते हैं। लेकिन ये दुश्मनी निकालते हैं। हम चाहते थे कि प्रियंका गांधी पहली गारंटी देगी। मैं गांरटी देता हूं कि अगर हमारी सरकार आएगी तो हम एक करोड़ 5 लाख परिवारों को 500 में गैस सिलेंडर देंगे। प्रदेश की महिला मुखिया को दो किस्तों में 10 हजार रुपये देंगे। हालांकि, सीएम गहलोत ने कहा कि यह बाद में तय किया जाएगा कि कितनी किस्तों में पैसा देना है।