CITY NEWS RAJASTHAN
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
CITY NEWS RAJASTHAN
No Result
View All Result

270 करोड़ से बदलेगी बून्दी का तस्वीर, विकास को लगेंगे नए पंख

1 वर्ष ago
in bundi
0
Bundi's picture will change with Rs 270 crores, development will get new wings
Share on WhatsAppShare on FacebookShare on Twitter
  • लोक सभा अध्यक्ष बिरला की पहल पर नगरीय क्षेत्रों होंगे विकास कार्य
  • जिला कलक्‍टर ने हुडको के अधिकारियों के साथ ली बैठक

बूंदी। बून्दी के नागरिकों को नए वर्ष में विकास कार्यों की सौगात मिलेगी। नगरीय क्षेत्रों में विकास के साथ आमजन के लिए सुविधाओं को विकसित किया जाएगा। लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला की पहल पर बून्दी सहित जिले की नगरीय निकायों में 270 करोड़ रुपए की लागत से चहुंमुखी विकास कार्य किए जाएंगे। जल्दी ही विकास की विस्तृत कार्ययोजना बनाकर विकास कार्यों को धरातल पर उतारा जाएगा।

बीते दिनों लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने जिला कलक्टर को नगर परिषद और नगर पालिकाओं को फंड की कमी से निपटने के लिए हुडको से ऋण लेने के निर्देश दिए थे ताकि नगरीय क्षेत्रों में विकास कार्य बाधित नहो। इसके तहत नगर परिषद क्षेत्र के लिए 200 करोड़ रुपए और नगर पालिकाओं में विकास कार्यों के लिए 10-10 करोड़ रुपये के ऋण प्रस्ताव हुडको को भिजवाने के निर्देश दिए गए हैं। इस राशि से शहरी क्षेत्रों में तेजी से विकास कार्य होंगे और आमजन को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।

एक सप्ताह में भेजेंगे पीपीआर रिपोर्ट

गुरूवार को जिला कलक्‍टर अक्षय गोदारा ने नगर परिषद आयुक्‍त, नगर पालिकाओं के अधिशाषी अधिकारियों तथा हुडको के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। बैठक में जिला कलक्‍टर ने बताया कि लोकसभा अध्‍यक्ष की मंशानुरूप जिले के नगरीय क्षेत्रों में विकास को लेकर कार्ययोजना पर कार्य किया जा रहा है। बूंदी नगर परिषद क्षेत्र में 200 करोड़ व 7 पालिकाओं में 10-10 करोड की पीपीआर रिपोर्ट तैयार कर अगले सात दिनों में हुडको भिजवा दी जाएगी। इसमें सौंदर्यीकरण, आमजन को सुविधाओं उपलब्‍ध करवाने के कार्यों के अलावा ऐसे कार्य भी करवाए जिससे नगरीय निकायों में आय के स्‍त्रोत उपलब्‍ध हो। बैठक में नगर परिषद आयुक्‍त संतलाल मक्‍कड सहित नगर पालिकाओं के अधिकारी एवं हुडको के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

बून्दी विकास में अग्रणी हो, देश-दुनिया में नई पहचान मिले, इसके लिए निरन्तर प्रयास किए जा रहे हैं। बून्दी में शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, पर्यटन, उद्योग, व्यापार, कृषि पशुपालन सहित सभी क्षेत्रों में जनता की भावनाओं के अनुरूप विकास कार्य होंगे।
ओम बिरला, लोक सभा अध्यक्ष

यह भी पढ़े : समाज और प्रशासन के बीच बनी सहमति, राव सूरजमल हाड़ा की छतरी का उसी स्थान पर होगा पुनर्निर्माण

सिटी न्यूज़ राजस्थान चैनल को फॉलो करें।

Related Posts

Bundi girl Anshika Rathore creates history, becomes Rajasthan topper with 99% marks in 10th board exams
bundi

बूंदी की बेटी अंशिका राठौर ने रचा इतिहास, 10वीं बोर्ड में 99ः अंक के साथ राजस्थान टॉपर में शामिल

मार्च 24, 2026
Allegations of illegal road construction in Bundi raise anger among residents, and questions about action taken
bundi

बूंदी में सड़क परअवैध निर्माण का आरोप, कॉलोनीवासियों में आक्रोश, कार्रवाई पर उठे सवाल

मार्च 10, 2026
110 Indian students stranded at Iran's Urmia University are safe, Indian Embassy reports relief
bundi

ईरान के उर्मिया विश्वविद्यालय में फंसे 110 भारतीय छात्र सुरक्षित, भारतीय दूतावास ने दी राहत की खबर

मार्च 10, 2026
Next Post
IPL Mega Auction 2025 - इन 5 खिलाड़ियों को खरीद पहली बार चैंपियन बनेगा LSG

IPL Mega Auction 2025 - इन 5 खिलाड़ियों को खरीद पहली बार चैंपियन बनेगा LSG

मेहंदी या कलर डाई: बालों के लिए कौन सा है बेहतर? #HairCare

मेहंदी या कलर डाई: बालों के लिए कौन सा है बेहतर? #HairCare

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

ADVERTISEMENT
CITY NEWS RAJASTHAN

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN