CITY NEWS RAJASTHAN
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
CITY NEWS RAJASTHAN
No Result
View All Result

भाईचारे का कत्ल: शराब के नशे में बड़े भाई ने छोटे भाई को कुल्हाड़ी से उतारा मौत के घाट

1 वर्ष ago
in CRIME, nagaur
0
Fraternal murder: Under the influence of alcohol, the elder brother killed the younger brother with an axe.
Share on WhatsAppShare on FacebookShare on Twitter

नागौर । डीडवाना जिले के खुनखुना थाना क्षेत्र के तोषीणा गांव में पारिवारिक विवाद ने एक दर्दनाक रूप ले लिया, जब बड़े भाई ने अपने ही छोटे भाई की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी (Elder brother attacked and killed his younger brother with an axe)। इस हृदयविदारक घटना के बाद आरोपी भाई शव के पास ही बैठा रहा, जिसे पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया। यह घटना देर रात घटी, जब दोनों भाई एक पारिवारिक कार्यक्रम से लौटने के बाद साथ बैठकर शराब पी रहे थे। पुलिस ने मृतक के बेटे की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शराब पीने के दौरान कहासुनी बनी मौत की वजह

तोषीणा निवासी चौनाराम और श्रवणराम सगे भाई थे। सोमवार रात को दोनों किसी पारिवारिक समारोह में शामिल होकर घर लौटे। घर पहुंचने के बाद दोनों ने साथ बैठकर शराब पीनी शुरू की। शराब के नशे में किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई, जो धीरे-धीरे बढ़ती गई। विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर बड़े भाई चौनाराम ने पास रखी कुल्हाड़ी उठाई और छोटे भाई श्रवणराम पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। कुल्हाड़ी से किए गए 5 से 6 वारों से श्रवणराम की मौके पर ही मौत हो गई।

मौत के बाद शव के पास बैठा रहा आरोपी

घटना के बाद परिजन घायल श्रवणराम को तुरंत तोषीणा अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर, घटना की सूचना मिलते ही खुनखुना थाना प्रभारी देवीलाल विश्नोई पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस ने देखा कि आरोपी चौनाराम शव के पास ही बैठा हुआ था। उसे तुरंत हिरासत में ले लिया गया।

यह भी पढ़े: पूर्व मंत्री रामलाल जाट के खिलाफ होगी CBI जांच, 5 करोड़ की धोखाधड़ी का मामला

पुलिस ने शव का करवाया पोस्टमार्टम, जांच जारी

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर तोषीणा अस्पताल पहुंचाया, जहां पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया। इस मामले में मृतक के बेटे की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने आरोपी चौनाराम के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और अब हत्या के कारणों की गहराई से जांच की जा रही है। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है कि हत्या के पीछे सिर्फ शराब के नशे में हुआ झगड़ा था या कोई पुरानी रंजिश भी शामिल थी।

सिटी न्यूज़ राजस्थान चैनल को फॉलो करें।

Related Posts

Three men stand side by side outside a faded, mural-painted building with a barred entrance and wall-mounted air conditioners.
bundi

बूंदी में ACB की बड़ी कार्रवाई: 25 हजार रुपए रिश्वत लेते सखावदा ग्राम विकास अधिकारी गिरफ्तार

मई 7, 2026
Two men sitting on chairs against a pale yellow wall; left man wears a maroon patterned shirt, right man wears a light blue shirt.
BARAN

अटरू: 50 हजार लेते संविदाकर्मी और दलाल रंगे हाथ गिरफ्तार, पट्टा बनाने के नाम पर मांगी थी 60 हजार की रिश्वत

अप्रैल 29, 2026
Kota: Honeytrap gang busted; 6 accused, including 2 women, arrested; blackmail worth lakhs exposed
CRIME

Kota: हनीट्रैप गैंग का पर्दाफाश; 2 महिला समेत 6 आरोपी गिरफ्तार, लाखों की ब्लैकमेलिंग का खुलासा

अप्रैल 25, 2026
Next Post
Hotel controversy: Arrest warrant issued against 12 including IPS-IAS officers, strict order of the court

होटल विवाद: IPS-IAS अफसरों समेत 12 के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी, कोर्ट का सख्त आदेश

Tender issued for Kota Green Field Airport, airport construction will soon gain momentum

कोटा ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट को लेकर टेंडर जारी, जल्द एयरपोर्ट निर्माण को मिलेगी गति

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

ADVERTISEMENT
CITY NEWS RAJASTHAN

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN