CITY NEWS RAJASTHAN
No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
CITY NEWS RAJASTHAN
No Result
View All Result

12वीं में पढ़ने वाली नाबालिग छात्रा के साथ रेप की कोशिश व हत्या के प्रयास का केस दर्ज, आरोपी फरार

3 वर्ष ago
in CRIME, tonk
0
Case registered for attempt to rape and attempt to murder with a minor student studying in class 12, accused absconding
Share on WhatsAppShare on FacebookShare on Twitter

टोंक, (शिवराज बारवाल मीना)। टोंक जिले के अलीगढ़ थाना क्षेत्र में एक गांव के खेत में सरसों के सूखे डंठल लेने गई 12वीं क्लास में पढ़ने वाली नाबालिग छात्रा (Minor student studying in class 12th) से एक युवक द्वारा रेप करने की कोशिश (Attempt to rape by young man) करने का मामला सामने आया है। इतना ही नहीं पीड़ित छात्रा खुद को छुड़ाकर भागने लगी तो बदमाश आरोपी ने नाबालिग छात्रा की गर्दन को पीछे से पकड़कर जबरन रेप करने की कोशिश की। इस दौरान छात्रा के चिल्लाने पर आरोपी ने हत्या की इरादें से पास के खेत पर बने फार्मपॉन्ड (छोटे तालाब) में गिरा दिया। जहां छात्रा के चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण दौड़कर फार्मपौंड की ओर पहुंचे, जहां फॉर्मपौंड में गिरी छात्रा को बेहोशी हालत में बाहर निकालकर परिजनों को सूचना दी।

सूचना मिलने पर पीड़ित छात्रा के परिजन भी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से उसे ईलाज के लिए अलीगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र अस्पताल में लाकर भर्ती कराया, जहां से उसकी हालत गम्भीर होने पर उसे सवाई माधोपुर अस्पताल में रेफर किया गया, जहां अब पीड़िता छात्रा की हालत में सुधार हैं।

अलीगढ़ थाना प्रभारी सुरेश कुमार चौधरी ने बताया कि पीड़ित छात्रा के स्वास्थ्य में सुधार होने पर परिजन अस्पताल से डिस्चार्ज कराकर छात्रा को लेकर आज गुरूवार को अलीगढ़ थाने पहुंचे। जहां परिजनों की ओर से दी गई रिपोर्ट के अनुसार नामजद आरोपी दिनेश मीणा के खिलाफ पोक्सो एक्ट सहित हत्या का प्रयास करने का मामला दर्ज (Case registered for attempt to murder under POCSO Act) कर लिया गया है।

यह भी पढ़े: प्रेम जाल में फंसी नाबालिग का प्रेमी ने किया सौदा, तस्कर ने देह व्यापार में धकेला, महिला समेत दो गिरफ्तार

पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी दिनेश मीणा को पकड़ने के लिए टीम गठित कर दबिश दी जा रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पीड़ित छात्रा के बयान भी ले लिए गए हैं। बालिका ने अपने बयान में उसके साथ गलत कृत्य करने की नीयत से आरोपी द्वारा जबरन पकड़ने की बात बताई है। पुलिस द्वारा घटनास्थल का मौका मुआयना भी कर लिया गया हैं तथा आरोपी फिलहाल फरार है। वहीं पुलिस द्वारा सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए अनुसंधान शुरू किया गया है।

सिटी न्यूज़ राजस्थान चैनल को फॉलो करें।

Related Posts

Alleged illegal abortion of a six-month-old fetus! Questions raised against a private hospital following a rape case; police seek full records.
bundi

छह माह के गर्भ का कथित अवैध गर्भपात! दुष्कर्म के बाद निजी अस्पताल पर भी उठे सवाल, पुलिस ने मांगा पूरा रिकॉर्ड

अगस्त 8, 2026
Three men stand side by side outside a faded, mural-painted building with a barred entrance and wall-mounted air conditioners.
bundi

बूंदी में ACB की बड़ी कार्रवाई: 25 हजार रुपए रिश्वत लेते सखावदा ग्राम विकास अधिकारी गिरफ्तार

मई 7, 2026
Two men sitting on chairs against a pale yellow wall; left man wears a maroon patterned shirt, right man wears a light blue shirt.
BARAN

अटरू: 50 हजार लेते संविदाकर्मी और दलाल रंगे हाथ गिरफ्तार, पट्टा बनाने के नाम पर मांगी थी 60 हजार की रिश्वत

अप्रैल 29, 2026
Next Post
Due to rivalry, a young man sitting at a shop was seriously injured by a fatal attack with sticks and lethal weapons.

रंजिश के चलते दुकान पर बैठे युवक पर डण्डों व घातक हथियारों से जानलेवा हमला कर किया गंभीर घायल

If you trust me, I will not let you down till I pay the price of my life - Gunjal.

आपने भरोसा जताया तो जान की कीमत चुकाने तक आपको निराश नहीं होने दूंगा- गुंजल

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

ADVERTISEMENT
CITY NEWS RAJASTHAN

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN