CITY NEWS RAJASTHAN
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
CITY NEWS RAJASTHAN
No Result
View All Result

जयपुर में ई-मित्र संचालक 1 लाख रुपए की रिश्वत लेते ACB ने रंगेहाथों किया गिरफ्तार

2 वर्ष ago
in JAIPUR
0
ACB arrested red handed e-Mitra operator taking bribe of Rs 1 lakh in Jaipur
Share on WhatsAppShare on FacebookShare on Twitter

जयपुर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) मुख्यालय के निर्देश पर अनुसंधान इकाई जयपुर ने ई-मित्र संचालक विश्राम गुर्जर को एक लाख रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार (E-Mitra operator Vishram Gurjar arrested for taking bribe of one lakh rupees) किया है। पंचायत समिति फागी में ग्राम पंचासत लसाड़िया का मामला है।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक पुलिस डॉ. रवि प्रकाश मेहरड़ा ने बताया कि ACB की विशेष अनुसंधान इकाई (एस.आई.यू.) जयपुर को परिवादी द्वारा शिकायत की गई थी। इसमें परिवादी ने बताया कि उसके पिता की मृत्यु होने पर श्रमिक डायरी के आधार पर श्रम विभाग से क्लेम पास करवाने की एवज में आरोपी विश्राम गुर्जर 1 लाख रुपए रिश्वत मांग कर परेशान कर रहा है।

इस पर एसीबी जयपुर के डीआईजी रणधीर सिंह के सुपरवीजन में एसीबी की विशेष अनुसंधान इकाई (एस.आई.यू.) जयपुर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप सारस्वत के निर्देशन में शिकायत का सत्यापन किया गया। पुलिस निरीक्षक सज्जन कुमार द्वारा मय टीम के फागी, जयपुर में ट्रेप कार्यवाही करते हुए आरोपी ई-मित्र संचालक विश्राम गुर्जर को परिवादी से 1 लाख रुपये (30 हजार रुपये भारतीय मुद्रा एवं 70 हजार रुपये डमी करेंसी) रिश्वत राशि लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।

यह भी पढ़े:  IND W VS BAN W T20 : भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने मचाया धमाल, बांग्लादेश पर 5-0 से किया क्लीन स्वीप

एसीबी के उप महानिरीक्षक पुलिस रणधीर सिंह के सुपरविजन में आरोपी से पूछताछ की जा रही है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा।

सिटी न्यूज़ राजस्थान चैनल को फॉलो करें।

Related Posts

Jaipur Gold-Silver Price Update: Gold stable, silver surges, bullion market remains active
Business

जयपुर गोल्ड-सिल्वर प्राइस अपडेट: सोना स्थिर, चांदी में जबरदस्त उछाल, सर्राफा बाजार में हलचल

जनवरी 24, 2026
Brother-in-law stabs widowed sister-in-law to death, attacks her for refusing to marry him
CRIME

देवर ने विधवा भाभी को चाकू से गोदकर उतारा मौत के घाट, शादी से इनकार पर किया ताबड़तोड़ हमला

जनवरी 23, 2026
SEBI and IEPFA organised 4th Investor Camp in Jaipur
JAIPUR

सेबी और IEPFA ने जयपुर में चौथा निवेशक शिविर आयोजित

दिसम्बर 8, 2025
Next Post
The father came to see the doctor for treatment of his son, got angry on this and attacked him with a stick

बेटे को दिखाने इलाज के लिए डॉक्टर पास आया पिता, इस बात पर नाराज होकर लाठी से कर दिया हमला

Wife got so angry with husband, got beaten by brothers, know why she got attacked

पति से इतना नाराज हुई पत्नी, भाइयों से करवा दी धुनाई, जानें आखिर क्यों करवाया हमला

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

ADVERTISEMENT
CITY NEWS RAJASTHAN

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN